Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता) । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप शहीद अंचित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए आज उनके पैतृक गांव धार पजेरा, पच्छाद पहुंचे। सांसद सुरेश कश्यप ने शहीद अंकित शर्मा को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की 22 वर्षीय शहीद अंचित शर्मा जो कि 21 डोगरा यूनिट के जवान थे, 24 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन एलएसी पर 5:45 बजे शहीद हो गए। यह हिमाचल प्रदेश विशेषकर जिला सिरमौर और पच्छाद लिए अति दुःखद क्षण है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हिमाचल प्रदेश के इस वीर सपूत को प्रदेश हमेशा…

Read More

रामपुर के लिए 3.54 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी नई पेयजल योजना पलहोड़ी पंचायत के लिए 3.4 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत-डा. बिन्दल नाहन ( हिमाचल वार्ता) । विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग  व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ पांवटा ब्लाक की नाहन विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली 9 पंचायतों के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने बताया कि जल शक्ति विभाग के माध्यम से पांवटा ब्लाक के नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता) । नाहन 28 नवम्बर – जिला सिरमौर के विकासखण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत रणफुआ के ग्राम जबडोग में उचित मूल्य की दुकान विक्रेता के खाली पद के लिए 20 दिसम्बर, 2020 तक आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आदित्य बिन्द्रा ने देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थीयों में एकल नारी, विधवा, महिला मंडल, दिव्यांग व्यक्ति (जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हो) भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार का कोई भी सदस्य नियमित रोजगार मे न हो, वह अपना आवेदन सादे कागज पर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता) । पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के बाहर आशा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पांवटा एसडीएम ओर बीएमओ को अपनी सुरक्षा और मानदेय हेतु लिखित ज्ञापन सौंपा।इंटक के यूनियन जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि महीने का जो प्रतिदिन मानदेय आशा वर्करों को  मिलता था जो कि रुक गया है ,उसको फिर से आशा वर्करों के हित के लिये दे दिया जाए,तथा जनरल प्रसव जांच के पहले 600 रुपए दिए जाते थे, लेकिन सरकार ने वह भी बंद कर दी। साथ ही 26 जनवरी 2020 को सीएम जयराम ठाकुर ने प्रोत्साहन राशि 500 अतिरिक्त देने की घोषणा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता) । विश्व और भारत में कोरोना का असर इस बार कई पर्वों और त्योहारों पर पड़ा है। जनता को संक्रमण से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब ने बड़ा अहम फैसला लिया है। 300 साल में पहली बार गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। यह पर्व 30 नवंबर को मनाया जाएगा, लेकिन नगर कीर्तन के आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हामी नहीं भरी है। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब…

Read More

दिल्ली (हिमाचल वार्ता) :- दुनिया भर के अरबपतियों ने बाजार को भांपते हुए कोरोना वैक्सीन के निर्माण में अरबों रुपए निवेश कर दिए हैं। ब्राजील के सबसे रईस कारोबारी जॉर्ज पाउलो लेमेन ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन में भारी-भरकम निवेश किया है ताकि ब्राजील में भी टीके का निर्माण हो सके। वहीं मैक्सीको के अरबपति कार्लोस स्लिम ने भी इसी कंपनी के साथ साझेदारी की है ताकि मैक्सिको और अर्जेंटीन के लिए करीब 25 करोड़ डोज का बंदोबस्त हो सके। टीके के निर्माण में लगी जर्मनी की कंपनी कर्ववैक में जर्मनी के अरबपति और सॉफ्टवेयर कंपनी सैप के सह संस्थापक देतमार हॉप…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस ने मुंढाल, जिला भिवानी में सड़क हादसे में दिल्ली जा रहे एक प्रदर्शनकारी किसान की मृत्यु के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए। इस संबंध में एक मामला सदर पुलिस स्टेशन, भिवानी में दर्ज किया गया है। इस संबंध में तथ्यों को सांझा करते हुए हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह 4 बजे, मुंढाल में एक पुलिस बैरिकेड पर ट्रक नंबर एचआर 46 ई 6520 ने दिल्ली जा रहे एक…

Read More

चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के शहरी एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा जिला पंचकूला के गांव बक्शीवाला में कृषि योग्य भूमि पर बिना अनुमति प्लॉट काटने और फार्म हाउस बनाने के मामले में सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिराकर वहां यथास्थिति बहाल कर दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिले के गांव बक्शीवाला निवासी एक महिला ने सीएम विंडो पर दी एक शिकायत में बताया था कि उसके गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा कृषि योग्य भूमि पर बिना अनुमति प्लॉट काटे जा रहे हैं। इसके अलावा,…

Read More