चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का उपलब्धियों भरा एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश को अनेक मनोहर-सौगातें दी। हिसार में ‘एकीकृत विमानन केंद्र’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत हवाई-पट्टी निर्माण कार्य के भूमि -पूजन समारोह तथा हरियाणा सरकार के द्वितीय- कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित प्रदेश स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह से मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में प्रदेश के 21 जिलों के लिए एक-साथ 1848.09 करोड़ रूपए की कुल 306 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें जहां 888.89 करोड़ रूपए की लागत…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य भर में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2020 तक ‘ सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जाएगा, जिसमें सप्ताह भर चलने वाली मुहिम के दौरान राज्य के विभिन्न विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया जाएगा। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एडीजीपी-कम-मुख्य निदेशक ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा देश से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु मनाए जाने वाले सालाना सतर्कता जागरूकता सप्ताह के लिए हर साल एक विशेष नारा दिया जाता है। इस बार सीवीसी द्वारा ‘‘सतर्क भारत-खुशहाल भारत’’ को विषय के तौर पर…
खऱीद सम्बन्धी 13672.67 करोड़ की अदायगी की चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब राज्य में धान की खऱीद 100 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है। उक्त जानकारी आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान के द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूत्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि राज्य में धान की खऱीद का काम कोविड-19 सम्बन्धी लागू प्रोटोकोल की यथावत पालना करते हुए जारी है। श्री आशु ने बताया कि धान की खऱीद सम्बन्धी अदायगी भी सरकार की हिदायतों के अनुसार खऱीद से 48 घंटों में किए जाने को यकीनी बनाया जा रहा है और अब तक खऱीद…
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ सलाह-मशवरे के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी सहमति चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहाँ बताया कि शहीदों को बनता मान-सम्मान देने के लिए जि़ला बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, संगरूर और तरन तारन के आठ और सरकारी स्कूलों के नाम बदल कर राज्य के शहीदों के नाम पर रखे गए हैं। श्री सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में हुई उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान इन स्कूलों का नाम बदलने का फ़ैसला लिया।…
किसान संगठनों द्वारा मालगाड़ीयों को न रोकने के फ़ैसले के बाद भी गाड़ीयों पर पाबंदी की सूरत में किसानों के उत्तेजक होने की दी चेतावनी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मालगाड़ीयों की यातायात की तुरंत बहाली के लिए केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल का निजी दख़ल माँगा है। किसानों द्वारा रेल रोकने के फ़ैसले को आंशिक रूप में वापस लेने के बावजूद यह यातायात राज्य भर में बंद पड़ा है। रेलवे द्वारा मालगाड़ीयों पर मूलभूत दौर में दो दिनों (24 और 25 अक्तूबर) के लिए पाबंदी के बाद इस को चार और दिनों के लिए बढ़ाने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन में उपायुक्त कार्यालय के समीप ग्रामीण विकास अभिकरण के भवन में आज 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित सांसद सेवा केन्द्र के कार्यालय का शुभारंभ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने किया। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र शिमला, सोलन के बाद सिरमौर के नाहन में आज सांसद सेवा केन्द्र का उदघाटन किया गया है ताकि जिला के लोगों को एक नियमित कार्यालय में उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के खुलने…
प्रदेश में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, जिला सिरमौर के वरिष्ठ पत्रकार ने तोड़ा दम नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हो गई है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मोहन रमौल का देर रात निधन हो गया। उनके निधन के बाद पौंटा साहिब में शोक की लहर है। बीते दिनों वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद से उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी। जिसके चलते उनका देर रात निधन हो गया। सिरमौर प्रैैस क्लब नाहन के प्रधान एसपी जैरथ, महा सचिव सूूूरत पुण्डीर व क्लब के अन्य सदस्यों ने …
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सराहां से सोलन की ओर जा रही एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा। इसके बाद इन कर्मियों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है जिसने शराब का सेवन…