शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने ओएसडी शिशु धर्मा के पिता सुखनंद धर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 84 वर्षीय सुखनंद धर्मा का आज शिमला जिले में अपने पैतृक गांव जरोल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Author: Himachal Varta
पैराएथलीट वीरेंद्र 90 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर पहुचे नाहन नाहन (हिमाचलवार्ता)। पैराएथलीट वीरेंद्र ने जिलावासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए संगड़ाह सेे शुरु की 90 किलोमीटर की दौड़ आज दोपहर एक बजे उपायुक्त कार्यालय के परिसर नाहन में पहुंच कर पूरी की, जहॉ उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने वीरेंद्र का स्वागत किया और 11000 की राशि से उन्हें सम्मानित किया। परिवहन विभाग ने आज दोपहर 12 बजे नाहन के यशवंन्त विहार में पैराइथलीट वीरेंद्र का स्वागत किया जहां से अर्न्तराष्ट्रीय एथलीट सीमा परमार, टीजीटी सर्वमंगल सहित 35 बच्चों ने उनके साथ इस दौड में…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस ने कोहरे के दौरान कम विजिबिलिटी को देखते हुए सडक़ों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में 589 स्थानों पर 34,400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। साथ ही इसका महत्व भी वाहन चालकों को बताया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे व धुंध में विजिबिलिटी कम होने से सडक़ दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। रिफ्लेक्टर टेप से धुंध तथा रात्रि के समय सडक़ पर खड़े व धीमी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर शिलाई से लगभग 6 किलोमीटर दूर नाया पंचायत के चमड़ी क्षेत्र में टिप्पर नम्बर एचपी 85- 0262 दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। शिलाई पुलिस ने मौका का जायजा लिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार टिप्पर शिलाई से टिम्बी की तरफ जा रहा था जिसमे गाड़ी चालक के साथ परिचालक सवार थे चमड़ी क्षेत्र में गाड़ी पहुँचते ही गाड़ी के आगे आवारा पशु आ गए पशुओं को बचाने की कोशिश में गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी है। मुस्तेदी दिखाते हुए चालक व परिचालक ने गाड़ी से…
माजरा में मृत मिल रहे पक्षी, आसपास के क्षेत्रों में मचा हड़कंप नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र में इन दिनों बर्ड फ्लू का कहर देखने को मिल रहा है। कई दिनों से माजरा के आसपास के क्षेत्रों में कभी कौवा तो कभी कबूतर मरे हुए पाए जा रहे हैं। लोगों ने इस बारे में कई बार प्रशासन को सूचना दी। सूचना के आधार पर फार्मासिस्ट यहां आकर इन पक्षियों के सैंपल लेकर भोपाल भेज देते हैं। उसके बाद यहां के लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है कि जो पक्षी मृत पाए गए हैं उनके सैंपल पॉजिटिव…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के निकटवर्ती क्षेत्र शंभू वाला में एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा पशुशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की शिनाख्त 17 वर्षीय मयंक सैनी निवासी शंभूवाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इसकी छानबीन शुरू कर दी है। नाहन शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर शंभूवाला बनकला में मयंक सैनी ने वीरवार सुबह पशुशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब किसी ने मयंक को फंदे पर झूला हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला सिरमौर के नाहन की समाज सेविका ज़ीनत खान को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट करने पर लाडली फाउंडेशन जिला सिरमौर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब हो कि ज़ीनत खान कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय…
मंडी में जन संवाद कक्ष का शुभारम्भ शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में जन संवाद कक्ष का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस सुविधा से जन समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर, सुविधाजनक और उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इस प्री-फैब्रिकेटिड संरचना का निर्माण 117 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिमला में उनके सरकारी आवास और कार्यालय में प्रदेशभर से आने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था क्योंकि दोनों स्थानों पर उनके बैठने के लिए न तो उपयुक्त स्थान था और…