नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन शहर को नगीना बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक पूरा जोर लगा रहे हैं और इसी के आधार पर शहर को डस्टबिन मुक्त करने के बाद शहर के विभिन्न भागों में घर घर से कूडा उठाने के लिए वाहनों का प्रबंध भी किया मगर शहर वासियों को शायद गंदगी ही जयादा पसंद है और इसी कारण वे अपने घरों के कूड़े को अन्धेरा होने के बाद सडको पर फैंक देते हैं ताकि उन्हें अंधेरे में कोई कूड़ा फैंकते हुए न देख सके! नगर परिषद नाहन के अधिशासी अधिकारी ने खुले में कूड़ा फैंकने पर जुर्माने…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। लॉकडाउन के कारण परिवहन सेवा बंद होने के कारण अकेले एचआरटीसी नाहन डिपो को 159 रूटों से प्रतिदिन चार लाख के हिसाब से करीब साढे आठ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। पिछले 7 महीनों में कोरोना महामारी के चलते जहां देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है वहीं एचआरटीसी के नाहन डिपो को भी करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। एचआरटीसी के नाहन डिपो के पास कुल 159 छोटे बड़े रूट हैं। इन रूटों से डिपो को रोजाना करीब चार लाख की आमदनी होती थी परंतु लॉक डाउन के कारण सभी रूट बंद होने के कारण…
सोलन (हिमाचल वार्ता) :- जिला सोलन इन दिनों कांग्रेस बनाम भाजपा की जगह भाजपा बनाम भाजपा हो गया है। दो गुट एक-दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में सरकार को ही चक्कर दिलाने लग पड़े हैं। पूर्व मुख्यमंत्री समर्थक मंत्री रहे एक नेता जिस कंधे का इस्तेमाल कर फिर से राजनीति के मैदान में जमीन तलाश रहे हैं उसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। कभी अपने ही पार्टी के नेता को नगर परिषद की कुर्सी से हटाया जाता है। तो कभी एक बैंक के अध्यक्ष पद पर राजनीति होती है। यही नहीं हाल ही में सोलन के सफाई कर्मियों के…
देहरादून (हिमाचल वार्ता) :- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की सूचना को लेकर डेथ ऑडिट रिपोर्ट में अस्पतालों की हेराफेरी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग को प्रदेश में 89 संक्रमितों की मौत का कई दिनों के बाद पता चला है। निजी अस्पतालों की ओर से संक्रमित मरीज की मौत की सूचना राज्य कोविड कंट्रोल रूम को नहीं दी गई। एक या दो माह पहले जिस मरीज की मौत हुई थी, उसका पता स्वास्थ्य विभाग को अब चल रहा है। इसे विभाग ने गंभीरता से लिया है। कोरोना से होने वाली मौत की सूचना व डेथ ऑडिट रिपोर्ट 24…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को 21 अक्तूबर, 2020 को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को पुलिस स्मृति दिवस का झण्डा भी लगाया किया। इस अवसर पर एडीजीपी सीआईडी वेणु गोपाल, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, आईजीपी, एपीटी जे.पी. सिंह और एआईजी मोनिका भी उपस्थित थीं।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख़्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लिखित परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना घटित न हो।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला हमीरपुर के निवासी डाॅ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि डाॅ. गौरव शर्मा ने अपने नाम को सार्थक करते हुए विदेश में हिमाचल प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि डाॅ. गौरव शर्मा हमीरपुर जिला के गलोड़ से सम्बन्ध रखते हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुए चुनावों में वह सांसद चुने गए हैं।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने और आगामी त्योहार सीजन को ध्यान में रखते हुए सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य उत्सवों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। भारत सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में विभिन्न सामान्य निर्देशों का पालन आवश्यक होगा। त्योहारों के आगामी सीजन के दौरान अधिक गतिविधियों के संचालन के कारण सरकार ने बंद स्थानों पर अब लोगों के इकट्ठा होने की सीमा को 200 तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर 50…