चंडीगढ़ (हिमाचल वारता)। हरित क्रांति के बाद केन्द्रीय खाद्यान्न पुल में सर्वाधिक योगदान देने वाला देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बनने के बाद हरियाणा ने श्वेत क्रांति व नीली क्रांति में अपने इस प्रदर्शन को पुन: दोहराने की पहल की है। इस कड़ी में नई-नई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनके फलस्वरूप न केवल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन व प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता में निरन्तर बढ़ौतरी हो रही है बल्कि मत्स्य उत्पादन 173316 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल ने कहा कि इन दोनों क्रांतियों को और अधिक सफल बनाने के लिए…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचल वारता)। हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री श्री कवंरपाल ने कहा कि शहीद लाला लाजपत राय भारत के उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने मातृभूमि को पराधीनता की बेडियों से आजाद कराने के लिए हर संभव प्रयास किए। उन्होंने देशभक्ति में वे आदर्श स्थापित किए जिनके लिए संपूर्ण देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। शिक्षा मंत्री ने आज यमुनानगर में पंजाब केसरी शहीद लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत भूमि हमेशा से ही वीरों की जननी रही है। ऐसे ही एक वीर शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता…
चंडीगढ़ (हिमाचल वारता)। भारतीय चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी करके भारतीय फि़ल्म इंडस्ट्री के मशहूर अदाकार और प्रोड्यूसर सोनू सूद को पंजाब स्टेट के लिए स्टेट आइकन नियुक्त करने को मंज़ूरी दे दी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि श्री सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने सम्बन्धी कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा इस सम्बन्धी भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको मंज़ूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि कार्यालय, मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब राज्य में श्री सोनू सूद के साथ मिलकर लोगों में चुनाव…
चंडीगढ़ (हिमाचल वारता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को जैनाचार्या श्री विजय वल्लभ सुरिशवर जी की 151वीं जयंती की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सुरिशवर जी को 1870-1954 ईसवी समय के सबसे बड़े ज्ञानवान संत बताया। उन्होंने लोगों को जैन संत जी के नक्शे कदमों पर चलने का न्योता दिया, जिन्होंने भगवान महावीर के अहिंसा और विश्व व्यापक शान्ति के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए अथक यत्न किए। देश के कोने-कोने में विद्या के प्रचार-प्रसार के लिए जैनाचार्य सुरिशवर जी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने…
चंडीगढ़(हिमाचल वारता)। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी द्वारा पंजाब भर के महिला सैलों में पेशेवर सलाहकारों के पद तत्काल आधार पर भरने के निर्देश दिए गए हैं। आज यहाँ पंजाब राज्य महिला आयोग के सदस्यों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि वह इन पदों को जल्द भरने के लिए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब को एक पत्र लिखेंगे और इस सम्बन्ध में 15 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए भी कहा गया है। इसको एक महत्वपूर्ण मामला बताते हुए उन्होंने महिला सैलों में सलाहकारों की भरे…
चंडीगढ़ (हिमाचल वारता)। भारत चुनाव आयोग, नई दिल्ली की हिदायतों के अनुसार पंजाब राज्य में योग्यता तारीख़ 01.01.2021 के आधार पर फोटो वोटर सूची और सर्विस वोटर सूची के आखिऱी भाग की ड्राफ्ट पब्लीकेशन तारीख़ 16.11.2020 को कर दी गई है। यह जानकारी आज यहाँ मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह कार्य भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य की मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के साथ इस सम्बन्धी कोविड-19 को मुख्य रखते हुए तारीख़ 13 नवंबर 2020 को वर्चुअल मीटिंग की गई और…
शिमला (हिमाचल वारता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महान स्वतन्त्रता सेनानी लाला लाजपत राय, जिन्हें ‘पंजाब केसरी’ के नाम से भी जाना जाता है, को उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर आज शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन, नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने भी इस अवसर पर इस महान स्वतन्त्रता सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित की। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने इस अवसर पर भजन प्रस्तुत किए।
शिमला (हिमाचल वारता)। कृषि मन्त्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश में हींग और केसर की खेती आरम्भ कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने इस खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘कृषि से संपन्नता’ योजना आरम्भ की है, जिसके सफल कार्यान्वयन के लिए कृषि विभाग ने विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत 6 जून, 2020 को हिमालय जैव सम्पदा प्रौद्योगिकी संस्थान आईएचबीटी, पालमपुर के साथ समझौता हस्ताक्षरित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हींग व केसर की खेती के लिए मंडी, चम्बा, लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र…