प्रस्ताव के मसौदे में किसानों की रक्षा के लिए केंद्र से कृषि कानून/बिजली बिल रद्द करने की माँग भारत सरकार को न्युनतम समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार बनाने और सरकारी एजेंसियों द्वारा खऱीद को जारी रखने को यकीनी बनाने के लिए नया अध्यादेश लाने के लिए कहा मुख्यमंत्री ने कुछ विधायकों द्वारा राजनैतिक शोहरत कमाने के लिए बेहुदा कार्यवाहियां करने पर अफ़सोस ज़ाहिर किया समूह पार्टियों को पंजाब की ख़ातिर राजनैतिक हितों से ऊपर उठने की अपील चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राज्य के किसानों और कृषि को बचाने के लिए अहम कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज…
Author: Himachal Varta
सदन में बिलों का समर्थन करने के बाद आलोचना करने पर दोनों पक्षों को आड़े हाथों लिया केजरीवाल को किसानी बचाने के लिए ऐसे बिल लाकर पंजाब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए कहा सिद्धू के सदन में आने और खेती बिलों पर अच्छी बहस करने से खुश हूँ चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज तीन संशोधन बिलों के सम्बन्ध में शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी द्वारा शर्मनाक ढंग से दोगले किरदार का प्रदर्शन करने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये दोनों राजनैतिक पक्ष विधानसभा में इन बिलों का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज यहां मनमोहन शर्मा द्वारा रचित प्रथम काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर 74 कविताएं लिखी गई हंै। अनिल खाची ने लेखक को इस प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि वह पिछले 30 वर्षों से कविताएं व लेख लिख रहे हैं, जो विभिन्न पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होते रहे हैं। पुस्तक विमोचन के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक, कोष, लेखा एवं लाॅटरीज दीपक भारद्वाज, अतिरिक्त निदेशक, वित्त एवं लेखा सेवा हीरामनी वर्मा, संयुक्त निदेशक, अरूण ओझा एवं…
विभिन्न मामलों पर सुझाव के लिए विधायकों की अध्यक्षता में उप-समितियां गठित शिमला (हिमाचलवार्ता)। भू-कानूनों पर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी की बैठक आज यहां जल शक्ति एवं राजस्व मन्त्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित कानूनों के सरलीकरण के लिए कार्यसूची की मदों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें तकसीम, निशानदेही, इन्तकाल, दुरूस्ति इन्द्राज से सम्बन्धित न्यायालय मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर कमेटी के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 94902 मामले विभिन्न राजस्व न्यायालयों मे लम्बित…
विवादित मेडिकल कॉलेज को पांचवें बैच की एलओपी जारी नाहन (हिमाचलवार्ता)। असुविधा और अनियमितताओं के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज को पांचवें बैच की इजाजत मिल चुकी है। हालांकि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया पर हाल ही में ऑनलाइन जानकारी ली गई थी कि जो बैकलॉग रह गया था उसे पूरा किया गया है या नहीं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा फिजिकल तौर पर इंस्पेक्शन किया जाना था। अब यह इंस्पेक्शन हुआ या नहीं इसकी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा कोई सूचना जारी नहीं की गई। बल्कि चंद चहेतों को इसकी जानकारी देते…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है, जिसके कारण वह कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल के देवी-देवताओं के आशीर्वाद और प्रदेशवासियों की दुआओं के फलस्वरूप उन्हें कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद से उनका मनोबल बढ़ा, जिसके कारण वह शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा चिकित्सकों की सलाह पर वह आगामी कुछ दिनों तक होम क्वारंटीन रहेंगे और अपने निवास…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों में किसी तरह की कोई मिलावट ना हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। बता दें कि त्योहार सीजन में ज्यादातर लोग बाहर से लाई गई वस्तुओं का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ दुकानदार मिलावट करके उन्हें बेच देते हैं। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस बार त्योहारी सीजन से पहले ही यह अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि जिला सिरमौर के नाहन से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध और इलायची दाने के सैंपल भरे थे। लेकिन यह सैंपल फेल पाए गए। इनमें दूध…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि नाहन में नव निर्मित इंडोर स्टेडियम में नवम्बर माह से खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि पहले चरण में बेडमिन्टन और कबड्डी की खेल गतिविधियां शुरू की जाएगी जिसके लिए युवा सेवाएं एंव खेल विभाग द्वारा एसओपी तैयार कर ली गई है। उन्होने बताया कि इंडोर स्टेडियम की सदस्यता शुल्क 100 रूपये वार्षिक रखा गया है और हर अलग खेल के लिये छात्र श्रेणी के लिए प्रतिमाह 100 रूपये, अन्य के लिए प्रतिमाह 200 रूपये तथा राष्ट्रीय स्तर…