चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के वैज्ञानिकों ने एचएचबी-311 नामक बाजरा की नई बायोफोर्टीफाइड किस्म विकसित की है। इस किस्म को कृषि महाविद्यालय के आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग के बाजरा अनुभाग के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि एवं सहयोग विभाग की ‘फसल मानक, अधिसूचना एवं अनुमोदन केंद्रीय उप-समिति’ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस नई किस्म को अधिसूचित व जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाजरा की एचएचबी-311 किस्म को विकसित करने वाली…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने और कबूतरबाजी को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई विशेष अनुसंधान टीम ने अब तक 435 अभियोगों में 377 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1 करोड़ 12 लाख 88 हजार 600 रूपये की बरामदगी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआईटी प्रमुख श्रीमती भारती अरोड़ा ने बताया कि गृहमंत्री श्री अनिल विज की अनुशंसा पर टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अवैध एजेंटों के विरुद्ध हरियाणा के अलग-2 जिलों में इमीग्रेशन एक्ट के तहत कबूतरबाजी के अभियोग अंकित किए हैं।…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। संविधान दिवस के अवसर पर वीरवार को हरियाणा राजभवन के कॉन्फ्रैंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल की सचिव डा .जी. अनुपमा के नेतृत्व में राजभवन कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दूरदर्शन के माध्यम से सीधे जुड़कर ठीक 11 बजे संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जो कोरोना पॉजिटिव होने के कारण एकांतवास में हैं , उन्होंने ने भी अपने एकान्त कक्ष में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा । इससे पूर्व सचिव डा0…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस मुख्यालय में आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, श्री मनोज यादव व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीजीपी श्री मनोज यादव ने संविधान दिवस समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा और उन्हें संविधान के उद्देश्य बारे अवगत कराया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि 26 नवंबर, 1949 को इसी दिन हमारे संविधान को अपनाकर देश को समर्पित किया गया था। भारतीय गणतंत्र के इतिहास में इस दिन को एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों को संविधान दिवस के अवसर पर बधाई दी और लोगों से भारतीय संविधान का पालन व सम्मान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में के नाम से भी जाना जाता है। यह दिवस भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को इसे भारत के संविधान के रूप में अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में लागू किया गया।
नाहन(हिमाचलवार्ता)। न्यायालय परिसर नाहन में संविधान दिवस एवं कानून दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला एंव सत्र न्यायधीश देवेन्द्र कुमार शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में देवेन्द्र शर्मा ने संविधान के निर्माण और उददेश्यों के बारे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि संविधान के निर्माण में डा0 भीमराव अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर बार एसोशियन के प्रतिनिधि सुभाष ने संविधान में प्रदत मौलिक अधिकारों के बारे मे जानकारी दी तथा जिला न्यायवादी बी.एन.शाडिल ने सविधान के मूलभूत ढांचे के बारे में विस्तृत…
शिमला (हिमाचल वार्ता) :- चौपाल के तहत पड़ने वाले तरपुनु गांव में भीषण अग्निकांड में 48 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रमेश वर्मा गांव तरपुनु के तौर पर की गई है। आगजनी की यह घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे पेश आई। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार बंसीलाल और रमेश वर्मा का परिवार इस मकान में रहता था। 18 कमरों का यह मकान है। सुबह के समय अचानक मकान में आग भड़क गई। पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया। मकान में जिस वक्त आग भड़की सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए…
पटना (हिमाचल वार्ता)। शहरों में लोग बड़ी गाड़ी लेकर ऐसे इतराते है जैसे ताज महल अपने नाम करा लिया हो, वहीं गांव के लोग लाखों की कीमत वाली कई भैंस अपने घरों में रखते है फिर भी आम जीवन जीते है। लेकिन हम गांव या शहर की बात नहीं कर रहे बल्कि हम बात कर रहे है ऐसी भैंस की जिसकी कीमत बीएमडब्ल्यू से भी ज्यादा है। हर कोई महंगी से महंगी बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज कार खरीदने की सोचते हैं। जिसकी कीमत 27 लाख रुपए है। लेकिन गांव में पाली जाने वाली मुर्रा भैंस की कीमत इसे कहीं ज्यादा है।…