पशुओं के लिए चारा काट रही 70 वर्षीय महिला पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के गांव कांडी में एक 70 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। महिला अपने परिजनों के साथ एक पेड़ से चारा काट रही थी। अचानक महिला का पांव फिसला और महिला नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजन महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पावटा अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय महिला दुर्गा देवी पशुओं…
Author: Himachal Varta
नाहन(हिमाचल वार्ता)। सिरमौर जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर है। जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे समय में लोग भीड़ में जाने से बचे। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर.के. परुथी ने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि त्योहारी सीजन में लोग बाजारों में जाते हुए भीड़ से बचे क्योंकि कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है उन्होंने कहा लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनने की अपील प्रशासन द्वारा की जा रही है ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। उन्होंने…
नाहन(हिमाचल वार्ता)। पांवटा साहिब के बनौर में एक एएलटी जेसीबी मशीन पलट जाने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवक को पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया है।लेकिन युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पावटा से बनौर क्षेत्र में जेसीबी द्वारा रास्ता बनाने के लिए कटाई की जा रही थी इस दौरान अचानक जेसीबी के नीचे की जमीन खिसक गई और वह पलट कर खाई में गिरी जिसके कारण सुरेंद्र सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी सतौन की मोके पर ही मौत हो गई ।…
नाहन(हिमाचल वार्ता)। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी 56 विधानसभा क्षेत्र नाहन एंव उप-मण्डल दण्डाधिकारी नाहन रजनीश कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 15 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2020 तक 01 जनवरी, 2021 को अर्हक तिथि मानते हुए फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष सार पुनरिक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि 56 विधानसभा क्षेत्र नाहन के 121 मतदान केन्द्रो के लिए इस विशेष सार पुनरिक्षण के लिए बुथ स्तरीय अधिकारी, डैजीग्नेटीड अधिकारी तथा सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है जो मतदान केन्द्रो पर फोटो निर्वाचक नामावलियों को आम जनता को निःशुल्क निरीक्षण के लिए…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर में रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा गत दिवस कैम्पस इन्टरवयू का आयोजन किया गया जिसमें मैन काईन्ड फार्मा कम्पनी पांवटा सहिब के लिए 9 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने दी। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इन्टरवयू में 116 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से 9 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। उन्होने बताया कि जिला मे समय-समय पर रोजगार विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगंे ताकि जिला के युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।
योजना के तहत सभी कार्यों को जल्दी पूरा कर प्रगति रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें अधिकारी नाहन (हिमाचल वार्ता)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आज यहाँ अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत जिला सिरमौर ने सबसे पहले ग्राम विकास योजना तैयार की है और सर्वेक्षण कार्य पूरा करने में भी जिला अग्रणी है। उन्होंने बैठक में मौजूद स बद्ध विभागों के अधिकारीयों को ग्राम विकास योजना में चिन्हित कार्यों के आर भ होने व पूर्ण होने की अनुमानित तिथि एवं वास्तविक तिथि के बारे में जल्दी सूचित करने के…
नाहन(हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के नारग में देर रात चार नकाबपोशों ने यूको बैंक की शाखा में सेंधमारी की। सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बैंक के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पच्छाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें उन्होंने देखा कि चार नकाबपोश बैंक में घुसे और सेफ़ के ताले को तोड़ने की पूरी कोशिश की। इस तरह बैंक में हुई सेंधमारी की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में डर का माहौल…
शिमला (हिमाचल वार्ता)। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड के जरिए हो रही धांधली पर रोक लगाने और सही लाभार्थियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से 4.39 करोड़ फर्जी राशन कार्ड को रद्द कर दिया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने एनएफएसए के तहत यह कार्य किया है। रद्द किए गए राशन कार्डों के बदले में सही और योग्य लाभार्थियों या परिवारों को नियमित तौर पर नए राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने और इसके परिचालन में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इन्हीं में से एक…