नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र की 10 पंचायतें हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईडीपी परियोजना में चयनित की है। इसमें ग्राम पंचायत सेर तंदूला, नोहराधार, भुटली मानल, पुनरभराड़ी, देवना, चोकर लाना चैहता, गैहल, सांगना, बड़ोल पंचायतें शामिल है। पिछले कल सहायक परियोजना अधिकारी राजगढ़ राकेश ठाकुर, वन विस्तार अधिकारी आलोक ठाकुर ने इन चयनित पंचायतों का दौरा किया। इन दोनों अधिकारियों ने हर पंचायत में जाकर वृक्षारोपण के लिए स्थान चयनित किया और जल…
Author: Himachal Varta
अनदेखी के चलते जर्जर हो गया धारवा का लेखाकार भवन, कभी भी गिर सकती है बिल्डिंग नाहन (हिमालचवार्ता)। शिलाई उपमण्डल की ग्राम पंचायत झकाण्ड़ो का धारवा स्थित लेखाकार कार्यालय विभागीय अनदेखी का शिकार हो रहा है। वर्ष 2001-2 मे निर्मित लेखाकार कार्यालय की इतनी दयनीय हालत हो गई है कि दरवाजे, खिडकियां सड़ गई है दिवारो मे दरारे आ गई है, छत से पानी टपकता रहता है खस्ताहाल लेखाकार कार्यालय को पिछ्ले 5 सालों से कार्य के लिये बन्द किया गया है तथा कार्यालय को कानुनगौ कार्यालय रोनहाट मे शिफ्ट किया गया है जर्जर भवन नीचे न गिरे इसके लिये…
प्रधानमंत्री हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव-संवर्धित किस्में भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एफएओ के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाने के के लिए 16 अक्टूबर 2020 को खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 75 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। प्रधानमंत्री हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्में भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह आयोजन कृषि और पोषण को सरकार द्वारा दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता का प्रतीक होगा। इसके साथ ही यह सरकार के भूख और कुपोषण…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। 33 केवी लाइन धौलाकुआं व ददाहू की मुरम्मत के कार्य के लिए विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न हिस्सों में आगामी 12, 14, 20, 22, 26 व 28 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि, सुबह 9 से सांय 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता फोन नंबर 01702267334 पर संपर्क कर सकते हैं।
नाहन (हिमाचल वार्ता) :- चूड़ेश्वर सेवा समिति की संगड़ाह इकाई की बैठक रविवार को बीवीएन स्कूल परिसर में इकाई के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सेवा समिति में और अधिक सदस्यों को शामिल करने पर विचार किया गया। समिति पदाधिकारियों ने यहां जारी बयान में कहा कि, चंदे का सदुपयोग किया जाता है तथा यह पैसा चूड़धार में साल भर लगने वाले लंगर व अन्य कार्यों पर खर्च किया जाता है। बैठक के दौरान केंद्रीय कमेटी के लेखापरीक्षक महेंद्र शर्मा द्वारा संगड़ाह इकाई का ऑडिट किया गया। पिछला हिसाब-किताब सही पाया गया। संगड़ाह इकाई द्वारा एक…
नाहन हिमाचल वार्ता)। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले नौहराधार – राजगढ़ मार्ग पर भटयूडी गांव के पास करीब चार वर्ष पहले हुई लैंड स्लाइडिंग से सड़क किनारे आकर अटकी एक चट्टान को लोक निर्माण विभाग ने आज तक हटाने की जहमत नही उठाई। विभाग की लापरवाही से यह विशाल पत्थर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। कईं बार वाहन चालकों ने इस बारे में विभाग को अवगत करा चुके है। सोशल मीडिया पर भी यह चट्टान चर्चा में है। जहां यह पत्थर फंसा है वहां पर काफी तंग सड़क हो गई है, जिससे बड़ी गाड़ियां मुश्किल…
नाहन (हिमाचल वार्ता) :- उपमंडल पांवटा साहिब के पातलियों में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय महिंद्र निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के रहने वाले इस व्यक्ति का शव पातलियों में एक बंद कमरे से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति तीन-चार दिन से घर से बाहर नहीं निकल रहा था। संदेह होने पर पड़ोसियों ने व्यक्ति के घर जाकर…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर प्रतिस्पर्धा का है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में टिके रहने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। वे आज हिसार जिला के गांव डाबड़ा में न्युट्रिशन कंपनी साइटोजाइम यूएसए द्वारा आयोजित पोषण प्रबंधन खेत दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि एक आम किसान इतना समृद्ध नहीं होता कि वह अपने स्तर पर भंडारण व महंगी तकनीक को वहन कर सके। इसके लिए…