Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचल वार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में कोचिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया (सीएफआई) की एक सामाजिक पहल ‘साथी हाथ बढ़ाना’ के ई-उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और वे अनुशासन, समर्पण और आदर्शों की स्थापना करके विद्यार्थियों को प्रेरित कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का कार्य केवल शिक्षण ही नहीं है, शिक्षण के बाद भी इसकी सार्थकता है। यह बच्चे के विचार कौशल का विकास, उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और राष्ट्र के विकास…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता)। विदेश मामले मंत्रालय ने वन्दे भारत मिशन में कार्यरत हिमाचल के अधिकारियों की भूमिका की सराहना की है। विदेश मामले मंत्रालय के संयुक्त सचिव रोबर्ट श्टकिंटोंग जो वन्दे भारत मिशन के लिए हिमाचल प्रदेश के समन्वयक भी है, उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची को एक पत्र लिखकर मिशन में राज्य सरकार के कार्य की सराहना की है। इस तरह की प्रशंसा प्राप्त करने वाला हिमाचल देश का प्रथम राज्य है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने समय की आवश्यकता के अनुसार जहाज उतरने, खाड़ी देशों से वापिस आने वाले यात्रियों…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता)।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, स्वयं और अपने परिवार को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेशवासियों से घरों से बाहर निकलते समय फेस मास्क का उपयोग करके भारत सरकार के ‘मास्क अप अभियान’ का भाग बनने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी भी सुनिश्चित करनी चाहिए और कम से कम बीस सेकंड तक अपने हाथों को साबुन से नियमित रूप से धोना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को हैंड सैनिटाइजर का भी उपयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राज्य के…

Read More

पुलिस ने जुआ खेलते 5 धरे, 5220 रुपये की नकदी भी बरामद नाहन (हिमाचल वार्ता)। मालोवाला गांव में एसआईयू नाहन की पुलिस टीम ने 5 लोगों को जुआ खेलते पकड़ कर उनसे 5220 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार, अक्षय कुमार, वाहिद, अब्दुल मजीद और संजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू नाहन की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पांचों…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में दो बच्चों की मां ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगी ली जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। पुरुवाला थाना के अंतर्गत सालवाला गांव में यह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला ससुराल वालों से परेशान थी। कहा जा रहा है कि लंबे समय से उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला कुछ समय पूर्व अपने मायके गांव कमरऊ गई थी। जहां उसने यह सब व्यथा सुनाई।…

Read More

अध्यादेश के मुताबिक विवाद या समस्या पर एसडीएम की अदालत में दी जा सकती है शिकायत नाहन (हिमाचल वार्ता)। कृषि बल सुधार कानून के तहत पूरे भारतवर्ष में पहली याचिका एसडीएम एलआर वर्मा पांवटा साहिब की अदालत में दायर कर दी गई है। याचिका में किसानों ने यह दावा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा और इसकी सरकारी दस्तावेज जारी होने के बाद 5 जून 2020 को जब यह अध्यादेश लाया गया था तब यह कानून का रूप ले चुका था। ब्लूप्रिंट विजन कमेटी के संयोजक अनिंद्र सिंह नॉटी का कहना है कि ऐसे में सरकार का पूरे…

Read More

अवैध खनन करने पर वसूला 73,600 रुपए जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस लगातार दिन और रात को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। बावजूद इसके गुपचुप तरीके से खनन माफिया खनन में जुटा हुआ है। खनन माफिया कार्यवाही से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है। ताज़ा मामले में वन विभाग की टीम ने मात्तर गांव में अवैध खनन करने पर एक टिप्पर और जेसीबी को पकड़ कर उनके 73600 के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में मामूली कहासुनी को लेकर उपजे विवाद में व्यक्ति ने बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान 74 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र बाबू राम निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ध्यान सिंह के खेत के समीप सोहन सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर आया। इस दौरान ट्रैक्टर से ध्यान सिंह के खेत की डोल को नुकसान…

Read More