Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जहां औद्योगिक क्षेत्रों में दर्जनों इकाइयों पर तालेबंदी हुई तथा सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार होकर सड़कों पर आए ऐसी स्थिति में जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित यूनाइटेड बिस्किट उद्योग ने कारखाने के कर्मियों व आसपास के श्रमिकों के लिए एक मानवता की मिसाल पेश की। यूनाइटेड बिस्किट के अध्यक्ष ( इंडिया ) अभिशेख शर्मा , यूनाइटेड बिस्किट उद्योग कालाअंब के जीएम सुरजीत धर और एचआर हैड राजेंद्र सिंह ने बताया कि उद्योग ने मार्च माह से अब तक करीब आठ सौ लोगों के कोरोना के सैंपल कंपनी ने अपने खर्च पर करवाकर न केवल समाज सेवा की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का एक और लाल शहीद हो गया है। राजगढ़ की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजेहरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। परिवार वालों को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अंचित कुमार अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर 21 डोगरा के जवान एक पोस्ट से दूसरी पर जा रहे थे। इसी दौरान अंचित कुमार शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि अंचित कुमार अविवाहित थे। शहीद की खबर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर में यातायात पुलिस नाहन ने अवैध पार्किंग के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कार्यालयों के समीप अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने राज्य सहकारी बैंक के मुख्य कार्यालय के समीप सड़क किनारे दोनों तरफ खड़े वाहनों के चालान काटे साथ ही उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा यहां वाहन खड़े किए तो उनके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। क्योंकि सड़क किनारे दोनों तरफ खड़े वाहनों से राहगीरों को चलने में काफी परेशानियां आती है। इससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। तो वही दूसरे वाहनों का सड़क…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम जहां खाद्य पदार्थो पर शिकंजा कस रही है तो वहीं अब मीट विक्रेताओं की जांच भी विभाग ने शुरू कर दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शिलाई के बाजार में औचक निरीक्षण के दौरान चिकन में अनियमितता पाए जाने पर शिकंजा कसते हुए जुर्माना वसूला। बता दें कि विभाग को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि मीट विक्रेता मनमाने दाम पर गंदा बदबूदार मीट बेच रहे हैं। लोगों की शिकायत के आधार पर विभाग ने बाजार का औचक निरीक्षण करते समय मटन चिकन शॉप बस स्टैंड से 300, प्रदीप…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के ग्रामीण क्षेत्र  आंजभोज के रूदाणा गांव मे पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष मे बदल गई। इस संघर्ष मे दोनो तरफ से दराट और डंडो का वार हुआ जिसमे आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए है। पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत के बाद क्रास एफआईआर दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।  डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने भी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस मे दर्ज शिकायत मे पहले पक्ष की तरफ से खजान सिंह पुत्र सिंघा राम निवासी गाँव रूदाना ने बताया है कि वह पेशे से खेती…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता)। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट के नियुक्तियों को खारिज करने के आदेश को पलट दिया है। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए गए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में बीते 8 वर्षों से सेवाएं दे रहे 2555 एसएमसी शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। अब इन शिक्षकों की सेवाएं स्कूलों में जारी रहेगी। हिमाचल शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री विनोद सूद, संगठन मंत्री पवन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी  चूड़धार में आधा फिट ताजा हिमपात होने से मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस दौरान यहां करीब आधा फिट ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। इसके अलावा नोहराधार और हरिपुरधार में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है जिससे लोगों को हाड़ कपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट आने से जिला सिरमौर…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कोल्ड चेन उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों विशेषकर आठ अधिक प्रभावित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 प्रतिक्रिया एवं प्रबन्धन के दृष्टिगत की गई तैयारियों संबंधी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। बैठक के दौरान कोविड-19 वैक्सीन के वितरण और उपयोग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।…

Read More