नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि जिला सिरमौर में नव गठित ग्राम पंचायतों तथा नव गठन ग्राम पंचायतों में शामिल वार्डों, पंचायती समितियों तथा जिला परिषद के वार्डों में परिसीमन के बाद प्राप्त दावे आक्षेपों को निपटाने उपरान्त सामान्य चुनाव-2020 के लिए अन्तिम अधिसूचना जारी की गई है। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि अन्तिम अधिसूचित पंचायतों, नव गठन ग्राम पंचायतों में शामिल वार्डों, पंचायती समितियों तथा जिला परिषद के वार्डों की सूची सम्बधित ग्राम पंचायतों व खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
Author: Himachal Varta
जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेश तोमर नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जिला सिरमौर के चुनाव पूर्व प्रधान रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनावी प्रक्रिया में लिपिक वर्ग के तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजेश तोमर तथा वरिष्ठ सहायक हरीश पुंडीर के बीच वोटिंग हुई। जिसमें राजेश तोमर ने हरीश पुंडीर को हराकर जिला अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। इस मौके पर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें राहुल शर्मा को महासचिव,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सर्दियों में पशमीना शाल की सबसे ज्यादा मांग रहती है। पशमीना राजसीवैभव, आराम, विलासता का पर्यावाची माना जाता है। पशमीना वास्तव में पारसी शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ ‘‘ऊन से बनाया गया’’ होता है। पशमीना ऊन विभिन्न प्रकार की बकरियों की प्रजाति से प्राप्त की जाती है। पशमीना ऊन लद्दाख में चांग थांग, कारगिल की मालरा हिमाचल प्रदेश की चंगथंगी , चिगू और नेपाल की चयनगरा बकरियों की प्रजाती में मुख्यतः पाई जाती है। हिमाचल प्रदेश में पशमीना ऊन का इतिहास तीसरी शताब्दी से माना जाता है। इतिहास पर नज़र दौडा़ऐं तो 7वीं शताब्दी में किन्नौर के क्षेत्रों…
सिरमौर/प्रदेश व्यापी आह्वान पर दलित शोषण मुक्ति मंच नाहन में उतरा सड़कों पर योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया ज्ञापन नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तर प्रदेश में हुए हाथरस बलरामपुर तथा बाराबंकी की बलात्कार की घटनाओं को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच के द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला सिरमौर दलित शोषण मुक्ति मंच ने भी प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार…
अवैध खनन करते पाए गए 6 ट्रेक्टर, पुलिस ने वसूला 30 हज़ार जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस द्वारा अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपमंडल के पुरुवाला पुलिस की टीम ने गिरी नदी में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों पर छापेमारी की और 30 हज़ार का जुर्माना वसूला है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी की गिरी नदी में कुछ लोगों द्वारा खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुरुवाला थाना एसएचओ विजय रघुवंशी जब गिरी नदी में पहुंचे तो पाया की 6 ट्रैक्टर अवैध खनन के कार्य मे लगे थे, जिससे चलते पुलिस की टीम ने 30…
एक रुपये प्रतिवर्ष लीज वाली जमीन पर कालाअंब में लगेगा दूसरा ईटीपी प्लांट नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रदेश का दूसरा एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) स्थापित होगा। मंत्रिमंडल ने कालाअंब ईटीपी को मंजूरी दे दी है। वर्तमान में कालाअंब में करीब 100 उद्योग स्थापित हैं। इन उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी और सीवरेज ट्रीटमेंट की कोई व्यवस्था नहीं थी। कालाअंब में लंबे समय से ईटीपी स्थापित करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। कालाअंब में सामान्य प्रवाह युक्त उपचार संयंत्र स्थापित करने के लिए मैसर्ज कालाअंब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कंपनी को 19 बीघा…
श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर के संगड़ाह में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले कुफ्फर गांव में अचानक खेलते समय 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान 8 वर्षीय तन्वी पुत्री बलवीर सिंह तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के पास बनी सड़क पर खेल रही थी। अचानक खेलते-खेलते बच्ची नीचे खाई में जा गिरी। परिजनों ने जैसे ही बच्ची को गिरता देखा उन्होंने तुरंत बच्ची को खाई से निकाला और संगड़ाह अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार शुरू होने से पहले…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के करनाल में जिला में सिरमौर के तीन युवकों की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। मृतकों में दो भटनोल और एक युवक पंडोग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक शिलाई के कांडो भटनोल से टमाटर की फसल लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे। जब करनाल के समीप तीनों अपनी गाड़ी का टायर बदल रहे थे तो अचानक ही एक तेज रफ्तार वाहन ने युवकों की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद समूचे क्षेत्र…