चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार ने 15.10.2020 के बाद कंटेनमैंट ज़ोनों से बाहर के क्षेत्रों में और ज्यादा गतिविधियों को इजाज़त देने का फ़ैसला किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुछ शर्तों जैसे ऑनलाईन / दूरवर्ती शिक्षा को प्राथमिकता देने और उत्साहित करने के अंतर्गत 15.10.2020 के बाद क्रमवार ढंग से स्कूल और कोचिंग संस्थाएं खोलने का फ़ैसला लिया गया है। इसके अलावा, सिर्फ 9वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने माता-पिता की सहमति से स्कूल / संस्था में जाने की आज्ञा दी गई है। हाजिऱी को लाजि़मी बनाऐ बिना…
Author: Himachal Varta
पुलिस की तरफ से गहराई से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का भरोसा चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब पुलिस ने उस दोषी को गिरफ़्तार करके मुकदमा दर्ज कर लिया है जोकि गाँव तारखण माजरा, श्री फतेहगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करते हुए गाँव वासियों ने काबू कर लिया था। यह प्रगटावा करते हुये पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी संबंधी एक घटना गाँव तरखाण माजरा, फतेहगढ़ साहिब जिले में सोमवार प्रात:काल 11 बजे सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने गाँव तरखाण माजरा में गुरुद्वारा साहिब के सेवक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। आॅनलाइन घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) प्रशिक्षण और रासायनिक (औद्योगिक) आपदाओं पर आज यहां एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के सभी 12 जिलों को शामिल किया गया ताकि विभिन्न हितधारकों सहित जिलों, विभागों, सैन्य बलों और अर्ध सैन्य बलों की भूमिका और उत्तरदायित्व पर चर्चा की जा सके। राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बैठक की अध्यक्षता की। आरडी धीमान ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों को आपदा के समय में आईआरएस की भूमिका और घटना, प्रतिक्रिया बल के उत्तरदायित्व के बारे में जागरूक करवाना है। प्रशिक्षण का एक और बड़ा…
कांगड़ा (हिमाचल वार्ता) :- कोविड-19 के चलते शारदीय नवरात्रों के नियमों में संशोधन किया गया है। 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्र 25 अक्टूबर तक चलेंगे। जिसके चलते बाहरी राज्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मां के दर्शन करने पहुंचेंगे। पहले जहां बाहरी राज्यों के लोगों को ही मां के दर्शन करने के लिए पंजीकरण और अनुमति पर्ची की जरूरत होती थी तो अब वही शारदीय नवरात्रि में स्थानीय लोगों को भी पर्ची लेनी होगी उससे बाद ही वह मां के दर्शन कर पाएंगे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 14 अक्तूबर, 2020 को एक दिवसीय (राजगढ़) सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। पंचायती राज मंत्री 14 अक्तूबर, 2020 को दोपहर 2ः30 बजे पझौता राजगढ में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण करने के उपरान्त सांय 5 बजे कोटला-बरोग में भी निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
3.73 ग्राम चिट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब पुलिस टीम ने 3.73 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय ऋषि निवासी देवीनगर पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि देवी नगर वार्ड 10 में एक युवक चिट्टा बेचने पहुंच रहा है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भी डीएवी स्कूल के समीप नाकाबंदी की। इस बीच वहां से…
विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में कृषि बिल के खिलाफ नोराधार में की रैली नाहन (हिमाचलवार्ता)। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान कानून के विरोध में आज नोहराधार में रेणुका कांग्रेस सड़कों पर उतरी। रोष स्वरूप नोहराधार में पूर्व सीपीएस एवं रेणुका विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने रैली निकाली। जिसमें कांग्रेस विधेयको का विरोध करते हुए मांग कर रहे है कि किसान हित इन विधेयकों को वापस लिया जाए। इस रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल के खिलाफ भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि…
करियर अकादमी के छात्रों का एनडीए की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 7 ने पाई सफलता नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में अग्रणी संस्थान बन चुके करियर अकादमी के सात छात्रों ने एनडीए की लिखित परीक्षा जो की 6 सितम्बर 2020 में हुई थी, उत्तीर्ण कर करियर अकादमी का नाम रोशन किया। इस परीक्षा का परिणाम 9 अक्टूबर 2020 को घोषित हुआ। इससे पहले करियर अकादमी के 14 छात्रों ने की परीक्षा को क्वालीफाई किया था। जिसमे रजत ने (99) प्रतिशतक इसके अतिरिक्त प्रशांत ठाकुर (98.33), यश अग्रवाल (97), सौरव (97), अवनीश राणा (96), शुभम (94.50), शिवांशु ठाकुर…