अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुँच रही सरकार की योजनाएं : सुरेश कश्यप नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां पर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाती हैं ये बात शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व भाजपा पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सराहां में 18 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय पर इस तरह का सामुदायिक भवन की आवश्यकता थी जो आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा हैं।…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मिशन 2022 पंचायती राज चुनाव में भगवा यानी कमल का फूल खिलाने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पहले ही झटके में शह और मात का खेल खेल दिया है। शनिवार को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में गिरिपार के सैंज गांव में बाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने शिरकत की। इस मौके पर जहां सुरेश कश्यप ने बाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। तो वही, कांग्रेस विधायक के गढ़ सहित परिवार में भी सेंधमारी करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बड़ी…
जिला सिरमौर में 5 वर्षीय मासूम सहित कोरोना के 13 नए मामले नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आये है। कुल 229 सैंपल आज जाँच के लिए भेजे गए। जिनमें से 103 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है जबकि 13 सैंपल पॉजिटिव हैं। इसके अलावा 113 सैंपल जांचे जा रहे हैं। सभी मामले नाहन सब डिवीजन के हैं। अमरपुर मोहल्ला नाहन से 51 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। शंभूवाला नाहन से 9 वर्षीय बच्ची और 7 वर्षीय बच्ची शामिल है। डीपीआरओ कार्यालय नाहन से 48…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की सब से ऊंची चूंड़धार की चोटी पर कोरोना संकट के इस दौर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लग गई है। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां शिरगुल महाराज के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बता दें कि हरे-भरे और दिल छू लेने वाले परिदृश्य के बीच, चूड़धार चोटी हिमाचल प्रदेश में स्थित शिवालिक रेंज की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थान प्रकृति के करीब अपना समय बिताने के लिए अभूतपूर्व टूरिस्ट स्पॉट है। समुद्र तल से लगभग 11965 फीट की ऊंचाई पर बसा यह स्थान ट्रेकिंग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। इंडेन गैस उपभोक्ताअब दूसरे राज्यों में जाने पर भी आसानी से अपने गैस सिलिंडर को रिफिल करवा सकेंगे।अब इंडेन गैस उपभोक्ताओं को गैस का सिलेंडर बुक करवाने के लिए एक ही नंबर जारी होगा। इंडेन गैस यह सुविधा पहली नवंबर से शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में अब एक ही इंडेन एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए कॉमन नंबर की शुरू किया है। अब इंडेन गैस उपभोक्ता अपने सिलेंडर को रिफिल करवाने के लिए पूरे प्रदेश में 7718955555 नंबर पर 24 घंटे कभी भी बुकिंग करवा सकते हैं। इंडेन ऑयल…
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग, ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में आगामी 08 नवम्बर, 2020 को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की दस पंचायतें जिनमे बडोल, टिक्करी दसाकना, दयुरी खडाहां, गेहल, भलोना, सताहन, सांगना, चाडना, शिवपुर, भवाई और व्योंग टटवा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है इस मौके पर लोगों की…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर आज यहां रिज पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोेगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प, समर्पण और कूटनीति से ही यह संभव हो पाया कि भारत…
वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र रमोल के निधन पर कलम के सिपाही गमगीन नाहन (हिमाचलवार्ता)। गिरीखण्ड पत्रकार परिषद की आपातकाल बैठक परिषद अध्यक्ष जगत सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन हुई है बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मोहन रमोल के निधन पर शौक व्यक्त किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखकर निरंकारी से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है! अध्यक्ष जगत सिंह तोमर ने बताया कि नरेंद्र मोहन रमोल का पत्रकारिता कार्यकाल अकल्पनीय रहा है इन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किये है,…