चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च सीमा 15 लाख रुपये और नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपये निर्धारित की है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्तूबर, 2020 को हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 में संशोधन किया गया था कि अब राज्य में नगर परिषद और नगरपालिका के अध्यक्ष सीधे चुनाव के माध्यम से संबंधित वार्डों के मतदाताओं द्वारा चुने जाएंगे। इसके चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर परिषद और नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से पाॅवर ग्रिड काॅरपोरेशन को राज्य के स्पीति क्षेत्र और चिनाब बेसिन से बिजली की निकासी के लिए प्रभावी योजना बनाने का आग्रह किया। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तीसरी ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट मिटिंग और एक्सपो, री-इन्वेस्ट 2020 में मुख्यमंत्रियों के प्लेनरी सैशन के दौरान सम्बोधित करते हुए कही, जिसका शुभारम्भ गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस वर्चुअल आयोजन में पूरे विश्व के लगभग 25000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के चिनाब बेसिन और स्पीति क्षेत्र में 6000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार का जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के लिए 326 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा सभी चार किश्तें जारी कर दी गई है। प्रत्येक किश्त के तहत 81.5 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंनेे कहा कि इससे प्रदेश के हर घर में शीघ्र ही नल द्वारा पेयजल उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को हासिल करने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह…
नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता) :- नौसेना का एक प्रशिक्षु मिग-29 लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान गुरुवार शाम पांच बजे उस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ जब यह गोवा के निकट अरब सागर के ऊपर उड़ रहा था। उन्होंने कहा कि एक पायलट को शुक्रवार सुबह बचा लिया गया है, जबकि दूसरे का पता लगाने के लिए हेलिकॉप्टरों और युद्धपोतों से अभियान शुरू किया गया है। हादसे के कारणों…
विभागो को बर्फबारी व बारिश से निपटने के लिए जारी किये दिशा निर्देश नाहन (हिमाचलवार्ता)। सांसद सुरेश कश्यप ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एंव निगरनी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस बैठक का उददेशय केन्द्र सरकार द्वारा सिरमौर में चलाई जा रही 42 योजनाओ की कार्य समीक्षा करने व उन योजनाओं को समयबद्ध व चरणबद्ध तरीके पूर्ण करना है। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड महामारी के चलते इस वित वर्ष के दौरान रूके कार्यो को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करें। उन्होने अधिकारियो को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर के जिला संयोजक अंकित शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 41वाँ अधिवेशन छोटी काशी मंडी के मां भीमा काली मंदिर के परिसर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉक्टर सुनील ठाकुर प्रांत अध्यक्ष तथा विशाल वर्मा प्रांत मंत्री के रूप में निर्वाचित किए गए। इस अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में रमेश पप्पा, पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री तथा वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी खण्ड स्तर पर संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आहवाहन पर सीटू के बैनर तले सभी मजदूर वर्ग सड़कों पर उतरे। जिला सिरमौर में नाहन, शिलाई, पौंटासाहिब , संगड़ाह , पच्छाद में विरोध प्रदर्शन में सीटू के बैनर तले सैकड़ो आंगनबाड़ी वर्करज, हेल्परज और मिड डे मील वर्करज निर्माण मजदूरो और मनरेगा मजदूरों ने भाग लिया। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पच्छाद में सीटू जिला कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, आंगनवाड़ी वर्करज हेल्पेरज यूनियन की महासचिव वीना शर्मा, किरण बाला, श्यामा , सुनीता आदि ने भाग लिया। मिड डे मील से जिला कमेटी सदस्य नरेश शर्मा, राजगढ़ के अध्यक्ष…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के रुदाना गांव में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष को लेकर सिरमौर के एसपी कुशाल चंद वर्मा ने इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान एसपी सिरमौर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं और उपचार करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के कड़े निर्देश दे दिए गए है। गौर हो कि जमीन को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडों और तेजधार दरातों से हमला किया गया था। दोनों गुटों…