शिमला (हिमाचलवार्ता)। एशियन कंकरीट्स और सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड बीर पलासी, डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के निदेशक कर्ण अग्रवाल ने कोविड-19 के दृतिष्टगत अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार को 500 आक्सीमीटर और 200 थर्मामीटर भेंट किए हैं। कर्ण अग्रवाल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को यह आॅक्सीमीटर और थर्मामीटर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए एशियन कंकरीट्स और सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कोरोना पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योगदान से अन्य लोग भी…
Author: Himachal Varta
शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण राहगीरों का चलना हुआ मुुश्किल, परेशानियों का करना पड़ रहा सामना हमीरपुर (हिमाचल वार्ता) :- शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण राहगीरों का चलना मुुश्किल हो गया है। दुकानदार सड़कों पर बेड लगाकर सामान सजा रहे हैं। जिस कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्यौहार सीजन के चलते बाजार में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन सड़क पर सजा सामान सभी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। सामान सड़क पर सजा होने के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, 2020 के लिए एसओपी जारी करते हुए कहा है कि 24 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी मनाया जाना प्रस्तावित है, परन्तु कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिती के कारण इस वर्ष मेले में केवल चली आ रही परम्पराओं का निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। शोभायात्रा अथवा मेले में आने वाले सभी देवलुओं तथा आमजनों को हर समय मास्क…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी डॉ0आर0के0परूथी ने सीआरपीसी की धारा 144 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए 24 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2020 तक मनाए जाने वाला अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेय शस्त्र, विस्फोटक सामग्री व अन्य धारधार हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। आदेशों के अनुसार किसी भी श्रद्धालु द्वारा मेला अवधि के दौरान मन्दिर में नारियल चढाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी डॉ0आर0के0परूथी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 24 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2020 तक मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मांस व मछली विक्रय की दुकानें नहीं लगेगी तथा उपरोक्त क्षेत्र में मास व मछली की बिक्री पर मेला अवधि के दौरान पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
भूमि विवाद को लेकर चले डंडे और लात घूंसे नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के भगानी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले मेहरुवाला गांव में भूमि विवाद के चलते मारपीट की गई। इस दौरान जमकर लाते घुसे और डंडे बरसाए गए। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल जब अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था तो अचानक ही हरनाम के खेत की डोल उखाड़ दी। जिसके बाद हरनाम ट्रैक्टर चालक कृष्ण लाल से कहने लगे कि उन्होंने उनके खेत की डोल क्यों उखड़ी। इतने में सतवीर और जगीरी लाल…
उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने जारी किया अंतिम नोटिस, वरना कटेंगे इतने उपभोक्ताओं के कनेक्शन नाहन (हिमाचलवार्ता)। बिजली के बिल समय पर जमा न करने की लापरवाही उपभोक्ताओं को अब महंगी पड़ सकती है। लोगों को कई बार बिल जमा करने का अवसर दिया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी बहुत से उपभोक्ता बिल जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। बता दे कि बिजली बोर्ड के बागथन उपमंडल के अंतर्गत आने करीब 200 उपभोक्ताओं ने बिलों का भुगतान अभी तक नहीं किया है। इसको लेकर उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि अब…
यातायात पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा, काटे चालान नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस प्रशासन ने नाहन शहर में यातायात सुचारु रखने के मकसद से खुली सड़क के किनारे पर येलो लाइन लगाकर लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा दी है लेकिन कुछ लोग येलो लाइन से बाहर ही वाहन पार्क खड़े करके चले जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। जिसके चलते अब पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। यातायात पुलिस ने नाहन शहर के कई इलाकों में बेतरतीब खड़े वाहनों पर शिकंजा कस्ते हुए कई वाहन चालकों के चालान काटे। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल…