नाहन (हिमाचलवार्ता)। किसी भी प्रकार की आपदा न्यूनीकरण में गैर सरकारी संगठन की भूमिका अहम होती है क्योकि गैर सरकारी संगठन के सदस्य जिला के हर क्षेत्र के लोगांे से सीधे तौर पर जुडे होते है यह वाक्य अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला अंतर अभिकरण समूह की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक मेें अतिरिक्त उपायुक्त ने आपदा के समय गैर सरकारी संगठनों की बढती भूमिका से सदस्यांे को अवगत करवाया। बैठक में उन्होेने कोरोना महामारी के दौरान लोगो को जागरूक करने व राहत पहूचाने के लिए गैर सरकारी संगठनों के सहयोग की सराहना की।…
Author: Himachal Varta
प्राथमिक स्कूलों में खाली पदों को जल्द भरे सरकार- यशपाल चौधरी नाहन (हिमाचलवार्ता)। एलीमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन यशपाल सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कालाअंब (नाहन) में किया गया। इस बैठक में जिला के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों के बारे चर्चा की गई। संघ ने चिंता जताई कि शिक्षा विभाग ने फरवरी 2020 में शिक्षकों के 1225 पद स्वीकृत किए है। जिसमें जिला सिरमौर के लिए 164 पद मिले है। जिले में बहुत से स्कूल डेपुटेशन व कई स्कूल एक अध्यापक के सहारे चल रहे है। यशपाल चौधरी ने सरकार व शिक्षा विभाग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। वरिष्ठ कर्मचारी नेता भारत भूषण की अध्यक्षता में नाहन मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें प्रीतम कौर को सर्वसम्मति से जिला का प्रधान चुना गया है। प्रीतम कौर ने नई कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन में वरिष्ठ प्रधान के पद पर मयंक सकलानी निर्वाचित हुए हैं। महासचिव पद की जिम्मेदारी संदीप कश्यप को दी गई है। वही, अर्चना शर्मा संयुक्त सचिव होंगी। इसके अलावा उप प्रधान पद पर दुर्गा सिंह, गोपाल सिंह, सीमा तोमर, अमित कुमार, गुरनाम सिंह, रंजना माटा, कमलेश शर्मा, सतीश राणा, अरुण व विवेक कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।…
केंद्रीय कारागार नाहन में एक साथ 20 कैदी आये कोरोना पॉजिटिव , प्रदेश के आये 88 नए मामले नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले के नाहन में एक साथ केन्द्रीय आदर्श कारागार में 20 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला और कारागार प्रशासन में हडकंप मच गया है! कारागार में इतनी जगह अलग से उपलब्ध नहीं है कि इन कैदियों को सुरक्षित आइसोलेशन के लिए रखा जा सके! प्रशासन का यह भी कहना है कि कैदियों को जेल से बाहर भी किसी आइसोलेशन केन्द्र में सुरक्षा की दृष्टि से नहीं रखा जा सकता जिस कारण जेल के अन्दर ही कोई…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रवक्ता संघ के महासचिव डॉक्टर ईश्वर राही ने आज यहाँ प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को नाहन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन नाहन के न्यू शाही रेस्त्रां में ठीक सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनुबंध का कार्यकाल पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को अविलंब नियमित करने के लिए एक ज्ञापन उप निदेशक शिक्षा विभाग के माध्यम से शिमला निदेशालय भेजा जाएगा। 24 अक्टूबर को पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर जो रैली आयोजित की जानी है उसमें समर्थन को लेकर चर्चा भी…
रेणुका को मिला अधिमान, नारायण सिंह बने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार द्वारा रेणुका विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले नारायण सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर जिला सिरमौर भाजपा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा संगठन का आभार भी व्यक्त किया गया है। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने उनकी इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि नारायण सिंह भाजपा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 11 अप्रैल 2020 को होने वाली कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा को कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित किया था जिसे अब 7 नवंबर 2020 को जिला में 15 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा । यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन सुरेश कुमार तिवारी ने दी। यह परीक्षा दिनाक 7 नवंबर 2020 प्रातः 11.00 बजे 15 परीक्षा केन्द्रों राजगढ़, सराहां, नारग, नाहन (छात्र), नाहन (छा़त्रा), ददाहू, सुरला, पांवटा, सतौन, कफोटा, माजरा, संगड़ाह, नौहराधार शिलाई एवं बकरास में आयोजित की जाएगी । कोविड-19 के चलते परीक्षार्थियों की सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि को…
नाहन (हिमाचल वार्ता)।-त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के तीसरे दिन लगभग 3500 श्रद्वालुओं ने माता के चन्द्रघण्टा स्वरूप में दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने बताया कि माता के दरबार मे आज 4 लाख 56 हजार 877 रूपये नगद राशि और 850 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। उन्होेेंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते भण्डारें के आयोजन की अनुमति नहीं है। उन्होने श्रद्वालुओं से आग्रह किया कि मन्दिर परिसर में मास्क लगा कर रखे तथा सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक…