नाहन (हिमाचलवार्ता) । वर्ष 2020-21 के लिए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला सिरमौर में आयोजित किए जाने वाले नियमित कोर कार्यक्रमों को आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में मजूरी दी गई। बैठक में यूथ क्लब के संचालन और यूथ क्लब में युवाओं की सदस्यता को बढ़ाने के बारे में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला सलाहाकार समिति की बैठक को अब मासिक आधार पर आयोजित करने की अनुमति प्रदान की। बैठक में जिला युवा समन्वयक कायफा अदलीव ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय के ब्लॉक अनुदान…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा (हिमाचल वार्ता) । क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला ने जानकारी दी है कि कम्पिटेंट सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मोहाली चंडीगढ़ ने 300 कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव पद अधिसूचित किए है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बाहरवी और आयु सीमा18 से 32 वर्ष रखी गई है। इस पद हेतू 8000-10000 वेतनमान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभियर्थी 24 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 10ः30 बजे अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की दो प्रतिलिपियों, 2 फोटोग्राफ व सभी मूल दस्तावेजों सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों का उनके कम्युनिकेशन स्किल पर चयन किया जाएगा। इस साक्षात्कार में भाग लेने…
कोरोना सक्रमितों को जिला में ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयासरत – सुखराम चौधरी नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हर कारगर कदम उठा रही है और अब सभी जिलों में जिला स्तर पर ही कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है ताकि उन्हें अपने जिला से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। यह वाक्य ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में कोरोना महामारी के दौरान जिला सिरमौर में प्रशासन व विभागों द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए किए…
पुलिस ने पिकअप से बरामद की 10 पेटी अवैध देसी शराब नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की राजगढ़ पुलिस ने एक पिकअप से 10 पेटी अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस गश्त और यातायात चैकिंग के दौरान धमांदर-पुलवाहन मार्ग पर नेरीपुल में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रही एक पिकअप को पुलिस ने तलाशी के लिए रुकवाया। परंतु पिकअप चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह मौके से फरार हो गया। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने पिकअप चालक का पीछा किया तो पिकअप चालक और…
एसआईयू टीम ने युवक से बरामद की 380 ग्राम चरस नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक के कब्जे से 380 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कपिल शर्मा निवासी चियाना, पोस्ट ऑफिस चिरोली, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने नाहन-शिमला मार्ग पर दोसड़का में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उक्त युवक को जांच के लिए रुकवाया गया। जब उसकी तलाशी ली…
इंग्लिश बूस्टर क्लबों के साथ सरकारी स्कूलों में दाखि़ल होने के रुझान में और तेज़ी आने की संभावना चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला द्वारा स्कूल शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए आरंभ की गई मुहिम अधीन अब शिक्षा विभाग ने इंग्लिश बूस्टर क्लब (ई.बी.सी.) खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जिससे सरकारी स्कूलों में दाखि़ला लेने के रुझान में और तेज़ी आने की संभावना है। शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार श्री सिंगला द्वारा स्कूली शिक्षा में की गई नयी पहलकदमियों के परिणामस्वरूप चालू शैक्षिक सत्र 2020-21 के दौरान पिछले साल के मुकाबले…
बिलासपुर (हिमाचल वार्ता)- विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में अभी तक 20 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। देश के कोने-कोने से यहां भक्त माँ का आशीर्वाद लेने पहुँच रहे है। शारदीय नवरात्रों के चलते श्रद्धालु माता श्री नयनादेवी जी के दर्शन कर रहे है और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। वहीं इन नवरात्र में अभी तक मंदिर में 18 लाख 90 हजार 135 रुपये का चढ़ावा चढ़ चुका है। इसी के साथ 82 ग्राम सोना सहित 2 किलो चांदी व 10 कनाडा सहित सात यूएसए के डॉलर चढ़ावे के…
नव निर्मित और पूर्नगठित पंचायतों में मतदाताओं की मैपिंग व घरों का किया जाएगा सत्यापन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में नव निर्मित और पुनर्गठित पंचायतों में निर्वाचकों की मैपिंग व घरों का सत्यापन तथा निर्वाचन नामावली 9 नवम्बर, 2020 तक तैयार कि जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित एवं पुनर्गठित पंचायतों में 24 अक्तूबर, 2020 तक वार्डों में शामिल घरों की पहचान की जाएगी तथा 28 अक्तूबर, 2020 तक नव निर्मित पंचायतों व वार्डों के निर्माण व विस्तार का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 30 अक्तूबर, 2020 तक निर्वाचकों…