Author: Himachal Varta

मंडी (हिमाचल वार्ता) :हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले सामने आने से आम लोगों सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है। वही बड़ी बात तो यह है कि संक्रमण की चपेट में अब स्कूल के विद्यार्थी भी आ रहे हैं। जो बड़ी चिंता का विषय है। आपको बता दें कि जिला मंडी में एक साथ 104 विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आए हैं। एक साथ 104 विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। जोगिंद्रनगर…

Read More

निर्माणाधीन मात्तर सड़क का किया निरीक्षण, हरियाणा की तरफ प्रस्तावित आदि बद्री सड़क का भी लिया जायजा नाहन (हिमाचल वार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा वर्तमान में आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज पंचायत मात्तर में विकास के विभिन्न कार्यों को भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीव्र गति से अंजाम दिया गया है जबकि कांग्रेस शासन काल में यह क्षेत्र उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र के मात्तर पंचायत की कांग्रेस ने हमेशा उपेक्षा की जिसके परिणामस्वरूप आज यह क्षेत्र विकास…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री पियूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानूपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाईन के लिए शत-प्रतिशत केन्द्रीय निधि प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास सीमित साधन है। उन्होंने इस योजना के लिए केन्द्र से पूर्ण धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया, क्योंकि यह रेलवे लाईन देश और प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार और रेल लाईनों के लिए नए रूट चिन्हित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुददों पर चर्चा की और प्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता और उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। कई सामाजिक संस्थान भी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने आज राजभवन में लक्ष्मी नारायण कल्याण संस्थान के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के अवसर पर कही। राज्यपाल ने कहा कि गत आठ महीनों में बहुत परिवर्तन हुए हैं। लोग सतर्कता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान अधिक सतर्क रहने तथा सरकार…

Read More

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं ने कहा डा. राजीव बिन्दल हमारे लिए मसीहा की तरह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के एससी सैल के उपाध्यक्ष धनीराम भी शामिल नाहन (हिमाचल वार्ता)।-नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनकला पंचायत के कांग्रेस के एससी सैल के जिला उपाध्यक्ष धनीराम ने अपने दर्जनों समर्थकों सहित भाजपा का दाम थाम लिया। नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। धनीराम पूर्व में बनकला पंचायत के कांग्रेस के पंचायत प्रधान प्रत्याशी रहे हैं और पूर्व में पुलिस अधिकारी भी रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस लगातार दिन और रात को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। बावजूद इसके गुपचुप तरीके से खनन माफिया खनन में जुटा हुआ है। खनन माफिया कार्यवाही से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है। ऐसे में अब पुलिस और भी ज्यादा सख्त हो गई है। ताजा मामले में खनन विभाग की टीम ने पांवटा साहिब में अवैध खनन करते दो टिप्पर सहित एक ट्रैक्टर को पकड़ कर उनके चालान कर भारी जुर्माना वसूल किया…

Read More

डॉ. खुशहाल चन्द शर्मा ने संभाला एसपी सिरमौर का कार्यभार नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के नवनियुक्त एसपी खुशहाल चन्द शर्मा ने आज सिरमौर जिला का कार्यभार संभाला। खुशहाल सिंह  इससे पहले मुख्यालय शिमला में एसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात थे। नाहन में एसपी सिरमौर का  पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी जिसमें आम लोगों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में इलीगल माइनिंग,महिला अपराध, और नशे के  बढ़ते प्रचलन रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे साथ ही…

Read More