बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने किया सुसाइड, जाँच में जुटी पुलिस! धर्मशाला (हिमाचल वार्ता) :- बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा द्वारा सुसाइड करने का मामला संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा ने वीरवार को मैकलोडगंज में जोगीबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड कर लिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 साल से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी एक विदेशी…
Author: Himachal Varta
अगर आप धनतेरस पर खरीदारी कर रहे हैं तो मुहूर्त का समय है यह…. नाहन (हिमाचलवार्ता)। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरी महाराज की पूजा अर्चना की जाती है और इसी दिन रात में यम दीपक भी जलाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है एवम सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। इस बार धनतेरस 13 नवंबर 2020 को मनाई जाएगी। धनतेरस पुजन मुहूर्त 5:23pm से 6:00pm तक यम दीपक दान 13 नवंबर 2020को प्रदोष काल 5:19pm से 7: 59pm…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पातलियों के जंगल मे एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पंहुचकर कंकाल को कब्ज़े में लिया। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल पंचायत से अक्तूबर माह के 13 तारीख से गायब हुए एक व्यक्ति का हो सकता है। फोरेंसिक टीम मौके पर आकर जांच करेगी जिससे पता चल सके कि व्यक्ति की किन कारणों से मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को पंचायत प्रधान के माध्यम से सूचना मिली तो एसएचओ पांवटा साहिब…
पोलियो ग्रसित बिट्टू के लिए भीख मांगेगे बड़का भाऊ , डीसी के आवास से होगी शुरुआत नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई की उप तहसील रोनहाट के थुम्बाडी से ताल्लुक रखने वाले पोलियो ग्रसित बिट्टू के इलाज के लिए अब समाजसेवी संजय शर्मा उर्फ बड़का भाऊ भीख मांगेंगे। संजय शर्मा ने शासन – प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी संजय शर्मा ने कहा कि थुम्बाडी पहुंच कर उन्होंने बिट्टू को गोद लिया था और इसके इलाज का निर्णय लिया था मगर चंडीगढ़ में नामचीन सरकारी हॉस्पिटल ने बिट्टू के इलाज के लिए लाखों रुपए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी द्वारा आदेश जारी किए गए है जिसमें जिला सिरमौर में पंचायती राज सस्थाओं की नवगठित व नवगठन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेशानुसार जिला सिरमौर की 65 नवगठित व नवगठन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार की जा रही है जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रारूप-1 पर प्रकाशन किया जाना है। इस निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार की शुद्धीकरण सम्बन्धि दावे व आक्षेप नियुक्त किए गए पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। जनजातीय सुरक्षा मंच, हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंच के सह-संयोजक हेम सिंह की अध्यक्षता में आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। मंच ने राज्यपाल के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को जनजातीय सूची में परिवर्तित जनजातीयों को प्रदान किए जा रहे आरक्षण को समाप्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह कहा कि यह मामला पिछले पांच दशकों से लंबित पड़ा है और देश की आजादी के 73 वर्षों के उपरांत भी परिवर्तित जनजातियांें के लोग आरक्षण का लाभ अब तक उठा रहे हैं।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को ब्रह्मनाद सांस्कृतिक संस्था द्वारा कला और संस्कृति पर प्रकाशित बहुभाषी पत्रिका ‘ब्रह्म बोधी’ के मुख्य पृष्ठ का शुभारंभ किया। पत्रिका का यह प्रकाशन ‘अष्टमात्रुका यंत्र’ के सिद्धांत पर आधारित है। राज्यपाल ने इस अवसर पर पत्रिका के ई-पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जिससे लगभग 12 हजार कला विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। राज्यपाल ने पत्रिका के प्रकाशक और संपादक रूपक मेहता का कला के क्षेत्र में आए नए लोगों को मंच प्रदान करने और इस दिशा में उनके द्वारा किए गए योगदान और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पत्रिका और…
चण्डीगढ़(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा), गुरुग्राम के अध्यक्ष डा० के.के.खण्डेलवाल ने कहा है कि योजना, विनिर्देशों और समय सीमा से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं करवाना रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसा करने वाले प्रमोटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी हरेरा बैंच की गत दिवस हुई एक बैठक में दी गई, जिसमें हरेरा के अध्यक्ष डॉ० खण्डेलवाल के अतिरिक्त हरेरा सदस्य श्री एस.सी. कुश और श्री समीर कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के पास बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें दर्ज की जा रही हैं, जिनमें प्रमोटर्स द्वारा…