Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भाई-बहन के स्नेह का यह पर्व समाज में एकता एवं भाईचारा स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाई दूज का यह त्यौहार जहां एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं यह समाज में प्रेम व स्नेह का संदेश भी देता है।

Read More

हिमाचल में बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छा व्यक्त की शिमला (हिमाचलवार्ता)। अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व विश्व नम्बर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज राजभवन में अपने पति अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सेे भेंट की। हिमाचल परम्परा के अनुसार राज्यपाल ने साइना नेहवाल ओर पारूपल्ली कश्यप को हिमाचली टोपी, शाॅल से सम्मानित किया और राजभवन की तस्वीर को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक सुन्दर पहाड़ी प्रदेश है। प्रदेश के युवा बहुत प्रतिभावान हैं और उनमें अच्छे खिलाड़ी के सभी…

Read More

लॉकडाउन के दौरान भी रोटी बैंक ने किया बेहतर कार्य : बिंदल नाहन (हिमाचलवार्ता)। दशमेश रोटी बैंक ने आज 55 परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरित किया। ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन में पिछले 3 सालों से निरंतर समाज सेवा में अग्रसर दशमेश रोटी बैंक निर्धन व ज़रूरतमंद गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। समाज सेवा में अग्रणी दशमेश रोटी बैंक समाज के असहाय और निर्धन लोगों को हर संभव मद्द देने के लिए सालों से निरंतर प्रयासरत है। आज दिवाली के मौके पर एक माह का मुफ्त राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन  विधायक डा, राजीव बिंदल  कहा कि वर्ष 2020 की दीपावली का 14 नवम्बर का दिन हम समस्त भारतवासियों के एक नवीन और एक नई उर्जा के साथ अत्यंत हर्ष और उल्लास का ऐतिहासिक दिवस है। यह इसलिए कि चूँकि हमने आज के इस दीपावली पर्व की प्रतीक्षा करीब 500 सालों से की है। इस लिए हमें कहना पड़ रहा है कि दीपावली का यह महापर्व हमारे लिए करीब 500 सालों के बाद आया है। 5 अगस्त, 2020 को श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Read More

नाहन  (हिमाचलवार्ता)। भैयादूज का त्यौहार कल 16 नवम्बर को देखते हुए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीददारी कर रहे हैं। बाजारों में लोगों की बढ़ती भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है। बाजारों में बढ़ रही भीड़ के चलते पांव रखने की भी जगह नहीं रही। लोग परिवार सहित भैयादूज की खरीदारी करने के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं। कोरोना वायरस में लागू लॉकडाउन और तमाम पाबंदियों से लंबे समय तक जूझ रहे लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह है। क्या महिलाएं क्या बच्चे…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नेहरु युवा केन्द्र नाहन  ने नेहरु जयंती व बाल दिवस के अवसर पर नव युवक मण्डल दुगाना के साथ अपनी 48 वीं वर्षगांठ मनाई। स्थापना दिवस के मौके पर सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक एवं खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक़म के माध्यम से युवाओं को देश के निर्माण में सहभागिता और जिम्मेदारियों व पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रशिक्षेत किया गया। नेहरु युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवी जगदीप शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र  संगठन 1972 से लेकर यह संस्थान लगातार युवाओं के विकास के लिये कार्य कर रहा है औऱ देश के 623 जिलों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। यूको बैंक नारग में सेंधमारी करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की शिनाख्त अंकुश पुत्र धनबीर निवासी गांव अणु, वरूण पुत्र स्व. कृष्ण स्वरूप निवासी गांव चौकी चडेच, सचिन पुत्र गणेश दत्त निवासी गांव चौकी चडेच, सुभाष पुत्र राजेन्द्र दत्त निवासी गांव आन्जी सेवत और दिनेश पुत्र लेख राज निवासी गांव लेत्र छावली के रूप में हुई है जो सभी जिला सिरमौर के ही निवासी हैं! जानकारी के अनुसार 9 नवम्बर को विनय भारद्धाज प्रबन्धक यूको बैंक नारग, तहसील पच्छाद ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई थी…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया। यहां उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ, और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। मनोहर लाल खट्टर ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था और डॉक्टरों की सराहना की। अब वह पूरी तरह से ठीक है। बीते कल यानी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय से भी उन्होंने मुलाकात की थी। इसके अलावा…

Read More