चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 6 माह में ‘हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड’ की दुकानें खोली जाएंगी जिनमें बोर्ड द्वारा बनवाए गए उत्तम गुणवत्ता के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में भी एक बड़ी दुकान खोली जाएगी ताकि देश की राजधानी में हरियाणा के खादी उत्पादों को विदेशों से आने वाले पर्यटक भी खरीद सकें। ये सभी दुकानें एक ही स्टैंडर्ड-साइज व डिजाईन में आकर्षक बनाई जाएंगी। डिप्टी सीएम, जिनके पास विकास एवं पंचायत तथा पुनर्वास विभाग का…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। कृषि विभाग के निदेशक नरेश कुमार ने आज यहां बताया कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना (पीएम कुसुम) शुरू की गई है ताकि किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा सके और ज्यादा से ज्यादा नकदी फसलों का उत्पादन कर किसान अपनी आय में बढ़ौतरी कर सकंे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को आश्वस्त सिंचाई सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेषकर दूर-दराज के ऐसे क्षेत्रों में जहां बिजली की उपलब्धता नहीं है वहां सिंचाई के लिए जल उठाने के लिए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। जल शक्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश में पहले से निर्मित सभी घरेलू सिंचाई, वाणिज्यिक और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए मौजूदा भूगर्भ जल संरचनाएं हिमाचल प्रदेश भूगर्भ जल (विकास और प्रबन्धन का विनियमन और नियंत्रण) अधिनियम 2005 की धारा 8 के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। इसलिए प्रदेश में भूगर्भ जल के सभी वर्तमान उपयोगकर्ताओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए www.emerginghimachal.hp.gov.in पोर्टल के माध्यम से इस अधिनियम के अन्तर्गत फार्म 4 और 4ए के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर, 2020 तक जमा करने की सलाह दी गई है। भूगर्भ जल प्राधिकरण के…
सड़क निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को हासिल हुआ दूसरा स्थान शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यान्वयन में मंडी जिला को शीर्ष 30 जिलों में पहला स्थान मिलने और सड़क निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को दूसरा स्थान हासिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग को बधाई दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आज वर्ष 2020 -21 में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यान्वयन में देश के 30 शीर्ष जिलों की सूची घोषित की। हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला अधिकतम किलोमीटर…
गुरु की नगरी में होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ की एक बैठक पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में सिरमौर डिस्टिक एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव वी के यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन नागरा सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसी महीने 27 अक्टूबर को पांवटा साहिब में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा।साथ ही वीके यादव और अर्जुन नागरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अग्रिम स्थान…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को जिला के सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में पाईप कुनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र ही डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों व सभी शैक्षणिक संस्थानों में शत प्रतिशत पानी के कुनेक्शन उपलब्ध करवाएं जा सके। उपायुक्त ने बताया जिला सिरमौर में 1486 आंगनवाडी केन्द्रों में से लगभग 1299 आंगनवाडी केन्द्रों में पानी के कुनेक्शन उपलब्ध है और शीघ्र ही शेष…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 अक्तूबर को महेन्द्रपाल पुत्र राम दिया निवासी मकान संख्या 109, वार्ड न0 1, बद्रीपुर, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि 22 अक्तूबर को यह पांवटा बाजार से सामान लेकर स्कुटी न0 एचपी-17ई-5496 पर बद्रीपुर को ओर आ रहा था और नांगिया क्लीनिक के पास पीछे से किसी कार ने इसकी स्कुटी को टक्कर मार दी और यह स्कुटी सहित गिर गया। जिस कारण इसे काफी चोटें लगी। टक्कर मारने वाली कार का नम्बर एचपी-71ए-1008 पढ़ा तथा कार चालक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के सातवे दिन लगभग 4000 श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन कर माता का आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्र के सातवे दिन माता के दरबार मे लगभग 4 लाख 49 हजार 183 रूपये नगद राशि, सोना 2 ग्राम और चांदी 1 किलो 90 ग्राम चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।