शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर रिस्पांस कोविड-19 फंड, से 5 करोड़ रुपये जारी किए हैं ताकि बसों व निगम के संस्थानों को सैनेटाइज किया जा सके। इससे आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। इस धनराशि के माध्यम से परिवहन निगम को थर्मल गन और अन्य सुरक्षा उपकरण खरीदने में सहायता मिलेगी जिससे कि यात्रियों और निगम के कर्मचारियों के कोविड-19 से बचाव में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इससे पूर्व भी…
Author: Himachal Varta
यातायात नियमों की अवहेलना पर 75 वाहनों के चालान कर वसूला 55 हजार रुपये जुर्माना! नाहन (हिमाचलवार्ता)। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।पांवटा साहिब पुलिस ने बताया कि कई बाइक चालक बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ जाते हैं। जबकि बाइकों पर ट्रिपल लोडिंग आम बात बनी हुई है। वही कई सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं तो कई गाड़ियों में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। कई लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं जिन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना जरूरी हो गया है! उन्होंने…
एनएसयूआई ने की जिला महिमा पुस्तकालय खोलने की मांग नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज कांग्रेस भवन नाहन में नवनीयुक्त जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी भी मौजूद रहे व जिला सिरमौर के एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। अजय सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई की विचारधारा से सम्बोधित किया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों में जिला के सभी कॉलेजों में कैंपस कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा तथा छात्रों की समस्याओं से सम्बंधित मुद्दों को सरकार व प्रशासन के समक्ष जोरों से उठाया जाएगा। जिसके बाद…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की तहसील संगड़ाह के समीप लगनू गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां खौलते हुए पानी में झुलसने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मां ने बच्ची को नहलाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी रखा था। पानी काफी ज्यादा गर्म था जिसके चलते मां ठंडा पानी लेने के लिए बाहर गई। इसी बीच बच्ची ने बाल्टी से सारा पानी अपने ऊपर गिरा दिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मां तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्ची बुरी तरह से झुलसी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने…
डा. खुशहाल को मिली सिरमौर की जिम्मेवारी, तो वही सिरमौर के सबसे बेहतर एसपी रहे अजय कृष्ण शर्मा नाहन (हिमाचलवार्ता)। आईआरबी 6 बटालियन में अपनी बेहतरीन सेवाएं देते हुए आईपीएस अजय कृष्ण शर्मा बतौर जिला सिरमौर एसपी के सबसे बेहतर अधिकारी साबित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है। वही उनकी जगह वर्ष 2012 बैच के आईपीएस डॉक्टर खुशहाल चंद शर्मा को एसपी सिरमौर बनाया गया है। वर्तमान में वह पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात…
2 दिन पहले चोर को पकड़ा था बड़े चौक में नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन के रानीताल निवासी पेशे से ठेकेदार सौरव के द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सौरव अपने घर के कमरे में रस्सी पर झूलता हुआ पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सौरव के द्वारा रात को ही आत्महत्या कर ली गई थी। सुबह जब घरवालों ने उसके दरवाजे को खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी के अंदेशे के चलते जब दरवाज़ा खोला गया तो सौरव रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। जिसके बाद इसकी सुचना…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमन्त्री श्री मनोहर लाल ने खरीफ फसलों की खरीद में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसान को भुगतान सात दिनों की निर्धारित अवधि में हर हाल में करना है। खरीद एजेंसी, आढ़तियों व बैंकर्स की तरफ से भुगतान में किसी प्रकार का विलम्ब कतई बर्दाश्त नहीं होगा। ‘जे फार्म व आई फार्म’ का मिलान खरीद प्रक्रिया का आंतरिक मामला है। उनका मिलान बाद में किया जा सकता है, परंतु किसान का भुगतान सबसे पहले होना जरूरी है। दीवाली से पहले-पहले कोई भी भुगतान लम्बित नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां धान खरीद प्रक्रिया से…
कुल आमद में से धान की 99 फीसदी खऱीद मुकम्मल संगरूर अगुआ, पटियाला दूसरे स्थान पर अब तक किसानों को 28.96 लाख पास किये जारी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राज्य की मंडियों में धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाते हुए पंजाब की तरफ से आज तक 160 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद सफलतापूर्वक मुकम्मल कर ली गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल धान की आमद में 26 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री लाल सिंह ने बताया कि चल रहे खरीफ सीजन के दौरान अब तक…