प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव बने शिलाई के राहुल चौहान नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा के युवा नेता राहुल चौहान ने युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में प्रदेश महासचिव के पद पर कब्जा किया है। सदस्यता आधारित चुनावों में राहुल चौहान ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामांकन भरा था जिसमे 11 वां स्थान हासिल कर प्रदेश महासचिव पद हासिल किया है। जिला सिरमौर से प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले यह इकलौते युवा नेता है। पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए राहुल चौहान ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावों में 1485 सक्रिय सदस्य बनाकर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में जिला सिरमौर पुलिस स्थानीय जनता की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है । कोरोना महामारी के चलते भी सिरमौर पुलिस द्वारा आम जनता की सुरक्षा के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते रहे हैं । इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस के जवानों द्वारा जिला सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को करोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नाटक के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि करोना महामारी का खतरा…
करवाचौथ को लेकर सजे बाजार, महिलाओं की चहल-पहल से बाजारों में बढ़ने लगी रौनक सोलन (हिमाचल वार्ता)। त्योहार सीजन में बाजार अब धीरे-धीरे गुलजार होने लगे हैं। कोरोना के कारण हुए नुकसान से उबरने में त्योहार सीजन दुकानदारों की मदद कर रहा है। त्योहारों के कारण लोगों का बाजार की ओर रुझान बढ़ा है और वे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासतौर पर महिलाएं करवाचौथ को लेकर खासी उत्साहित दिख रही है। बाजारों में करवाचौथ के व्रत को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। सुबह से बाजार में दुकानें सजने लगी है। देर शाम तक महिलाएं बाजार में खरीदारी करने आ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं इस चुनाव में प्रदीप कुमार ने मोहब्बत अली पर 62 वोटों से विजय हासिल कर युवा कांग्रेस पांवटा साहिब के अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया है। इस चुनाव में प्रदीप को 1147 वोट पड़े जबकि मोहब्बत अली को 1085 वोट पड़े। तीसरे उम्मीदवार को केवल 561 वोट ही मिले। हालांकि इस चुनाव में द्वितीय स्थान पर रहने वाले को उपाध्यक्ष व तीसरे स्थान पर रहने वाले को महासचिव का पद दिया जाता है। हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस प्रेजिडेंट पद सहित अधिकतर पदों पर इस बार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर के कोरोना पॉज़िटिव आने व उनके सम्पर्क में आने के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब अपने घर पर स्वयं को आइसोलेट कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि मैं माननीय शिक्षा मंत्री जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। उनके सम्पर्क में आने बाद आगामी दो दिनो के लिए किसी से भी मिलने के लिये उपलब्ध नहीं रहूँगा। फ़ोन के माध्यम से ही सम्पर्क रहेगा। दो दिनो बाद बाद सभी के मध्य सेवा हेतु उपलब्ध रहूँगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश में हवाई अड्डों के विकास और विस्तार के संदर्भ में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को मण्डी जिला के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा के निर्माण और कांगड़ा एवं शिमला हवाई अड्डों के विस्तार से जुड़ी विभिन्न औपचारिकताओं के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि नागचला हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 2936 बीघा भूमि चिन्हित की गई है और जनवरी, 2020 में इस स्थल के लिए स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रालय के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने भारतीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन सड़क को लेकर चर्चा की। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन परियोजना का कार्य दो महीनों की अवधि में आरम्भ हो जाएगा और इस पर 2089 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्गों के रख-रखाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही, निगम उन हजारों बेरोजगार कुशल और अर्द्ध-कुशल नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है जो कोविड महामारी के कारण राज्य में वापस आए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने आज यहां बताया कि अब तक 16406 लोगों ने कौशल रजिस्टर पोर्टल पर रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस मांग के अनुसार, निगम ने राज्य में स्थित विभिन्न उद्योगों और कंपनियों से संपर्क किया…