नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की राजगढ तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शिलांजी में बिरोजा निकालने का काम करने वाले मंडी जिला के पधर तहसील का पड़ल निवासी 62 वर्षीय लेखराज के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। बता दें कि लेखराज शिलांजी में अपने डेरा में रहता था। जब वह 15 नवंबर को अपने साथी वीरेंद्र के डेरा चांबीधार में गया तो वह वहां से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसके साथियों ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हर जगह उसकी…
Author: Himachal Varta
सर्वसम्मति से संजय ठाकुर महासचिव, गीता राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया नाहन (हिमाचलवार्ता)। – रविवार को यशवंत विहार कॉलोनी नाहन के मेल्टिंग मोमेंट्स रेस्टोरेंट में यशवंत विहार कल्याण समिति के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र हिंदुस्तानी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि गीताराम तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो संजय ठाकुर को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। इससे पूर्व समिति के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा यशवंत विहार कल्याण समिति में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा रखा गया। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर अपनी सहमति दी। शहर की सबसे…
जिला सिरमौर में आज लोगों को नहीं मिली सरकारी बस सेवा नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल प्रदेश में कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है। हिमाचल का कोरोना पॉजिटिव रेट अब देश भर में सबसे ज्यादा पहुंच गया है। आपको बता दें कि अब हिमाचल कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन गया है। जिसको देखते हुए अब प्रदेश सरकार और ज्यादा सतर्क हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि हिमाचल प्रदेश में अब रविवार के दिन सभी मार्केट और दुकानें बंद रहेगी। तो वही इंटर स्टेट और इंटरा स्टेट बसें पचास फीसदी क्षमता से साथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता) । सिरमोर के विकास खण्ड शिलाई में तैनात बीडियो विनीत ठाकुर आज लोगो के लिए एक मिसाल बनकर पेश हुए है। बीडीओ ने पदभार संभालते ही क्षेत्र में विकास के कार्यो के सही क्रियांवयन पर जोर दिया है। उन्होंने चन्द दिनों पहले रोनहाट का दौरा किया। जंहा पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोनहाट के लिए स्कूली बच्चों का मात्र एक आवागमन रास्ता जो पागल नाले के नाम से जाना जाता है। उसे बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को पार करना काफी मुश्किल होता था। वँहा पर ब्रिज पुल यानी पुलिया का निर्माण होना था। लेकिन इससे पहले के अधिकारियों ने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता) । गुरु की नगरी पांवटा साहिब के होनहार डाॅ राघव गुप्ता ने आईएनआई सीईटी यानि एम्स पीजी की परीक्षा मे पूरे देश मे 11वां स्थान हासिल कर पांवटा वेल्ली और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब डाॅ. राघव गुप्ता एमडी मेडिसिन कर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनके रैंक को देखते हुए उन्हे एम्स दिल्ली या पीजी चंडीगढ़ मे दाखिला मिलना तय है। जानकारी के मुताबिक मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से साढ़े पांच साल की एमबीबीएस की पढाई दिसंबर मे पूरी करने के उपरांत राघव ने इस बार आईएनआई सीईटी यानि एम्स…
नाहन ( हिमाचल वार्ता) । प्रदेश कला स्नातक संघ की एक वर्चुअल मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशल एवं प्रदेश सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आज के नाहन में हुई जिसमें सभी जिलों के जिला प्रधानों व जिला की कार्यकारिणियों ने भाग लिया। बैठक में कोरोना महामारी के चलते पूरे प्रदेश में हर बच्चे तक किस प्रकार अध्ययन सामग्री पहुंचाई जाए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से अछूता न रह जाए इस पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत सभी जिला अध्यक्षों ने प्रवक्ता स्कूल न्यू के बैकलॉग की वास्तविक स्थिति को जानने की मांग को प्रमुखता से उठाया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता) । – जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत 24 नवम्बर के आदेशों की निरन्तरता में आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में रविवार के दिन दूध, ब्रेड, केमिस्ट, रेस्तरां, ढाबों, गेस्ट हाउस, मांस, मछली, सब्जियां, होम डिलीवरी और न्यूज पेपर विक्रेताओं की दुकानों को छोड़कर बाजार की अन्य दुकाने बंद रहेगी। उन्होने बताया कि रेस्तरां, ढाबों और खाद्य दुकानों के बाहर सड़क पर खाने की अनुमति नहीं होगी। फूड टेक-ऑफ की दुकानें केवल रेस्तरां या घरों व कार्यालयों में उपभोग की जाने वाली खाद्य वस्तुओं…
प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत 14 दिसम्बर तक लहसुन की फसल का होगा बीमा नाहन ( हिमाचल वार्ता) । जिला सिरमौर में किसान प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत रबी मौसम 2020-21 में गेहूं, जौ व लहसुन फसलों फसलों का बीमा करवाने सकते है। यह जानकारी कृषि उप निदेशक डा. पवन कुमार ने दी। उन्होने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में गेहूं, जौ का बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गई है जबकि पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अर्न्तगत जिला में लहसुन की फसल का बीमा करवा 14 दिसम्बर 2020…