शिमला (हिमाचलवार्ता)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां जानकारी दी कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021’ के लिए तीनों स्तरों की पंचायतों से आॅनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। पंचायतें केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की पुरस्कार पोर्टल (Award Portal) http://panchayataward.gov.in साईट पर 15 नवम्बर 2020 तक आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय पंचायतों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यांे के आधार उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को चार श्रेणियों में पुरस्कार दिए…
Author: Himachal Varta
NH-07 पर चलती कार में अचानक लगी आग, 6 लाख का नुक्सान नाहन (हिमाचलवार्ता)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे-07 पर आम्बवाला के समीप एक चलती कार में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार व्यक्ति उतर गया और उसकी जान बच गई। अलबत्ता आगजनी में वाहन मालिक को तकरीबन 6 लाख रूपए का नुक्सान उठाना पड़ा है। घटना मंगलवार रात्रि 8 बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार निवासी नाहन जब हाइवे से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार नंबर एचपी -ऋ71-5657 में अचानक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा द्वारा जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे “पुलिस कल्याण सप्ताह” के अन्तर्गत आज दिनांक 28 अक्तूबर को ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में “रन फार यूनिटी” का आयोजन जिला पुलिस सिरमौर द्वारा किया गया। जिसमें जिला पुलिस सिरमौर, छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी, धौलाकुंआ व जिला युवा एवं खेल विभाग के लगभग 150/160 प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का शुभ आरम्भ में श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 21 अक्तूबर को…
जिला सिरमौर में एनएसयूआई की कमान अब कमरऊ के विपुल शर्मा के हाथ नवनियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा बोले नहीं दबने दूंगा छात्रों की आवाज नाहन (हिमाचलवार्ता)। विपुल शर्मा जो नए एनएसयूआई के जििला अध्यक्ष बने ने 2013 में छात्र राजनीति से राजनीति का सफर शुरू किया। 2013 में एनएसयूआई में सक्रिय सदस्यता नाहन कॉलेज में ली 2014-15 में नाहन महाविद्यालय में एनएसयूआई सचिव की जिम्मेदारी मिली। 2015-16 में एनएसयूआई नाहन महासचिव, 2016-17 में एनएसयूआई नाहन केम्पस अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली। विपुल शर्मा ने नाहन कॉलेज में एनएसयूआई को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। छात्रों के मुद्दों को जोरो…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश पत्रकार महासंघ ने सरकार के व्यवहार पर गहरा खेद प्रकट किया कि प्रदेश के पत्रकारों को कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में नहीं रखा गया है जबकि पत्रकार हर प्रकार के समाचारों को कवर करने के लिए सब से आगे जाते हैं! महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेष सैनी व महा सचिव एसपी जैरथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मचारियों आदि को कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में लाकर उन्होंने आर्थिक सहायता 50 लाख रुपये उन में से किसी के कोरोना की बिमारी से मरने के बाद उन के परिवार…
इंजीनियरों और शिक्षकों के बिना नहीं हो सकता राष्ट्र निर्माण : डा. राजीव बिंदल नाहन (हिमाचलवार्ता)। पहली बार हिमाचल प्रदेश में किसी मीडिया समूह द्वारा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया है जो सराहनीय कदम है यह बात जिला मुख्यालय नाहन में यंगवार्ता मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित डॉ. यशवंत सिंह परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कही। डा. बिंदल ने कहा कि जहाँ इंजिनियर भौतिक निर्माण करता है वही शिक्षक व्यक्ति निर्माण करते हैं जो समाज में सर्वोपरि है। बिंदल ने बताया कि बिना शिक्षक के बिना…
जिला सिरमौर में आलू 50 तो प्याज पहुंचा 80 रुपए प्रति किलो नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सब्जियों के दाम आसमान को छूने लग पड़े हैं। एक तो कोरोना महामारी ऊपर से त्योहारी सीजन में बढ़ रहे सब्जियों के भाव ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। लोगों की थाली से टमाटर, प्याज, आलू सहित अन्य हरी सब्जियां गायब हो रही है। आलम यह है कि जो प्याज पहले 50 रुपए बिका करता था अब उसका भाव 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। वही आलू भी पहले 40 था अब उसमें 10 रुपए का इजाफा हो गया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन इस वर्ष 24 से 30 नवंबर, 2020 तक होगा। मेले के प्रबंधों को लेकर आज श्री रेणुका जी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड डॉ0 आर के परुथी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष मेले का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि मेले में शोभा यात्रा के आयोजन में न्यूनतम लोगों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी। उन्हाेंने बताया कि श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और मास्क…