Author: Himachal Varta

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। कृषि सुधार कानूनों को लेकर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 26 नवंबर को दिये गये दिल्ली चलो आह्वान के दृष्टिगत हरियाणा सरकार ने हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया है। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन आज ‘प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दिल्ली चलो’ कॉल के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में मंडलायुक्तों, अम्बाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के जिला उपायुक्तों एवं जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ से हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। प्रत्यक्ष बिक्री और बहु-स्तरीय मार्किटिंग इकाईयों के नियमित ढांचे को और मज़बूत करने के लिए पंजाब सरकार ने इस सम्बन्धी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश नोटीफायी किये हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये प्रमुख सचिव खाद्य और सिविल सप्लाई श्री. के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा एक्ट, 2019 की तजऱ् पर जारी किये ‘द गाईडलाईनज़ ऑफ डायरेक्ट सैलिंग फॉर पंजाब, 2020’ धोखाधड़ी को रोकने और उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा में कारगर सिद्ध होंगे। श्री सिन्हा ने आगे बताया कि यह दिशा-निर्देश खाद्य और सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू द्वारा निर्धारित उपभोक्ता-समर्थकी नीति का हिस्सा हैं। उन्होंने…

Read More

कहा, लोगों को प्रभावशाली ढंग से सेवाएं देनी यकीनी बनाई जाएं चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब की मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने राज सुधार कार्य योजना (एसआरएपी) 2020-21 से सम्बन्धित विभागों की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को डीपीआईआईटी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमों की पालना करने और 31 दिसंबर, 2020 तक लक्ष्य मुकम्मल करना यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये उद्योग विभाग प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह कारोबार करने को आसान बनाने के राज्य के उद्देश्य की तजऱ् पर आम जनता…

Read More

नकल करवाने वाली संस्थाओं के खि़लाफ़ होगी सख़्त कार्यवाही – तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्नी सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा द्वारा करवाई गई जांच में सामूहिक नकल के बड़े मामले का पर्दाफाश चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा लहरागागा में स्थित फार्मेसी कालेजों में विद्यार्थियों से पैसे लेकर नकल करवाने के मामले की बारीकी से जांच करवाने के बाद सामूहिक नकल का यह मामला सामने आया है। इस सम्बन्धी तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा और इस मामले में शामिल…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए शिमला स्मार्ट सिटी के तहत दो सफाई मशीनों को झण्डी दिखा कर रवाना किया। ये दो सफाई मशीनें निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खरीदी गई हैं। मशीनों का निर्माण डुल्वो, इटली द्वारा किया गया है और मैसर्स लायन सर्विसेज लिमिटेड, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली द्वारा आपूर्ति की गई है। ये मशीनें विभिन्न अन्य शहरों चंडीगढ़, मोहाली, इंदौर, रांची, पटना, कोहिमा, छिंदवाड़ा, भुवनेश्वर, फरीदाबाद, नोएडा आदि में भी सफलतापूर्वक चल रही हैं। शिमला शहर की सड़कों की सफाई के लिए खरीदी गई…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोविड-19 महामारी के प्रति लोगांे को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हिम सुरक्षा’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत प्रदेश में घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ, मधुमेह, रक्तचाप आदि जैसी बीमारियों के लक्षणों के बारे में सूचना एकत्रित की जाएगी। यह अभियान 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर, 2020 प्रदेशभर में तक चलाया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को शामिल कर लगभग 8000 टीमें होंगी, जो लोगों के स्वास्थ्य मापदण्डों के…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन से आल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस कन्फेडरेशन (एआईबीपीएआरसी) की गवर्निंग काउंसिल की आॅनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बैंकिंग क्षेत्र आज एक नए दौर से गुजर रहा है और पारंपरिक बैंकिंग डिजिटल बैंकिंग में बदल गई है। इस तरह, प्रौद्योगिकी भारत को एक कैशलेस अर्थव्यवस्था में बदलने में सहायक सिद्ध हो रही है। राज्यपाल ने कहा कि बैंक कर्मियों ने अपनी सेवाओं के दौरान देश की वित्तीय स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में बैंकिंग क्षेत्र में लगभग 7 लाख पेंशनभोगी हैं,…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  हिमाचल प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन के अधिकारियों ने पूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) एस. के. आलोक के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में निधन हो गया। आईएएस अधिकारी आलोक हिमाचल प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे। अपने शोक संदेश में एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सुभग सिंह ने कहा कि श्री आलोक एक साधारण, मिलनसार तथा अपने कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि हमने एक बेहतरीन वरिष्ठ अधिकारी खोया है, जिनके परामर्श तथा मार्गदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। वह बहुत अनुभवी…

Read More