‘‘कौन कहता है कि नवजोत सिंह सिद्धू दरकिनार किए गए हैं?’’, मुख्यमंत्री ने कहा कहा, यह कोई पहली बार नहीं कि हमारे परिवार को ई.डी. के पास से सम्मन मिले हैं पटियाला (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की ढीली कार्यवाही के उलट उनकी सरकार ने होशियारपुर जबरन बलात्कार और कत्ल मामले में तुरंत कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि चालान इसी हफ़्ते अदालत में पेश कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आयुष ग्राम मिशन योजना के अंतर्गत आयुष विभाग सिरमौर द्वारा आज ग्राम पंचायत बनकला में एक दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया किया गया। शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लगभग 122 मरीजो के स्वास्थ्य जांच किया गया और साथ ही कोरोना से बचाव हेतु इम्युनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके भी बताए गए। शिविर का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजेन्द्र देव ने किया। शिविर में परियोजना प्रभारी डॉ प्रमोद पारीक, शरद त्रिवेदी, मंजु शर्मा, निशा सैनी, अनूप शर्मा व शमशेर ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
दिमागी रोगों का पता लगाने के लिए किया जाता है ईईजी टैस्ट नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साई अस्पताल नाहन में अब दिमागी रोगों संबधि एक ओर सुविधा को उपलब्ध करवाया जा रहा है, अब दिमागी रोगों का पता लगाने के लिए इलेक्ट्रो एन्सेफेलोग्राम (ईईजी) टेस्ट की सुविधा श्री साई अस्पताल नाहन में मुहैया करवा दी गई है। इस सुविधा के लिए लोगों को अब बाहरी राज्यों में भटकने की आवश्यकता नही होगी। ये टेस्ट प्रत्येक शुक्रवार को श्री साई अस्पताल में किफायती दरों पर किया जा रहा है। इलेक्ट्रो एन्सेफेलोग्राम (ईईजी) टेस्ट ब्रेन यानी कि मस्तिष्क से संबंधित टेस्ट है। इस…
देश में बढ़ रही नशे की प्रवृति से दूर रहे युवा : सुरेंद्र हिंदुस्तानी नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायत बकरास के गाँव बमराड़ में आइआरसी उभरता भारत ने नवयुवक मंडल बमराड़ के सहयोग से नशा मुक्ति के कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक करवाया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र हिंदुस्तानी विशेष रूप से मौजूद रहे। सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी एक ऐसे समाज सेवी जिन्होंने अपने जीवन की संचित पूंजी का आधे से ज्यादा हिस्सा समाज सेवा लगा दिया ओर हमेशा समाज सेवा में आगे रहते है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमराज राणा समाज सेवी जिन्होंने अपने नेत्र को दान कर…
त्रिलोकपुर/ गौशाला में आग लगने से जिंदा जला बछड़ा- गाय और घोड़ी भी झुलसी नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक गौशाला में अचानक आग भड़क उठी। इस अग्निकांड में एक बछड़ा जहां जिंदा जल गया है तो वही गाय और एक घोड़ी भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई है। हालांकि आग कैसे लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है परन्तु इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को 50,000 रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वही दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार ने राज्य में वर्ष 2023 तक 10 करोड़ की लागत से 100 स्वच्छता कैफे स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक करोड़ रूपये की लागत से राज्य के सभी महत्वपूर्ण स्थानों में 10 स्वच्छता कैफे खोलने का लक्ष्य रखा है, ताकि इस वितीय वर्ष के अन्त तक राज्य के विभिन्न भागों से 25 टन का एकल उपयोग प्लास्टिक एकत्रित किया जा सके। यह प्रदेश को स्वच्छ, हरा-भरा तथा प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कही। पंचायती राज मंत्री ने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि कोविड-19 सिर्फ एक वैश्विक महामारी और जन स्वास्थ्य संकट ही नहीं है, बल्कि इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजार को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के कारण आय में उल्लेखनीय कमी, बेरोजगारी में वृद्धि और निर्माण उद्योगों में विभिन्न व्यवधान आए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में इस महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सामने सबसे पहला और महत्वपूर्ण कार्य इस वायरस को फैलने से रोकना…
प्रदेश में नए राजनितिक दाल का उदय, पूर्व सांसद राजन सुशांत ने बनाई हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी शिमला (हिमाचल वार्ता) :- हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने में अभी दो साल से अधिक का समय है। लेकिन उससे पहले ही पूर्व सांसद डॉक्टर राजन सुशांत ने नई पार्टी “हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी” बनाकर सियासी हलचल पैदा कर दी है। यह दल आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा। आने वाले छह महीनों में बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उसके बाद सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इसकी…