नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2018-19 में ‘‘नई राहें नई मंजिलेें योजना’’ को शामिल किया। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान वित वर्ष में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत जिला सिरमौर में प्रसिद्ध नोहराधार-चूड़धार ट्रेक रूट को 3 करोड़ 32 लाख रूपये से विकसित किया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने इस योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए गत 1 और 2 नवंबर, 2020 को चूड़धार का दौरा करने के उपरांत दी। उन्होने बताया कि ‘‘नई राहें नई मंजिलें योजना अनछुए पर्यटन स्थलों को…
Author: Himachal Varta
कांगड़ा (हिमाचल वार्ता)। प्याज के बढ़ते दामों के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छापेमारी अभियान चलाना शुरू कर दिया है। जिसके तहत विभाग की टीम ने प्याज की जमाखोरी करने वालों पर शिकंजा कस्ते हुए 17 क्विंटल प्याज जब्त किया है। बता दें कि प्याज के दाम आसमान को छूने लग पड़े है। जिससे त्योहारी सीजन में लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। वहीँ, प्याज के बढ़ते दामों के चलते जमाखोरी भी बढ़ जाती है। जिसके चलते विभाग के जिला नियंत्रक ने प्याज की जमाखोरी करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला नियंत्रक के निर्देशों…
शिमला (हिमाचल वार्ता)। पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय महेश खन्नी पुत्र गुआमी बहादुर निवासी दुली डाकघर बामनी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम राईघाट में हिमफेड़ गोदाम के निकट गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहा एक युवक जोकि पीठ पर बैग लादकर आ रहा था उसे जांच के लिए रुकवाया गया। जब शक के आधार पर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कल बुधवार को करवाचौथ का ब्रत होने के कारण नाहन शहर के मुख्य बाजारों में स्थानीय लोग सामान खरीदने के लिए निकले जिस कारण बाजारों में इतनी भीड़ हो गई कि लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया! ऐसे मौके का लाभ उठाने के लिए जेब काटने वाले भी अपने भाग्य को अजमाने के लिए पीछे नहीं रहते! इसी चक्कर में एक हरियाणे का निवासी लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहा था कि जब उस ने एक डाकिए की जेब साफ करने का प्रयास किया तो डाकिए ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया!…
काँगड़ा (हिमाचल वार्ता) :- कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार कांगड़ा जिला में बाल-विज्ञान सम्मेलन का आयोजन 9 से 21 नवम्बर, 2020 तक ऑनलाईन किया जायेगा। उप निदेशक, प्रारम्भिक मोहिन्द्र कुमार ने बताया कि उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेला का आयोजन 9 से 11 नवम्बर तक किया जायेगा और जिला स्तर के सम्मेलन का आयोजन 19 से 21 नवम्बर तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार उपमंडल स्तर पर तीन प्रतियोगितायें करवाई जायेंगी जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड़ की प्रतियोगितायें होंगी। जिला स्तर पर चार प्रतियोगितायें होंगी जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड के साथ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत अपने एक दिवसीय बर्मापापड़ी पंचायत प्रवास के दौरान जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं के भूमि पूजन किए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बर्मापापड़ी पेयजल योजना और लेही-जगलाभूड़-मईधार संपर्क सड़क का भूमि पूजन का कार्यों का विधिवत शुभारम्भ किया। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हम हर घर को नल और स्वच्छ पेयजल देने की प्राथमिकता पर तीव्र…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में वर्ष 2021 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में दाखिला के लिए आवेदन फार्म ऑनलाईन माध्यम द्वारा भरे जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गई है। जो अभ्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में जिला सिरमौर में सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययन कर रहा हो, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आवेदन फार्म भर सकता है। विद्यार्थी ने कक्षा तीसरी चौथी का पूर्ण सत्र पास किया हो तथा कक्षा पांचवी विद्यार्थी ने पूर्ण सत्र जिला सिरमौर की पाठशाला से पास की हो। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी ने कक्षा तीसरी चौथी…
जयराम सरकार ने महंगाई बढ़ा कर तोड़ी आम आदमी की कमर : नात्थु राम चौहान नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने आम जनता को महंगाई के गर्त मे धकेल दिया है। आलम यह है कि आए दिन जन विरोधी निर्णय लेकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। यह बात पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के स्टेट चीफ नात्थु राम चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल मे भाजपा की सरकार ने एक भी जनहित के कार्य नही किये है। 55 हजार करोड़ रूपये कर्ज प्रदेश पर है…