नााहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमोर पुलिस अधीक्षक के आदेशों के बाद पांवटा सब डिवीजन के जवान सख्त कार्यवाही कर रहे है । वहीं डीएसपी पांवटा साहिब स्वयं सड़को पर उतर कर बिना मास्क के चालान काट रहे हैं, साथ ही लोगों को कोरोना से बचने की सख्त हिदायत भी दे रहे हैं । हालांकि पुलिस टीम ने एमबीएक्ट में 73 चालान काट कर 13700 का कड़ा जुर्माना वसूला है साथ ही बिना मास्क के भी 7 लोगों का चालान काटा है जिसमे 8300 का जुर्माना वसूला है वहीं खुले में धूम्रपान करने वालों में 9 के चालान काट कर 900 रुपए…
Author: Himachal Varta
यमुना घाट पर बनेगी मां यमुना की विशाल प्रतिमा, उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया भूमि पूजन नाहन (हिमाचलवार्ता)। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा और प्रशासन की जुगत काम आई तो शीघ्र ही गुरु नगरी पांवटा साहिब मे यमुना नदी के किनारे घाट पर मां यमुना की 9 फुट ऊंची प्रतिमा बनेगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विधिवत इस मूर्ति के लिए भूमि पूजन किया। जल्द ही प्रतिमा का काम शुरू होगा और पांवटा साहिब सहित प्रदेश के लोगों को प्रदेश के एकमात्र मां यमुना मंदिर के पास माता की प्रतिमा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त…
अनुसंधान केंद्र के प्रति एकड़ गन्ने की पैदावार और रिकवरी को बढ़ाने के लिए सहायक सिद्ध होगा – सहकारिता मंत्री अनुसंधान केंद्र की गवर्निंग कौंसिल की मीटिंग की अध्यक्षता की, कौंसिल ने सहकारिता मंत्री को केंद्र का डायरैक्टर नियुक्त करने के लिए अधिकारित किया फसलीय विभिन्नता के लिए गन्ने की खेती को उत्साहित करना समय की ज़रूरत – रंधावा चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। कलानौर में स्थापित किया जा रहा गन्ना अनुसंधान और विकास केंद्र गन्ना काश्तकारों के लिए वरदान साबित होगा। आधुनिक विधियों से लैस यह केंद्र न केवल किसानों को नयी तकनीकों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण देगा बल्कि गन्ने…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व मध्यम वर्ग के लिए शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां विकसित करने का निर्णय लिया है। ‘हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण’ द्वारा सर्वप्रथम पानीपत जिला के गांव ईसराना में एक मॉडल कॉलोनी विकसित की जाएगी।हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में आज ‘हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण’ की पांचवी बैठक हुई। बैठक के बाद डिप्टी सीएम,जिनके पास विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से लोगों का शहरों की तरफ पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार देहात में पंचायती जमीन पर कॉलोनियां विकसित करने…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के निर्देश के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग ने नेशनल टेलेंट खोज परीक्षा (एन.टी.एस.ई., स्टेज -1) में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष लैक्चरों का प्रबंध किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि एन.टी.एस.ई. में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग की तरफ से प्रेरनादायक लैक्चरों का प्रोग्राम बनाया है। यह ऑनलाईन लैक्चर 23 नवंबर से 28 नवंबर तक रोज़मर्रा बाद दोपहर 12.30 से 1.30 तक हुआ करेंगे। यह लैक्चर /वैबनार यूट्यूब चैनल पर पर होगा। यह लैक्चर डा. गुलशन…
पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में ऑनलाईन साईंस फेस्ट 28 नवंबर को चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला में हो रहे ऑनलाईन साईंस फेस्ट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए जि़ला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला में 28 नवंबर, 2020 को एक ऑनलाईन साईंस फेस्ट आयोजित करवाई जा रही है। इसमें विद्यार्थी अपने अलग आईडियाज़ को मॉडलों के द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं।…
दिवंगत शख्सियत के सत्कार में आज के बाकी रहते समय के लिए छुट्टी का ऐलान चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज सीनियर कांग्रेसी नेता और राज्य के पूर्व कृषि मंत्री मोहिंद्र सिंह गिल के निधन पर दु:ख का प्रगटावा किया है। वह 85 वर्षों के थे जो आज प्रात:काल संक्षिप्त बीमारी के बाद चल बसे। एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने मोहिंद्र सिंह गिल को बहुपक्षीय शख्सियत, सज्जन राजनीतिज्ञ और अच्छे गुणों के प्रेक्षक मनुष्य बताया जिन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान होते हुये पार्टी को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए सख़्त मेहनत…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार 27 दिसम्बर, 2020 को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। सरकार इस अवसर को यादगार बनाने के लिए शिमला में समारोह के आयोजन की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोह के आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों…