नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केन्द्र चयनित किए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि नाहन नगर पालिका परिषद के मतो की गिनती के लिए जिला परिषद भवन नाहन, पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के चुनाव के मतो की गिनती के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब जबकि राजगढ़ नगर पंचायत में मतगणना के लिए अंबेडकर भवन राजगढ़ का चयन किया गया है।
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला में प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले निजी व सरकारी संस्थान केंद्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के सख्त पालन के अधीन अपने संस्थान खोल सकेगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज आपदा प्रबंधन अधिनियम यू/एस 34 के तहत पद्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए। उन्होनें आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब जिला के अन्दर व जिला से बाहर जाने वाली बसों के सभी सीटों में सवारियां बैठ सकेगी। हालांकि, परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सभी कोविड-19 संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य होगा।…
4 महीने हो गए हैं परीक्षाएं दिए, उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने प्रोविजनल पर इनरोलमेंट नंबर देने से किया इनकार नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सुस्त रवैया के चलते सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। सितंबर माह में एस ओ एस के तहत ओपन बोर्ड से जमा दो की परीक्षा देने वाले छात्रों को अभी तक ना तो उन की मार्कशीट मिल पाई है और ना ही उन्हें माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिया गया है। इन दोनों सर्टिफिकेट के ना होने से उच्च शिक्षा के लिए देश व प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का रुख…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केन्द्र चयनित किए गए हैं, जिसके तहत नाहन नगर पालिका परिषद के मतो की गिनती के लिए जिला परिषद भवन नाहन, पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के चुनाव के मतो की गिनती के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब जबकि राजगढ़ नगर पंचायत में मतगणना के लिए अंबेडकर भवन राजगढ़ का चयन किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज यहां दी।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव की तैयारियां इन दिनों राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सभी अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को लेकर जोरों पर हैं। बता दे कि निकाय चुनाव इन दोनों सर पर है और इसके साथ ही अध्यापकों को भी चुनाव को लेकर उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है ।ताकि निकाय चुनावों के नियमों की अवहेलना न हो । साथ ही स्थानीय क्षेत्र के खंडविकास अधिकारी गौरव धीमान का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं कोरोना की स्थिति को देखते हुए किये गये हैं तो वहीं मास्क और सैनिटाइजर के लिए भी विशेष प्रबंध…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जहां एक तरफ चुनावी तैयारियां जोर शोरों पर चल रही हैं तो वहीं पांवटा साहिब देवीनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (हिमुडा आवास) में लोग पानी की किल्लत को लेकर त्राहिमाम कर रहे हैं.जहां पर सीएम हेल्पलाइन पर सम्पर्क करके भी कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई है। बता दे कि पांवटा साहिब के देवीनगर में सोम प्रकाश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मकान नम्बर 100 में रहता है जहाँ पर गक्त तीन चार दिनों से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। उनका कहना है कि उनकी डियूटी चुनाव में लगी है और घर पर छोटे बच्चे रहते है जिस के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे प्रोजेक्ट के मामलें में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम एलआर वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में पेयजल लाईन,बिजली लाईन शिफ्ट व पेड़ो के कटान को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को समय अवधि में काम को पूरा करने के निर्देश दिए है। जानकारी अनुसार पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे 707 प्रोजेक्ट के लिए साढ़े 13 सौ करोड़ रूपये की स्वकृति मिली है। प्रोजेक्ट के लिए मिनिस्ट्री के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पांचाल अपनी टीम सहित पांवटा साहिब पहुंचे है। वीरवार को पांवटा साहिब के एसडीएम एलआर वर्मा ने एसडीएम कार्यालय में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र में प्लाइवुड की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वही अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। जानकारी के अनुसार माजरा निवासी राजेश कुमार पुत्र जंग बहादुर की प्लाइवुड की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने जब दुकान में आग भड़कती देखी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।…