नाहन मेडिकल कालेज के कर्मियों को जल्द बनेंगे आवास, नर्सिंग के पद भी भरेंगे, डा बिंदल ने दिया भरोसा नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर के डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज कर्मचारी महासंघ नाहन ने नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल के समक्ष मेडिकल कालेज की मांगें रखी हैं। कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी द्वारा नाहन में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्मियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को मांगों का ज्ञापन सौंपा है। नवनियुक्त प्रधान प्रीतम कौर ने ये मांगें उनके समक्ष रखी। प्रीतम कौर ने कहा कि मेडिकल कालेज में नर्सिंग श्रेणी के करीब 181 से अधिक रिक्त पड़े पदों को…
Author: Himachal Varta
पत्रकारों पर दर्ज एफआईआर की जाए रद्द , प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन शिमला (हिमाचल वार्ता) :- शिमला सहित अन्य जिलों में पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे मामलों को लेकर प्रेस क्लब शिमला के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार आज होटल पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकारों पर दर्ज मामलों को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इससे जहां पत्रकारों की छवि…
अब चूहों में पाए गए कोरोना वायरस के लक्षण , डेनमार्क में मारे जाएंगे 1.7 करोड़ चूहे कोपेनहेगन (हिमाचल वार्ता) : कोरोना वायरस संक्रमण हर दिन अपना रूप बदल रहा है और वायरस में हो रहा ये म्यूटेशन वैक्सीन ( कोविड -19 वेक्सीन ) प्रोग्राम के लिए एक बड़ा चैलेंज भी बना हुआ है। जानवरों में पाए जाने वाले कोरोना वायरस संकमण में हुए बदलावों को लेकर डेनमार्क 17 मिलियन चूहों (एक करोड़ सत्तर लाख) को मारने की योजना बना रहा है। मनुष्यों में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद वहां की सरकार अब चूहों को खत्म करेगी । रॉयटर्स…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिकारी देवी मंदिर को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आर्कषण के रूप में विकसित करने के साथ इस मंदिर की प्राचीन भव्यता का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और शिकारी देवी मंदिर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उपलब्ध काली स्लेटों से कांगरी से मंदिर तक सीढ़ियों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 6.2 लाख रुपये व्यय कर 230 मीटर से अधिक सीढ़ियों का निर्माण किया जा चुका है। सीढ़ियों के…
अमेरिकी कंपनियों के लिए प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं उपलब्ध शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध एक ‘वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में विकसित हुए हैं यह संबंध साझे लोकतांत्रिक मूल्यों और द्विपक्षीय, क्षेत्रिय व वैश्विक मुद्दों पर बढ़ते समावेश पर आधारित है। इससे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने के लिए अवसर सृजित हो रहे हंै। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ आई. जस्टर से बातचीत करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य और भव्यता से परिपूर्ण है। उद्यमियों…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय, नेरचैक मण्डी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान अधिनियम 2017 के तहत 23 जून, 2018 में की गई और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में वर्ष 2019 में इसका नाम अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय रखा गया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य में…
पांवटा साहिब में मां ने ही की 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या फोरेंसिक जांच में खुलेंगे राज, दो दिनों से जांच में जुटी पुलिस नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में गोद ली हुई 4 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या उसकी माँ ने ही की थी इसका खुलासा आज पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से हुआ। शुरुआती जांच में बच्ची के शरीर पर और गुप्तांगों में गहरे जख्म मिले हैं। लिहाजा बच्ची का नाहन मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विशेषज्ञों से पोस्टमार्टम करवाया गया है। लेकिन बेहद संगीन इस मामले में अभी तक मामले की जांच करता पुलिस का कोई पक्ष…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- औद्योगिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजको की घोषणा भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशाल मुकेश आर्य ने कर दी है। भारतीय जनता पार्टी औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमित शर्मा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के उपरांत जिला संयोजक विशाल मुकेश आर्य ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके अलावा मंडल संयोजको में नरेश गुप्ता को पांवटा साहिब मंडल नितिन गुप्ता को नाहन मंडल, अजय भंडारी को राजगढ़ मंडल, जोगिंदर चौहान को शिलाई मंडल, तथा कुलानंद को श्री रेणुका जी मंडल को औद्योगिक प्रकोष्ठ मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई…