ब सीटी स्कैन के लिए पांवटा के मरीजों को नहीं जाना पडेगा बाहर! नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के जेसी जुनेजा चेरिटेबल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया गया। इस 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन में हर तरह के सीटी स्कैन सहित एंजियोग्राफी भी संभव होगी। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि यहां बेहद कम दामों में सीटी स्कैन और एंजियोग्राफी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान कार्ड और हिम केयर कार्ड धारकों को इस सुविधा का निशुल्क लाभ मिलेगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि सीटी स्कैन और एंजियोग्राफी…
Author: Himachal Varta
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरग में करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग, ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में 8 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यहां बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। इस अवसर पर डॉ परुथी ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इस बार जनमंच के आयोजन के संबंध में विशेष एसओपी जारी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने महल क्षेत्र के भलाड भलोन पंचायत का दौरा किया। उन्होंने इस दौरे में गांव थोला हरिजन बस्ती हुलवट जयडाना के बाद गांव बोलाइना में स्थानीय लोगों ने उनका गाजे-बाजे से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मपाल सूर्या,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ0राजीव बिंदल तथा उपायुक्त सिरमौर डा0 आ0के0परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के प्रागंण में विकास खण्ड नाहन की 34 पंचायतों के 205 राजस्व गावों व 228 वार्डो में लोगो को कोरोना संक्रमण बारे जागरूक करने के लिए दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सात दिनों तक इन पंचायतो में लाउड स्पीकर के माध्यम से सूचना, शिक्षा व संचार के द्धारा लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव बारे जागरूक करेगें। इस अवसर पर डा0 बिंदल ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी कोरोना सक्रंमण का खतरा लगातार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजतक जाता ऊँचा समूचे विश्व के समक्ष कोरोना वायरस ने महामारी के रूप में चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसी परिस्थितियों में हम सब का सामूहिक दायित्व है कि इस महामारी से घबराए नहीं बल्कि इस संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सावधानियां बरतें। हम सभी जानते हैं कि आने वाले दिनों में त्यौहार सीजन जैसे दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, गुरु नानक देव जयंती व क्रिसमस दिवस के अवसर पर बाजार एवं धार्मिक स्थानों पर अधिक भीड़ होने के कारण संक्रमण के फैलने की संभावनाएं रहती है। यह जानकारी देते हुए जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। रिपब्लिक आफ कोरिया के राजदूत शिन बाेंग-किल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और भारत कोरियन द्विपक्षीय रिश्तों को सुदृढ़ करने संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। राज्यपाल ने राजदूत को राज्य के समृद्ध और विविध इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में जैसे मानव संसाधन विकास, पर्यटन, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पर्यटन राज्य है और यहां लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। कोरिया और हिमाचल पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरिया…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिमला और कुल्लू जिलों में सतलुज नदी पर 210 मैगावाट लुहरी, चरण-एक जलविद्युत परियोजना के लिए 1810.56 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस परियोजना से वार्षिक 758.20 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय कमेटी ने यह निवेश स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बिल्ड-ओन-आॅपरेट-मेनटेन (बूम) आधार पर भारत सरकार और राज्य सरकार की सक्रिय सहायता से सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। इस परियोजना…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता समितियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 47 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं को नैशनल एक्रीडिशन बोर्ड फाॅर लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) द्वारा मान्यता प्रदान की जाए। यह बात मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने आज यहां राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।…