Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय  कृष्ण  शर्मा ने बताया कि आज   दिनांक 19 अक्तूबर को  सुनील कुमार पुत्र  तुलसी राम निवासी गांव कण्डेला, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 ने पुलिस थाना पुरूवाला में शिकायत दर्ज करवाई कि आज पुरुवाला गिरी नदी के पुल के बीच एक ट्रैक्टर जिसमें पत्थर लोड़ थे, बडी तेज रफ्तारी से आया और पुल पर बाईं तरफ साईकिल पर जा रहे लड़के को जोरदार टक्कर मार दी। साईकिल चालक साईकिल सहित नीचे गिर गया और उसके बाई टांग में चोट लग गई तथा खून बहने लगा। साईकिल चालक का नाम प्रियंक चौधरी…

Read More

देहरादून  (हिमाचल वार्ता)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान से एमए करने वाली अल्मोड़ा की होनहार धर्मनगरी की सड़कों पर खानाबदोश का जीवन जीने को मजबूर हैं। वह अपने छह साल के बेटे के साथ भिक्षावृत्ति कर पेट पाल रही हैं। हंसी उस समय सभी का ध्यान अपनी तरफ तब खींच लेती हैं, जब बेटे को पढ़ाते समय फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगती हैं। हंसी प्रहरी लंबे समय से हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर भिक्षावृत्ति करती देखी गईं हैं। जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र पर भी हंसी का आना जाना रहा है। केंद्र के सचिव सुखवीर सिंह से वह कई…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग द्धारा जिला में नई भर्ती आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित आठ दिवसीय प्रारम्भिक मॉड्यूल प्रशिक्षण शिविर का समापन आज  नाहन के होटल संगम में हुआ। इस प्रशिक्षण श्वििर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. पराशर बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे। इस शिविर में आशा कार्यकर्ताओं को उनकी  भूमिका, आशा की गतिविधियों, स्वास्थ्य सम्बन्धी आम समस्याओं से निपटना, संक्रमण रोग जैसे टी. बी., मलेरिया, कुष्ठ रोग तथा धात्रि माता का स्वास्थ्य, नवजात शिशु की देखभाल, पोषण, किशोर स्वास्थ्य और यौन संचारित संक्रमण आदि के बारे में बताया गया। इस  प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन 12 अक्तूबर कोे शुरू…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत स्कूटी सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस ने 832 ग्राम चरस बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान आशीष कुमार निवासी वार्ड नंबर-13 पांवटा साहिब व उत्तराखंड निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर…

Read More

ऐतिहासिक शक्तिपीठ कालीस्थान में नवरात्रि अवसर पर कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या नाहन (हिमाचलवार्ता)। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है इस भावना के साथ प्रतिवर्ष खास तौर पर नवरात्रि अवसर पर शक्तिपीठों में जुटने वाले श्रद्धालु कम संख्या में कोरोना काल के चलते जुट रहे है। ऐतिहासिक शक्तिपीठ कालीस्थान में  नवरात्रि को प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में भीड़ जुटती आई है मगर इस मर्तबा तीन दिन में मात्र हजार दो हजार की रजिस्ट्रेशन मन्दिर कमेटी के पास दर्ज हो पाई है। मंदिरो में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बकायदा सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मन्दिरों में सरकार…

Read More

सौंदर्यकरण और जन सुविधाएं बढ़ने से पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा नाहन नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने के साथ ही किसी पर्व से कम नहीं है। आज नाहन में एक साथ 4 पार्क और एक पार्किंग स्थल का लोर्कापण हुआ है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर एक बार पुनः अपनी गरिमा और गौरव को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1621 में स्थापित नाहन शहर अत्यंत योजनाबद्ध ढंग से बसाया गया था। डा.…

Read More

पुलिस ने घर में दबिश देकर बरामद की कच्ची शराब नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर की संगडाह तहसील के अन्तर्गत आने वाली  नौहराधार पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर अवैध रूप से रखी कच्ची शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी चिनाड़  के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी नौहराधार की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राजेंद्र सिंह अपने रिहायशी…

Read More

नाहन  (हिमाचलवार्ता)। उपमण्डल सराहां क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक गांव में 20 व 21 अक्तूबर 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता विरेन्द्र सिंह ने बताया कि 11 के0वी सराहां टीकरी पन्जेली फीडर के जरूरी रख रखाव व मुरम्मत के कार्य के चलते प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक गांव टिक्कर नई लोटन, सेर भराल गरघोेन पलाशे, भग पशोग धांवर टिकरी पन्जेली, पावना भजयाना गगयों खडयोग, नैना टिक्कर, नाली चांदोग सादनघाट में विद्युत आपूर्ति अवरूद्व रहेगी।

Read More