Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच प्रशिक्षु जिन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर प्रदान किया गया है, ने आज यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह प्रशिक्षु अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान फेयरलाॅनस शिमला में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों सेे बातचीत करते हुए राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी और कहा कि आईएएस अधिकारी होना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गरीब और निम्न…

Read More

9 करोड़ की लागत से निर्मित भीमाकाली पार्किंग का लोकार्पण शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी में 15 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित 9 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित मण्डी शहर में भीमा काली मन्दिर परिसर की पार्किंग तथा प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र पण्डोह का उदघाटन किया। इस बहुमंजिला इमारत में लगभग 300 लोगों के बैठने की क्षमता के एक हाल के अलावा 86 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने सदर तहसील की दुदर भ्रौण पंचायत के कांगणीधार से दुदरभ्रौण…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले में कोविड की स्थिति की समीक्षा करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत प्रदेश सरकार सामाजिक समारोहों में कुछ पाबन्दियां लगाने पर विचार करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि लोग सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करें। उन्होंने कहा कि होम क्वांरटीन में रह रहे कोविड पाॅजिटिव मामलों की नियमित रूप से निगरानी करना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इनकी संख्या अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या से अधिक है। उन्होंने नियमित रूप से…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। सचिव (स्वास्थ्य) अमिताभ अवस्थी ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 24 नवंबर, 2020 को ऐतिहासिक रिज मैदान से हिम सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में 25 नवंबर से 27 दिसंबर 2020 तक आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोविड-19, तपेदिक, कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि रोगों के लिए सभी लक्षणों की घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। अमिताभ अवस्थी ने कहा कि इस अभियान के…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य महाप्रबन्धक अनुकूल भटनागर और एसबीआई के उत्तर भारत वृत्त के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बैंक अधिकारियों से प्रदेश के उपभोक्ताओं विशेषकर कृषि और जनजातीय क्षेत्रों में बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने संतोष व्यक्त किया कि एसबीआई बैंकिंग क्षेत्र में तकनीक का पूर्ण उपयोग कर रहा है और बैंक के 90 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता आनलाईन ऐप्प का उपयोग कर रहे हैं जो कोरोना महामारी के दौरान अत्यधिक उपयोगी…

Read More

17वीं लोकसभा ने पहले ही अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से संसद सदस्‍यों के लिए बहुमंजिले फ्लैटों का उद्घाटन किया। ये फ्लैट नई दिल्‍ली में डॉ. बी. डी. मार्ग पर बनाए गए हैं। 80 साल से भी अधिक पुराने आठ बंगलों को फिर से विकसित करके 76 फ्लैट बनाए गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद सदस्‍यों के लिए बहुमंजिले फ्लैटों में हरित भवन मानकों को शामिल किया गया है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि ये फ्लैट सभी निवासियों और संसद सदस्‍यों को सुरक्षित रखेंगे।…

Read More

किसान का बेटा फुटबाल में मनवाएगा लोहा , टेक्ट्रो स्वदेस यूनाईटेड फुटबाॅल क्लब में सिलेक्शन नाहन (हिमाचल वार्ता) । अगर कुछ करने की ललक हो तो उसके लिए सुविधाएँ मायने नहीं रखती , लेकिन प्रतिभावान खिलाड़ी ऐसे खेलों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हैं जिसका क्षेत्र में दूर दूर से भी कोई नाता न हो। ऐसा ही कारनामा गिरिपार क्षेत्र के गांव दुगाना के एक साधारण किसान परिवार के बेटे योगराज सिंह पुंडीर ने करके दिखाया है। जिस क्षेत्र मे फुटबॉल कभी खेला ही नहीं जाता वहां के योगराज का चयन हिमाचल प्रदेश के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब टेक्ट्रो…

Read More

कोरोना गाईडलाइन की सरकार ने जमकर उड़ाई धज्जियां : हर्षवर्धन चौहान नाहन (हिमाचल वार्ता)। कोरोना गाईड लाइन की जयराम सरकार ने जमकर धज्जियां उड़ाई है। यही वजह है की मुख्यमंत्री, मंत्रियों समेत सरकार के बड़े -बड़े अधिकारियों को कोरोना संक्रमण हुआ है। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री जनता को उपदेश दे रहे जो खुद संक्रमण से नही बच सके। कांग्रेस पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष शिलाई विधान सभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने जारी एक बयान मेें आरोप लगाया कि सरकार राज्य में फैले कोरोना संक्रमण को निपटने में बुरी तरह से विफल रही है। बिलासपुर में बुलाई गई भीड़ हिमाचल…

Read More