शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंत्रिमंडल ने भारत में कोरोना वैक्सीन के प्रयोग को अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इससे भारत विश्व के अन्य देशों में अग्रणी बना है। मंत्रिमण्डल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैक्सीन के उत्पादन के लिए देश के वैज्ञानिकों का भी आभार व्यक्त किया। मंत्रिमण्डल ने अमेरिका की डेटा फर्म माॅर्निंग कंसल्ट द्वारा देश में कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भेंट की और उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि हाल ही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दल ने दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर तिरूपति का दौरा कर वहां की मंदिर प्रबंधन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस व्यवस्था को हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई है। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मध्य नजर आज विकास खण्ड नाहन के अर्न्तगत आने वाली पंचायतों में मतदान प्रकिया से संबधित प्रथम पूर्वाभ्यास एसएफडीए हॉल में किया गया। जिसमें 108 पोलिग पार्टी के 108 पीठासीन अधिकारी सहित 324 मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास करवाया गया। रिहर्सल में सभी पोलिंग पाटियों को मतदान से संबधित समुचित प्रकिया के बारे में विस्तृृृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी अनूप शर्मा व पंचायत निरीक्षक मदन लाल शर्मा उपस्थित रहें।
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे के सामने अवैध रूप से सवारियां भर रही दो प्राइवेट बसों को इम्पाउंड करवाकर एक बार फिर यह संदेश देने का काम किया कि प्रदेश में इस तरह की गतिविधियां हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए हरसम्भव कदम उठा रही है। इससे पूर्व, नगर निगम, बिजली विभाग,पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बल्लभगढ़ में विकास कार्यों की रफ्तार…
कालिया को याद दिलाया कि अधिकारी केवल चुने गए प्रमुखों के प्रति जवाबदेह होते हैं चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और सीनियर कांग्रेसी नेताओं श्री विजय इंदर सिंगला और सुंदर शाम अरोड़ा ने आज राज्य में लोकतंत्र के द्वारा चुनी हुई सरकार को कमजोर करने के लिए संवैधानिक पदों का दुरुपयोग करने के लिए भाजपा की निंदा की। आज यहां से जारी एक बयान के द्वारा दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि यह बहुत मन्दभागी बात है कि पहले भी पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में राज्यपालों ने लोकतंत्र के द्वारा चुनी हुयी सरकारों का गला घोटने के…
धान के खऱीद सीजऩ के दौरान 2367 अतिरिक्त खरीद केंद्र स्थापित किए महामारी के दौरान हर जरूरतमंद को ज़रूरी वस्तुएँ मुहैया करवाईं चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों बारे मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने कहा कि महामारी के दौरान गेहूँ और धान की सभ्यक खरीद प्रबंधों के साथ पूरे देश के लिए मिसाल कायम की है। आज यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कॉन्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुए श्री आशु ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हिदायतों के मद्देनजऱ खऱीद सीजऩ 2020-21 दौरान राज्य में…
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई की नवकार्यकरणी का हुआ गठन नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई की एक नवकार्यकरणी का गठन विभाग संयोजक और प्रदेश कार्यकरणी सदस्य कुणाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया । बता दे कि इस नवकार्यकरणी में अध्यक्ष अंजुबाला,भार्गव को सचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वंशिका जैन, विशाल, मधुबाला,मनजीत,व सुमित चौधरी को नियुक्त किया गया। साथ ही रवीना, कोमल,पूनम, आदित्य चौधरी को सहसचिव नियुक्त किया गया। एसएफडी प्रमुख रतिशा भारद्वाज, सह प्रमुख हर्षिता मेहक, प्रीती, हितेश, मोनिका,अजय दिनेश कश्य्यप(बीसीए) को रखा गया। अमनदीप सिंग मीडिया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। जिसको देखकर प्रदेश की जनता भी पंचायती राज चुनाव में भाजपा का भरपूर सहयोग कर रही है। रावत ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी…