नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता)। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता जहांजेब सिरवाल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की मदद से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को वापस लागू करवाएंगे। सिरवाल ने यह विवादित बयान उस समय दिया, जब वे जो बाइडेन और कमला हैरिस को जीत की बधाई दे रहे थे। कांग्रेस के युवा नेता जहांजेब सिरवाल ने कहा कि जो बाइडेन और कमला हेरिस को जीत की बधाई देता हूं। यह कोई व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा की जीत है। यह एक लोकतंत्र की जीत है। जहां तक भारत…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचल वार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन जिला कुल्लू में स्थित सुप्रसिद्ध रोरिक आर्ट गैलरी नग्गर का दौरा किया। आर्ट गैलरी में उन्होंने निकोलस रोरिक, जो एक रूसी चित्रकार थे, द्वारा स्थापित आर्ट गैलरी में उनकी कृतियों का बारीकी से अवलोकन और अध्ययन किया। आर्ट गैलरी के भारतीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र तथा रूसी अध्यक्ष लारीसा सुरगीना ने राज्यपाल को रोरिक आर्ट गैलरी में स्थापित निकोलस की कृतियों की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल को अवगत करवाया गया कि आर्ट गैलरी में चार संग्रहालय हैं, जिनमें रोरिक आर्ट गैलरी, हिमालयन फोक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 70.33 करोड़ रूपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने 4.43 करोड़ रूपये की लागत से अश्वनी खड्ड पर नवनिर्मित पुल, 79 लाख रूपये की लागत से जुन्गा में सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवास, 2.73 करोड़ रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की विज्ञान प्रयोगशाला और 87 लाख रूपये की लागत से निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं जुन्गा में वाॅयस एनालिसिस प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 10.92 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कोटी-जुन्गा रोड़…
पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिरमौर प्रवास के दौरान आज पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के 36 पात्र लाभार्थियो को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित होने वाले आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2022 तक कोई भी व्यक्ति बिना मकान के नही होगा इसके लिए पंचायतो व शहरी निकायो में आवस योजनाओ के माध्यम से क्रमवार आवासो का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जो लोग इस योजना से वंचित…
रिक्त पद भरवाने की मांग को लेकर पच्छाद विधायक से मिला नारग अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा खंड के नारग के अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रेम दत्त एवं महा सचिव जिला सिरमौर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर देवेन्द्र कुमार शर्मा की अगुवाई में विधायक पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र रीना कश्यप से खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नारग में रिक्त पड़े पदो को भरने व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद सृजित करने बारे राजगढ़ स्थित उनके निवास स्थान पर मिला। विधायक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वह खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारग में रिक्त…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब उपमंडल के गोरखूवाला में व्यक्ति की हत्या मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि गिरिपार की गोरखूवाला पंचायत निवासी रामदास (42) का शव शुक्रवार रात को बाइक के साथ सड़क किनारे पड़ा मिला था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई रामपाल ने मृतक की पत्नी और एक अन्य युवक पर हत्या का शक जताया। रामपाल ने पुलिस को बयान दिया कि मृतक की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। बताते है कि सौतेली मां ने पहले बच्ची के साथ बुरी तरह से पिटाई की उसके बाद ठंडे पानी से नहलाया। इसका खुलासा महिला के 11 साल के बेटे ने पुलिस के सामने किया है। कुंजा मतरालियों में मंगलवार को एक 4 साल की मासूम बच्ची की मौत मामले में पुलिस की जांच में दूसरे दिन कुछ और ही खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची बाथरूम में खेल रही थी…
जल्द होगा बहुउददेशय श्री रेणुकाजी बांध प्रोजेक्ट का शिलान्यास नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला सिरमौर को आगामी दो वर्षाे से पहले बिजली की समस्या से मिलेगी पूर्णतया निजात यह वाक्य ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिरमौर जिला के रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत टटवां व्योंग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग में रविवार को जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित कुल 21 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया जबकि कुल 98 मांगे प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त अधिकाशं मामलों का प्री जनमंच एक्टीविटी के दौरान ही निपटारा कर दिया…