शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा उन्हें प्रदेश के पाॅलीबायोनिक टैक्नाॅलाॅजी वाले जैविक उत्पादों के निर्यात की कार्य योजना के बारे अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में वैश्विक खाद्य सुरक्षा राज्य के लिए एक अवसर है, इससे राज्य के आर्गेनिक और प्राकृतिक संसाधनों के निर्यात के लिए ट्रेडिंग प्लेटफार्म और ग्लोबल नेटवर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि जैविक उत्पादों विशेषकर ऊन, दूध तथा मांस का उपयुक्त तथा प्रभावी रूप से विपणन किया जाए तो…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के नजदीक मल्टीस्पेश्येलिटी अस्पताल चमियाना का दौरा किया और अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य आगामी वर्ष, जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल में कार्डियोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी, नेफ्रोलाॅजी, गेस्ट्रोएंटरोलाॅजी इत्यादि सभी प्रमुख विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होेंने अधिकारियों को बेहतर जल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभागों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों को इस परियोजना के लिए प्रतिदिन 300 किलोलीटर पानी प्रतिदिन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा के पिता भाग दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय भाग दास ने आज सुबह जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर मंे अपने पैतृक स्थान पर अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाग दास एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, वे सात वर्ष तक उदयपुर ग्राम पंचायत के प्रधान भी रहे। जय राम ठाकुर ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस दुखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज विभिन्न राज्यों के साथ हुई बैठक में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया तथा हिमाचल के प्रयासों की सराहना की, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत हिमाचल में प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में हर घर को नल से जल उपलब्ध करवाने के…
जोगी राम कन्याल बने जिला संरक्षक, प्रो. राजेंदर तोमर मुख्य सलाहकार नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला सिरमौर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रेस को जारी बयान में जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेन्द्र पुण्डीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ की बढ़ती लोकप्रियता एवं निरंतर गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिय सभी खंड अध्यक्षों के परामर्श एवं विभिन्न सदस्यों की कार्यक्षमता तथा सक्रियता भागीदारी के मध्यनजर संघ के सदस्यों को उत्तरदायित्व का आबंटन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगदीश परमार, महासचिव दिनेश शर्मा,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय उत्पादों के उत्पादन व विक्रय के लिए आत्मनिर्भर भारत तथा वोकल फॉर लोकल अभियान के अर्न्तगत जिला सिरमौर में विशेष प्रयास किये जा रहे है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने मॉल रोड नाहन पर स्थित अनुराग स्टूडियों में पशुपालन विभाग व स्थानीय लोगाें द्वारा उपलब्ध करवाये गये उत्पाद विक्रय केन्द्र के उदघाटन समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस विक्रय केन्द्र में विशेष रूप से गोबर से बने दीपक तथा मेड-इन-सिरमौर लडियों का विक्रय किया जायेगा उन्होने बताया कि इन उत्पादाें…
आटे में रखा पदार्थ खाते ही हुआ ब्लास्ट, बैल का जबड़ा उड़ा बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बैल के विस्फोटक पदार्थ खाने से उसका जबड़ा उड़ गया। बिलासपुर जिले में नगर पंचायत तलाई में यह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आवारा बैल विस्फोटक पदार्थ खाने से बुरी तरह से घायल हो गया और बैल का जबड़ा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जिले में इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 25 मई 2020 को झंडूता में एक गाय ने विस्फोटक खा लिया था, जिसकी कुछ दिनों के बाद मौत…
डॉ. बिंदल ने पेयजल समस्या के निवारण हेतु स्वीकृत करवाए 2.20 करोड़ रुपये पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए बनेंगे सात परकोलेशन वैल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत अपने एक दिवसीय बर्मापापड़ी पंचायत प्रवास के दौरान जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं के भूमि पूजन किए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बर्मापापड़ी पेयजल योजना और लेही-जगलाभूड़-मईधार संपर्क सड़क का भूमि पूजन का कार्यों का विधिवत शुभारम्भ किया। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम…