Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अपने जन्मदिवस पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला से सभी जिलों के उपायुक्त कार्यालय व खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जुड़े छात्रों के साथ संवाद किया। विद्यार्थियों से संवाद में उन्होंने कोरोना माहमारी के कारण छात्र-छात्राओं की आॅनलाईन कक्षाओं के माध्यम से हो रही पढ़ाई के बारे में फीडबैक ली। इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की बाहरवी कक्षा की छात्रा वनिता साहनी से संवाद किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने वनिता साहनी से उनके जीवन का उद्देश्य और वर्तमान में आॅनलाईन कक्षाओं के बारें जानकारी ली।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के कालाअंब नाहन मार्ग पर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान 57 वर्षीय निर्मल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट था। वह नाहन में किराए के मकान में रह रहा था। ड्यूटी से वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है। बता दें कि निर्मल सिंह पहले इंडियन नेवी में भी तैनात थे। वहां से रिटायर होने के बाद वह डिस्पेंसरी में कार्य कर रहे थे। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबिता राणा ने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिंदल ने आज यहां बताया कि भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में गुड रेेप्लिकेबल प्रेक्टिसिज और नवाचार पर वर्चुअल माध्यम से एक राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के दो नवाचार यानी तीन वृद्धजन देखभाल केंद्रों का संचालन और संडे क्षय रोग एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान को देशभर में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुना गया है। निपुण जिंदल ने कहा कि एनएचएम ने हेल्थ एज इंडिया की सहभागिता से प्रदेश के शिमला, मंडी और धर्मशाला जिलों में तीन वृद्धजन देखभाल…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 18 बिस्तरों वाले प्रीफैब्रिकेटिड कोविड अस्पताल का विधिवत शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आईजीएमसी में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारी, वार्ड अटैंडेंट, चीफ सुरक्षा अधिकारी भीम सिंह गुलेरिया व आउटसोर्स कर्मचारी संघ की देखरेख में रक्तदान शिविर का भी शुभारम्भ किया। इस दौरान 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सभी रक्तदाताओं का गर्म स्वैटर भेंट कर धन्यवाद किया। उसके उपरान्त लोक कल्याण समिति के इंचार्ज राजेश सरस्वती व उनके सहयोगियों को कोरोना काल के दौरान कोविड…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में लगभग 95 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय चूक के कारण घटित होती हैं। इसके लिए प्रदेशवासियों में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी आदतों के सृजन की आवश्यकता है। इसलिए अन्य उपायों के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा शिक्षा के लिए सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। यह बात प्रधान सचिव परिवहन के.के. पंत ने आज यहां सड़क सुरक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय स्थाई समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। प्रधान सचिव ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। विद्यार्थियों को परीक्षाओं को बोझ न समझकर खुद के मूल्यांकन की प्रक्रिया समझना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने जन्मदिवस पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएं शैक्षणिक प्रक्रिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने और विद्यार्थियांे की प्रगति के मूल्यांकन में सहायता करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में यह दबाव तनाव, भय और घबराहट उत्पन्न करता है। परीक्षाओं के तनाव का मुख्य कारण अच्छा विद्यार्थी होने के लिए अच्छे अंक अर्जित करने की धारणा है। तनाव को खत्म करने के…

Read More

नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)।प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत सरकार और जापान सरकार के बीच सहभागिता से जुड़े एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर की मंजूरी दे दी। यह समझौता ज्ञापन निर्दिष्‍ट कुशल कामगारों के संबंध में तय व्‍यवस्‍था के उचित परिचालन के लिए सहभागिता का मूलभूत ढांचा तैयार करने के संबंध में है। विवरण: मौजूदा सहभागिता समझौता ज्ञापन भारत और जापान के बीच सहभागिता और सहकार से जुड़े एक संस्‍थागत तंत्र की स्‍थापना करेगा जिसके तहत जापान में 14 निर्दिष्‍ट क्षेत्रों में काम करने के लिए ऐसे कुशल भारतीय कामगारों को भेजा जाएगा जिन्‍होंने अनिवार्य…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। महिलाओं में पूर्ण सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2020 में अपने महिला हेल्पलाइन नम्बर 1091 की कार्यप्रणाली में और सुधार किया। जहां महिला हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों को देखा और निपटान किया गया, वहीं हेल्पलाइन नम्बर 1091 पर प्राप्त 88,000 शिकायतों में से 2802 शिकायतों को जनवरी से नवम्बर, 2020 के बीच एफआईआर में बदला गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीएडब्ल्यू) श्रीमती कला रामचंद्रन ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि 1091 पर देश में कहीं से भी कॉल किया जा सकता है और ऐसी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने…

Read More