चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के नियमित कर्मचारियों को क्रमश: 18,000 रुपये और 12,000 रुपये ‘फैस्टीवल एडवांस’ देने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस अग्रिम राशि का भुगतान नवंबर, 2020 के पहले सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फैसले से राज्य सरकार के ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के 2,29,631 नियमित कर्मचारियों को 386.40 करोड़ रुपये का फायदा होगा। अग्रिम राशि ब्याज मुक्त होगी और…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल ने कहा है कि कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, बागवानी, मत्स्य पालन तथा दूरदर्शी सोच के साथ प्रगतिशील किसानों को अन्य किसानों के लिए मॉडल किसान के रूप में प्रेरणास्त्रोत बना कर हमारा लक्ष्य किसानों की आय दोगुणी करना है। आज यहां जारी एक व्यक्तव्य में श्री दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के साथ ‘प्रगतिशील किसान सम्मान योजना’ नाम से एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत कृषि मेलों (एग्रो समिट )में किसानों को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य किसान उनसे प्रभावित…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राज्य में डेंगू को नियंत्रित करने के मद्देनजऱ, स्टेट टास्क फोर्स द्वारा साझे तौर पर यत्न किए जा रहे हैं, जिसमें स्थानीय निकाय विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, श्रम, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, जल आपूत्ति एवं स्वच्छता, स्कूल शिक्षा और पशु पालन विभाग शामिल हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी को डेंगू के विरुद्ध मुहिम में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि डेंगू के फैलने का समय नवंबर और दिसंबर के आरंभ तक चलता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा जनवरी से अब तक डेंगू के 10,890 नमूनों…
आशु द्वारा मिल मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के आदेश चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। खाद्य एवं नागरिक आपूत्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 5,200 बोरे चावल बरामद किए गए हैं, जो कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन बाँटे जाने थे। उक्त जानकारी देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूत्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा कुराली स्थित विष्णु राइस एंड जनरल मिल्ज़, कुराली जो कि पनसप को अलॉट्ड है, में छापामारी की गई, जहाँ से 3,000 बोरे सार्वजनिक वितरण के अधीन बाँटे जाने वाले चावलों के बरामद किए गए हैं।…
पंजाब खाद्य प्रसंस्करण विकास समिति के सदस्यों के साथ पहली मीटिंग चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पंजाब की आर्थिकता को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उक्त प्रगटावा आज यहाँ पंजाब के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने पंजाब खाद्य प्रसंस्करण विकास समिति के सदस्यों के साथ पहली मीटिंग को संबोधन करते हुए किया। श्री सोनी ने कहा कि पंजाब का किसान फ़सलीय विभिन्नता की ओर तब और ज़्यादा उत्साहित होगा जब उसको यह भरोसा होगा कि उसके द्वारा उगाई गई फ़सल को वाजिब मूल्य पर खऱीद लिया जाएगा। श्री सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मंगलवार को राज्य की 12 केंद्रीय सहकारी बैंकों को मज़बूती प्रदान करते हुये स्टाफ के सामथ्र्य में वृद्धि के लिए 110 फील्ड एग्जिक्युटिव को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र बाँटने की रस्म यहाँ स्थित मार्कफैड के मुख्यालय में हुई। यह फील्ड एग्जिक्युटिव पैसको की तरफ से आऊटसोरिस पर सहकारी बैंकों में लगाए गए हैं। केंद्रीय सहकारी बैंकों में मौजूदा समय स्टाफ की बहुत कमी है जिस कारण रोज़मर्रा के कामकाज में बैंक स्टाफ को दिक्कत आ रही है और कई बार ग्राहकों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था।…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां जियो टीवी के एलिमेंट्री, हायर और वोकेशनल तीन चैनलों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इन तीन चैनल के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आॅनलाइन शिक्षा की एक और सुविधा उपलब्ध हो गई है। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में प्रदेश सरकार ने 16 अप्रैल से व्हाट्सऐप के माध्यम से प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक हर घर पाठशाला कार्यक्रम और 17 अप्रैल से कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन शिमला के माध्यम से ज्ञानशाला कार्यक्रम से शिक्षा प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आज जिला मुख्यालय नाहन के होटल हेरिटेज में छोटे बच्चो की घर पर देखभाल (एचबीवाईसी) कार्यक्रम पर आधारित 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के0के0 पराशर ने किया। इस कार्यशला में स्वास्थ्य ब्लॉक धगेडा की 22 आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रही है। डॉ के0के0 पराशर ने बताया कि जिला की सभी 600 से अधिक आशा कार्यकर्ताओ को बैच वाइज प्रशिक्षित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण छोटे बच्चो के पोषण स्तर की निरंतर निगरानी रखने, कुपोषित बच्चों का समय पर इलाज…