Author: Himachal Varta

विजेता युवा दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संसद वाद-विवाद कार्यक्रम में लेगें भाग नाहन (हिमाचलवार्ता)। संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा गत दिवस कोरोना महामारी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम  आयोजित किया गया। इस वाद-विवाद कार्यक्रम में सिरमौर के 40 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और  जिला सिरमौर से सम्बंधित वर्तमान मुद्दे बेरोजगारी, बिजली, पानी, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला युवा समन्वयक कायफा अंदलीब ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में राजगढ़ ब्लॉक के…

Read More

जिला सिरमौर पुलिस ने 1027 चालान कर वसूला 5 लाख रूपए जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के बीच मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सभी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया है। लेकिन फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वे सुबह के समय सैर करने के साथ ही दिन में भी घरों से बाहर निकलते समय मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियाँ उड़ा रहे है। वहीँ, ऐसे लोगों के खिलाफ अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी के दौरान पुलिस विभाग…

Read More

नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ एक छलावा नाहन  (हिमाचलवार्ता)। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने तीन साल का अनुबंध पूरा कर चुके प्रवक्ताओं के शीघ्र नियमितीकरण करने हेतु एक पत्र पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन राजीव बिंदल को सौंपा। प्रधान सुरेंद्र पुंडीर, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र नेगी, महासचिव डॉ. आई ड़ी राही, उपाध्यक्ष एम आर वर्मा, राज्य सलाहकार सतीश शर्मा, राज्य कार्यकारिणी के सद्स्य सूरजित सिंह, कमल किशोर, संजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रमेश नेगी, कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर आदि ने 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय नाहन में नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ के आयोजित किए जा रहे सांकेतिक…

Read More

बदहाली के आंसू बहा रही शिवपुर सड़क, धूल मिट्टी से लोग परेशान नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के शिवपुर गांव के लोग सड़क पर पानी छिड़क कर गुजारा चला रहे है। जहां सड़क तो बनी लेकर खराब गुणवत्ता के कारण ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन करने के बाद टायरिंग का काम बंद कर दिया गया था, शिवपुर सरकारी विद्यालय से लेकर बाबा गरीब नाथ चौक तक सड़क का एक हिस्सा गड्ढों में बदल गया है। सड़क की खस्ताहालत में लोग ओर दुकानदारों को धूल के फव्वारों में रहना पड़ रहा है। धूल मिट्टी से परेशान ग्रामीण प्रशासन से गुहार लगाकर परेशान है लेकिन…

Read More

माँ दुर्गा महिषासुर मर्दिनी/ डॉ एम डी सिंह सद‍्इच्छाओं के महायोग से अंतःचेतनाओं के अद्भुत संयोग से आत्मशक्तियों के अनन्य प्रयोग से सुप्त पड़े जाग उठे मैंमयी उद्योग से प्रस्फुटित प्रचंड अकल्पय शक्तिशाली कामनाओं के अभेद्य दुर्ग को ध्वस्त करने निकल पड़ी कालजई उर्जा ही माँ दुर्गा है आसुरी प्रवृत्तियों पर अनियंत्रित मनोवृत्तियों पर अमानवीय आवृत्तियों पर महिष आरोहित अनियंत्रित तमसमुखी गतिविधियों पर जाग उठी हाहाकारी विजय प्रवर्तनी प्रकाशमयी अंतःचेतना ही महिषासुर मर्दिनी है

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 एवं रिटर्निग ऑफिसर पुस्तिका-2014 के अध्याय के पैरा 2.9.1 के अनुसार किए गए युक्तीकरण के बाद अब स्थापित मतदान केन्द्रों की संख्या 563 हो गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्हांेने बताया कि स्थापित 563 मतदान केन्द्रों में से 55-पच्छाद (अ. जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 113 मतदान केन्द्र, 56-नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 121, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 124, 58-पांवटा साहिब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 103 व 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र…

Read More

सबसे झूठे मंत्री है महेंद्र सिंह, सीएम की नहीं ऐसे लोगों पर पकड़ : अनिल शर्मा  मंडी (हिमाचल वार्ता) । सदर मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत के सुर और तीखे हो गए हैं। गुरुवार को प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाने के बाद उन्होंने अब जयराम सरकार के सबसे वरिष्ठ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ गुस्सा उगला है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह झूठे आदमी हैं। उन्होंने पंडित सुखराम और प्रो. प्रेम कुमार धूमल को भी ठगा है। अब महेंद्र सिंह की भाषा बोलते हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा…

Read More

त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी मंदिर में 4 लाख का चढ़ा चढ़ावा, 1 किलो 90 ग्राम चांदी नाहन (हिमाचलवार्ता)। त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के सातवे दिन लगभग 4000 श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के सातवे दिन माता के दरबार मे लगभग 4 लाख 49 हजार 183 रूपये नगद राशि, सोना 2 ग्राम और चांदी 1 किलो 90 ग्राम चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। वहीँ, मां बालासुंदरी माता आश्विन नवरात्र मेले में पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए है। एक ओर…

Read More