शिमला (हिमाचल वार्ता) :- गरीब परिवार को सरकार हर महीने मदद के लिए खाद्यक पदार्थ आदि सस्ते दामों पर मुहैया कराती है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि उनके पास मदद पहुंचने से पहले ही गायब हो जाती है। जिसके बाद अब प्रदेश सरकार ने राशन डकारने वाले फर्जी बीपीएल अफसरों की बारीकी से जांचकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किए है। सरकार ने सभी एसडीएम से अफसरों की जांच रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक सरकार को किसी भी जिले से रिपोर्ट नहीं मिली…
Author: Himachal Varta
सैनिकों का संगठन समाज को बेहतर बनाने में देगा अपना सहयोग : अतुल कौशिक नाहन (हिमाचलवार्ता)। सामाजिक बुराइयों को दूर कर समाज को सभ्य बनाने में सेवानिवृत्त सैनिक संगठन अपनी विशेष भूमिका निभाएगा। जिसके लिए सेवानिवृत्त सैनिक संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मीडिया से बात करते हुए चेयरमैन हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण नियामक आयोग (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बताया कि जिला में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक है। समाज को बेहतर बनाने के लिए सेवानिवृत्त सैनिक अपना बेहतर योगदान दे सकते हैं। इसी कड़ी में जिला स्तर पर सेवानिवृत्त सैनिकों का संगठन बनाया जा रहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विनय कुमार ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर पावँटा साहिब में कार्यरत माइनिंग गार्ड अजय शर्मा जी मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया तथा दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की । अजय शर्मा के ऊपर अपने पिता का साया भी नही था और एकलौती संतान थे। उन्होंने कहा कि अजय अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से करने वाले माइनिंग गार्ड की बेलगाम खनन माफिया ने टिपर से कुचलकर सरेआम हत्या की है और एक परिवार के चिराग को उनके घर वालों से छीन लिया। उन्होंने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में पॉलीथीन का प्रयोग पूर्णतय प्रतिबन्धित है त्यौहारो के चलते जिला सिरमौर में पॉलिथीन का प्रयोग न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत जिला नियंत्रण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले विभाग के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश नॉन बायोडिग्रीडेबल एक्ट 1995 के अतंर्गत छापामारी कर मौके पर लगभग 16 हजार रूपये का जर्माना वसूल किया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में त्यौहारों के मध्यनजर जिला प्रशासन ने दुकानदारों से पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने की अपील करने के बावजूद भी जिला…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के ग्याहरवे पर लगभग 1200 श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन कर माता का आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्र के ग्याहरवे दिन माता के दरबार मे लगभग 4 लाख 30 हजार 961 रूपये नगद राशि, सोना 3 ग्राम 400 मिलीग्राम और चाँदी 725 ग्राम चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग और बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति व महिला की मौत! नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के अन्तर्गत आने वाले शरली-मानपुर मार्ग पर बुलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की शिनाख्त गुलाब सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी संयोग के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति बोलेरो एचपी17बी-0733 में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के विद्यार्थी अब आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। राष्ट्रीय कृषि उच्च शैक्षणिक परियोजना के तहत आज एक ऑनलाइन कृषि कौशल सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू हुआ , जिसका उदघाटन वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति एवं वाइस प्रेसीडेंट (रिसर्च, इंटरप्राइज एवं इंटरनेशनल) प्रोफेसर डेबोराह स्वीनी ने किया। इस कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते फिजिकली रूप से आस्ट्रेलिया में जाकर पढ़ाई करना अभी संभव नहीं है…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को चुनाव अधिकारों संबंधी संवेदनशील बनाने और चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए स्कूलों में चुनावी साक्षरता क्लबों (ई.एल.सीज़.) गठन करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला द्वारा विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर ऊँचा उठाने के लिए हर मौके को प्रयोग में लाने पर ज़ोर देने का जि़क्र करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन क्लबों में गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों को अपने चुनाव अधिकारों, चयन प्रक्रिया और मतदान की रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अच्छे…