चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश के अनुसूचित जाति के किसानों के कल्याणार्थ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। वर्ष 2020-21 के लिए 193.63 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं का प्रावधान किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन’ के अंतर्गत किसानों को गेंहू, दलहन की फसलें व मोटे अनाज,गन्ना तथा कपास की फसलों में खरपतवार नाशक, जिप्सम कीटनाशकों, जैव उर्वरक, बीज वितरण तथा स्प्रे पम्पों आदि पर अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ‘आत्मा’ स्कीम के अंतर्गत ट्रेनिंग के दौरान अनुसूचित जाति के किसानों…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए अंतिम तिथि 11 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी है। विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों व प्राइवेट विश्वविद्यालयों के अलावा सभी सरकारी, एडिड व स्वयं वित्तपोषित महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कई महाविद्यालयों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने ‘पीजी एडमिशन’ पोर्टल को 11 जनवरी 2021 तक खोल दिया है। उन्होंने बताया कि नई अंतिम…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिमला जिला के कोटखाई के बहुचर्चित गुडिय़ा केस मामले के दोषी अनिल कुमार उर्फ नीलू को नाहन में आजीवन कारावास तथा 25 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। उप जिला न्यायवादी सिरमौर एकलव्य ने बताया कि शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसवंत सिंह की अदालत में आरोपी अनिल कुमार उर्फ नीलू को पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत काटली के दसाना गांव में रहने वाली नेपाली मूल की महिला के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश तथा हत्या के प्रयास के मामले में यह सजा सुनाई गई है। उप जिला न्यायवादी सिरमौर एकलव्य ने बताया कि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 31 मार्च, 2021 तक हिमाचल हेल्थ केयर योजना (हिमकेयर) के तहत नए कार्ड बनाए जाएगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0के0के0पराशर ने दी। उन्हांेने बताया कि पात्र लाभार्थी विभाग की बेवसाइट ूूूण्ीचेअलेण्पद पर जाकर स्वयं पंजीकरण व पुराने कार्ड का नवीनीकरण कर सकते है या नजदीकी लोकमित्र केन्द्र में जाकर निर्धारित प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रूपये का शुल्क देकर भी इस योजना का लाभ उठा सकते है। उन्हांेने बताया कि हिमकेयर योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजना है, जिसके तहत मात्र 1000 रुपये का शुल्क देकर हेल्थ कार्ड बना सकते हैं और इस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1994 की धारा 304 (आर) के तहत नगर परिषद नाहन व पांवटा और नगर पंचायत राजगढ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घण्टे की अवधि के दौरान किसी होटल, खानपान घर पाठशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में किसी भी प्रकार के स्पिरिटयुक्त, किण्वित मादक पदार्थ व शराब बेचने, देने या वितरित न करने के आदेश जारी किया है। उन्हांेने बताया कि जिला सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के मतदान 10 जनवरी, 2021 को प्रातः 8 बजे से सांय 4…
नाहन के रुखड़ी स्थित कृत्रिम झील में भी प्रवासी पक्षियों का है डेरा नाहन (हिमाचलवार्ता)। कांगड़ा जिला के पोंग बांध में प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा प्रशासनिक स्तर पर आपात बैठक के बाद आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चूंकि जिला सिरमौर में वैट लेंड क्षेत्र के अंतर्गत श्री रेणुका जी झील और उन सभी क्षेत्रों में जहां पर प्रवासी पक्षियों का बसेरा बना हुआ है उन पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को दिशा निर्देश भी जारी कर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर थाना यूको बैंक गाता मंडवाच के सहायक प्रबंधक मनीष सहगल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज यूको बैंक ने 78 वां स्थापना दिवस स्थान गाता धार में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर यूको बैंक मैनेजर रोशनलाल चौहान ने बैंक में आए हुए स्थानीय लोगों का स्वागत किया और स्वागत करने के उपरांत उन्होंने सभी लोगों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और उसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में बैंक की गतिविधियों के बारे में भी प्रकाश डाला और स्थानीय लोगों को बैंक की योजनाएं भी…
पुलिस ने गाड़ी से बरामद की 240 बोतल अवैध शराब नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस थाना टीम ने गाड़ी से 240 बोतल अवैध शराब बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा थाना के एएसआई रामलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांवटा मुख्य बाजार को जाने वाले मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही एक कार को जांच के लिए रुकवाया गया। कार में…