61 वर्षीय व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल में उपचाराधीन नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत सैनवाला में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। यहां एक तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल अवस्था में ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सैनवाला में 61 वर्षीय धर्म सिंह घर पर सोए हुए थे। इसी दौरान उनपर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया…
Author: Himachal Varta
जनता की सुरक्षा के लिए जिला में पुलिस सहायता कक्ष स्थापित नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पुलिस ने जिला में आम जनता की सुविधा के लिए चार नए पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किए हैं। इन नए स्थापित पुलिस सहायता कक्ष का मुख्य उद्देश्य कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना, अवैध खनन को रोकना, यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन करना और स्थानीय आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत पुलिस सहायता प्रदान करना होगा। नए स्थापित पुलिस सहायता कक्षों में पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरूवाला के अन्तर्गत रामपुरघाट, पुलिस थाना शिलाई के अन्तर्गत मीनस और कफोटा…
गिरीपार क्षेत्र में सूखे की भेंट चढ़ी 70 प्रतिशत नगदी फसलें नाहन (हिमाचलवार्ता)। इस बार सर्दी के मौसम में बारिश कम होने से किसानों के चेहरे एक बार फिर मुरझा गए हैं। बारिश कम होने के चलते यहां प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी पूरी तरह से सूख गया है। जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र रेणुका के औकिसानों की फसल गेहूं, जौ, प्याज, लहसुन, मटर की 70% फसल सूखे की भेंट चढ़ गई है। किसानों का कहना है कि न बारिश हो रही है ना ही जल स्रोतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध है। जिससे सर्दियों की फसलों को काफी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज पांवटा साहिब के तारूवाला ट्रक यूनियन में परिवहन विभाग द्वारा चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर हिम जन मंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। आरटीओ सोना चौहान, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर, ट्रैफिक इर्न्जाज योगराज ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर पांवटा साहिब के ट्रक यूनियन के चालकों,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामा पुंडीर और उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने नाहन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बता दें कि श्यामा पुंडीर हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की छोटी बहन है और वह लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर नगर परिषद में पहुंची है। बता दें कि एसडीएम रजनीश कुमार ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। शहर के वार्ड नंबर 1 से निर्वाचित होकर आई बीजेपी समर्थित पार्षद श्यामा पुंडीर ने अध्यक्ष…
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। हरियाणा के लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (स्फैक) ने निजी कंपनियों के साथ सिरसा जिले के किसानों की 700 मीट्रिक टन किन्नू की फसल की खरीद हेतु इस वर्ष के लिए अनुबंध कराया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन किया जा रहा है ताकि किसान समूह बनाकर अपनी फसल के अच्छे दाम प्राप्त कर सकें। कृषि मंत्री हरियाणा ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 486 किसान…
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने आज यहां विकलांग संघ उमंग सिरसा संस्था की वेबसाइट को लांच किया। श्री यादव ने कहा कि संस्था दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए समर्पित है जो प्रदेश के दिव्यांग व्यक्तियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है। इसी उदेश्य के लिए संस्था ने वेबसाइट को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से सरकार की दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुचेगा। इसके अलावा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाएं , उच्चतम व उच्च…
– घर-घर में से एकत्र किया जा रहा है गिला व सुखा कचरा – गांव की महिलाओं ने कचरा प्रबंधन पर तसली प्रगट की, कहा घर तथा आस-पास हो रहा है स्वच्छ लंग (पटियाला), (हिमाचलवार्ता)। गांव के घरों में से पैदा होते कचरे के निपटारे के लिए गांव लंग बाकी गांवों के लिए एक उदाहरण बनकर सामने आया है। यहां की ग्राम पंचायत ने स्वच्छ भारत ग्रामीण स्कीम तहत मगनरेगा अधीन राउंड गलास संस्था के सहयोग के साथ गांव में कचरे की संभाल व इसके निपटारे के लिए प्रयास करके ठोस कचरा निपटारा प्रबंधन करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक…