गिरिपार क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली मनाने की अनूठी परम्परा आज से हुई शुरू! नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के गिरिपार क्षे़त्र की एक सौ से अधिक पंचायतों में कालान्तर से बूढ़ी दिवाली मनाए जाने की एक अनूठी परम्परा है। कुछ क्षेत्रों में बूढ़ी दिवाली को मशराली के नाम से मनाया जाता है। दिवाली के एक मास उपरान्त अर्थात अमावस्या की रात को गिरिपार क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली को बड़े हर्षोल्लास एवं पारम्परिक तरीके के साथ मनाए जाने की परम्परा बदलते परिवेश के बावजूद भी प्रचलित है। इसके अतिरिक्त सिरमौर जिला के साथ लगते शिमला जिला के कुछ गांव और उतराखण्ड के…
Author: Himachal Varta
कांग्रेस ने आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं दिया नाहन (हिमाचलवार्ता)। -विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने माजरा उप तहसील बनाए जाने पर नाहन विधासभा क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इससे माजरा-कोलर क्षेत्र की 12 पंचायतों के करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से क्षेत्र के लोग उप-तहसील की मांग करते रहे हैं किन्तु कांग्रेस सरकारों ने अपने कार्यकाल में केवल आश्वासन के कुछ नहीं दिया। माजरा में उप तहसील देने के लिए डा. बिन्दल ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसके अलावा पुलिस ने मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस और ट्रैफिक पुलिस टीमों ने नाका लगाकर इस दौरान 163 वाहनों के चालान कर कुल 50,100 रुपये जुर्माना वसूला गया है। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आत्माराम की टीम ने अवैध खनन करते दो वाहनों को पकड़ कर 9000 जुर्माना वसूला है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिना मास्क 6 चालान कर 6000 जुर्माना और कोटपा के तहत 17…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में वर्ष 2021 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर, 2020 तक बढ़ा दी गई है। जो अभ्यार्थी कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरने के इच्छुक है वह अभ्यार्थी 29 दिसम्बर,2020 तक ऑनलाईन आवेदन फार्म भर सकते है। अभ्यार्थी का आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navpdaya.gov.in व विद्यालय की वेबसाईट https://navodaya.gov.in/nvs/nvsschool/en/home/पर उपलब्ध लिंक https://cbseitms.nic.in/index.aspx पर क्लिक करके भरा जाना है तथा इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल, 2021 को होना है। आवेदन फार्म जवाहर नवोदय विद्यालय…
यूको बैंक नाहन के युवाओं को दिया सफल उद्यमी बनने का प्रशिक्षण नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन स्थित यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान की ओर से आयोजित पीएमजीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। राज्य निदेशक आर सिटी पंजाब हर्ष वीर सिंह इस दौरान विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान सब से पहले वीर सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्थान के निदेशक राकेश वर्मा ने बताया कि इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों को सफल उद्यमी के अलावा व्यापार की विभिन्न तकनीकों के बारे में…
माजरा को मिला उपतहसील का तोहफा नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक से जिला सिरमौर के लिए खुशी की खबर आई है। जिला सिरमौर के माजरा में नई तहसील को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि जिला सिरमौर में यह पांचवीं उपतहसील होगी। माजरा उपतहसील मे नाहन विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतों को शामिल किया गया है। यह 9 पंचायतें फिलहाल उपमंडल पांवटा साहिब के तहत है। तहसील पांवटा साहिब के अंतर्गत अब उप तहसील माजरा अलग से नई उपतहसील के रूप में कार्य करेगी। माजरा उपतहसील में जिन 9 ग्राम…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने पांवटा साहिब में सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुरविंदर सिंह गोपी, ओम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, जोगा सिंह, बैत सिंह, गुरदेव सिंह, निर्मल सिंह, गुरपाल सिंह, देवेंद्र सैनी, कुशाल सिंह, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह आदि ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व किसान यहां विश्राम गृह में एकत्रित हुए और यहां से जुलूस निकालते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंचे, एसडीएम एलआर वर्मा के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कृषि कानून वापस लेने की…
यातायात नियमों के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों के साथ साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले लोगों पर पांवटा पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पांवटा पुलिस थाने के अलावा पुरूवाला, माजरा व शिलाई पुलिस थाने के अंतर्गत पुलिस टीम ने बिना मास्क घूम रहे 11 लोगों के चालान काट कर उनसे 11000 रुपए जुर्माना वसूला। इसके अलावा कोटपा एक्ट के तहत पुलिस ने 15 लोगों के चालान कर 15000 रुपए का जुर्माना…