नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में भगवान परशुराम की पालकी की पूजा-अर्चना करने के उपरान्त भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया। देव पालकीयों का राज परिवार की ओर से स्वागत किया गया । यह मेला दशमी की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम का उनकी माता रेणुका जी से वार्षिक मिलन का अनूठा संगम है। परंपरा के अनुसार, भगवान परशुराम की पालकी को जामो कोटी गांव के प्राचीन मंदिर से रेणुका लाया जाता है और उसके उपरान्त धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन-24 नवम्बर- जिला स्तरीय हिम सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ 25 नवम्बर को पांवटा साहिब के नागरीक चिकित्सालय में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा किया जाएगा। यह अभियान आगामी 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर, 2020 तक चलाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. के.के. पराशर ने दी। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर कोविड-19, टी.वी, कुष्ठरोग व गैर संचारी रोगों के लक्षणों की जानकारी एकत्रित करेगे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला इस बार कोरोना की भेंट ऐसा चडा कि सदियो पुरानी सभी परमपराओं को भुलाकर अपनी नई छाप छोड़ गया! इस बार जहाँ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु देखे जाते थे वही मात्र दर्जनो में ही लोगों को देखा जा रहा है जबकि पुलिस की संख्या सैंकड़ों में देखने को मिल रही है! हर साल इस मेले का उद्घाटन हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता रहा है मगर इस बार मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं तथा उन के स्थान पर जिला सिरमौर के उपायुक्त आर के पुरुथी द्वारा किया गया जिला जिस…
संजय सोढ़ी को मिली पशुपालन मिनिस्ट्रियल स्टाफ संघ सिरमौर की कमान… नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पशुपालन विभाग मिनिस्टर लिस्ट ऑफ कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से संजय सोढ़ी को जिला की कमान सौंपी गई है। तो वही नई बनाई गई कार्यकारिणी में विजय कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, पूनम पवार को महासचिव, रघुवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, यशपाल कश्यप को प्रचार सचिव, रणधीर सिंह परमार को चीफ एडवाइजर, शिवराज सैनी सलाहकार, राजेश शर्मा सदस्य, धीरज तोमर, प्रेमचंद गौरीदत्त, दीपक कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार को सदस्य, मनोनीत किया गया है। संघ के प्रसार सचिव यशपाल कश्यप का कहना…
टीम बड़का भाऊ ने बिट्टू के ईलाज के लिए शुरू की भीख दो यात्रा नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भड़का भाव द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया वही प्रेस वार्ता के दौरान भड़का भाऊ संजय शर्मा ने बताया कि सिरमौर के बिट्टू के ईलाज के लिए टीम बड़का भाऊ ने शुरू की भीख दो यात्रा शिलाई से किया! दरअसल सिरमौर गांव से टीम बड़का भाऊ ने दोनों पांव से लाचार और कुपोषण के शिकार सिरमौर जिला के रोनहाट के गांव थुम्बाड़ी के बिट्टू के इलाज़ के लिए सिरमौर प्रशासन और नेताओं को दिए अल्टीमेटम के ख़तम…
लानाचेता स्थित सहकारी बैंक में सेंधमारी, चेस्ट नहीं तोड़ पाए शातिर नाहन (हिमाचलवार्ता)। नौहराधार के अंतर्गत सबसे दुर्गम क्षेत्र लानाचेता में सहकारी बैंक पर चोरों ने सेंध लगा दी। हालांकि वे चोरी करने में नाकाम रहे। जानकारी के अनुसार रविवार रात को अज्ञात चोर बैंक के शटर में लगे ताले तोड़ अंदर जा घुसे लेकिन वे अंदर चेस्ट को नहीं तोड़ पाए। इससे एक साल पहले भी इसी बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। एक वर्ष पहले बैंक के बाहर दीवार तोाड़ी गई थी। इस दौरान भी चोर अपने मंसूबों में कनाकाम रहे थे। हैरानी की बात यह है…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई विकास खण्ड की नवगठित ग्राम पंचायत बंबल में पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष वलदेब तोमर का स्थानीय लोगो ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बलदेब तोमर ने सामुदायिक भवन बंबल के लिए 5 लाख रुपए दिए हैं। स्थानीय लोगो ने अलग पंचायत बनाने पर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काआभार जताया। बंबल में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में बलदेब तोमर ने कहा कि पंचायत बनने से विकास की गति बड़ेगी। स्थानीय लोग पिछले काफी समय से अलग पंचायत की मांग कर रहे थे मगर पिछली कांग्रेस सरकार…
पटना/नयी दिल्ली (हिमाचल वार्ता)। 17वीं बिहार विधान सभा के पहले ही दिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान असदुउद्दी ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के पांच विधायकों ने अपने तेवर दिखाए। विधायकों ने शपथ पत्र में लिखे हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति की और हिंदुस्तान की जगह भारत बोलने पर अड़े। इस पर भाजपा विधायक ने कहा जो हिंदुस्तान नहीे बोल सकते उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के विधायक ने शपथ के दौरान हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल से इन्कार कर सदन में असहज स्थिति पैदा कर दी। विधायक अख्तरुल इमान ने उर्दू भाषा में शपथ…