नाहन (हिमाचलवार्ता)। सदस्य सचिव श्री रेणुका जी विकास बोर्ड एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नाहन श्री रजनीश कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अन्तराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी-2020 24 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2020 तक श्री रेणुकाजी जिला सिरमौर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि यह अन्तराष्ट्रीय मेला कोविड-19 को मध्यनजर रखते हुए सांकेतिक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि 24 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2020 तक आयोजित होने वाले मेले के लिए श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा मेले के दौरान लगने वाले टैन्ट, बिस्तर, लाईट व्यवस्था, मेला क्षेत्र मे सजावट तथा मैस…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली द्वारा जारी आदेशो की निरन्तरता में जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर में आयोजित होने वाले त्यौहारों जिनमें दिवाली, छठ, गुरूपर्व, नववर्ष तथा क्रिसमिस के दौरान केवल 2 घण्टे पर्यावरण मित्र पटाखे (ग्रीन क्रेकर) चलाने की अनुमति होगी। आदेशो के अनुसार दिवाली तथा गुरूपर्व की रात को 8 बजे से 10 बजे तक, छठ के दिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक तथा क्रिसमिस व नववर्ष को रात्री 11ः55 बजे से अर्धरात्री 12ः30 बजे तक केवल पर्यावरण मित्र पटाखे (ग्रीन क्रेकर)…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के बीच त्योहारों को लेकर बाजार सजने लगे हैं। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसा ही कुछ नजारा नाहन शहर में भी देखने को मिल रहा है। लोग दीपावली को लेकर जम कर खरीददारी कर रहे हैं। इस दौरान दुकानदारों द्वारा कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जा रहा है और ग्राहकों से भी करवाया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को विभिन्न ऑफर्स दिए जा रहे हैं। साथ ही ग्राहकों को डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बता…
दिवाली का सामान खरीदने जा रहे व्यक्ति के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा! नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में दिवाली पर्व पर एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां दिवाली का सामान लेने जा रहे व्यक्ति के साथ एक दर्दनाक हादसा पेश आया। व्यक्ति की पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर कर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय षिबिया राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति दिवाली का सामान खरीदने के लिए घर से ददाहू लिए निकला था। इसी दौरान पगडंडी पर पांव फिसलने से वह…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी गृह क्षेत्र पांवटा साहिब के कृषि बीज केंद्र में ताले लगे हुए हैं, जिसमें तीन पंचायतों के किसानों को भारी समस्या हो रही है । जानकारी पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पुरूवाला में कृषि बीज केंद का निर्माण वर्ष 2018 में तत्कालीन सांसद वीरेंद्र कश्यप बनाया गया था। उस समय पूर्व विद्यायक की उपस्थिति में यह जनता को सौंप दिया गया था। हिमाचल सरकार के ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी गृह क्षेत्र की पिपलीवाला, मिश्रवाला और पुरूवाला आदि पंचायतों के लोगों के लिए खोले गए बीज केंद्र में ताले लटके है जिस कारण किसानों…
वर्तमान मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने की पुष्टि वेबसाईट http://www.ceohimachal.nic.in से करें नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों जिसमें 55-पच्छाद, 56-नाहन, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.), 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई में फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 01 जनवरी, 2021 अर्हता तिथि के आधार पर करवाया जा रहा है जिसके लिए फोटो युक्त मतदाता सूचियां निःशुल्क निरिक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी। उन्होने बताया कि फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 नवम्बर, 2020…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर सहित आज बालिका आश्रम, टुटीकंडी का दौरा किया और दीपावली के अवसर पर आश्रम के बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पारम्परिक रूप से प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों के उपयोग का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना…