चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज म्यूंसिपल निगम पटियाला, में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुलाटी और उसके मध्यस्थ राकेश बहल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दोषी सुनील कुमार गुलाटी और उसके मध्यस्थ राकेश बहल को शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह, निवासी गाँव नन्दपुर, जि़ला पटियाला की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 25 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुलाटी…
Author: Himachal Varta
विनी महाजन ने आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य की तैयारियों का लिया जायज़ा मरीज़ों को कोविड केयर किटों की सुपुर्दगी यकीनी बनाने के आदेश पराली जलाने के खतरे को जड़ से ख़त्म करने के लिए अधिकारियों को सख़्त निगरानी यकीनी बनाने के भी दिए निर्देश चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य के प्रबंधों और तैयारियों का जायज़ा लिया। इसके साथ ही उन्होंने धान के खऱीद कार्यों और राज्य में पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए उठाए…
शिमला (हिमाचल वार्ता) । झाखडी थाना के तहत पशाडा नामक स्थान पर हुए एक सड़क हादसे में महिला की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिला की पहचान सरोज निवासी आनी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख को आज उनकी जन्म जयंती पर याद किया नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को आज उनकी जन्म जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि “मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर नमन करता हूँ। उन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए वीरता पूर्वक लड़ाई लड़ी और जब भारतीय लोकतन्त्र खतरे में था तब उन्होंने इसे संरक्षित करने के लिए विशाल जन आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके लिए राष्ट्रीय हित और जन कल्याण सर्वोपरि था। महान नानाजी देशमुख, लोकनायक जयप्रकाश के निष्ठवान अनुयायियों में से एक थे। उन्होंने जेपी…
गूगल पे के माध्यम से व्यक्ति के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए सोलन (हिमाचल वार्ता) । साइबर अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित होते नजर आ रहे हैं। लोगों के खातों से लगातार साइबर अपराधी रुपए उड़ा रहे हैं। पुलिस चाहकर भी उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। शातिर अलग अलग तरीके अपना कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। आम लोग सीधे उनके झांसे में आ जाते हैं और गोपनीय जानकारी ठगों को दे देते हैं। जिसका फायदा उठाकर ठग आराम से लोगों के खाते से लाखों रुपये उड़ा लेते हैं। ताजा मामले…
अवैध खनन करने पर पुलिस ने टिप्पर और जेसीबी के चालान काट वसूला 57 हजार रुपए जुर्माना कांगड़ा (हिमाचल वार्ता)। अवैध खनन करने से खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। खनन माफियाओं के चालान काटे जा रहे हैं और भारी जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। परंतु इन सब के बावजूद भी खनन माफिया अवैध खनन करने से नहीं रुक रहे हैं। रात को खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। वही पुलिस भी खनन माफियाओं के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत उन…
श्री सांई अस्पताल द्वारा नाहन में स्थापित की गई हिमाचल की पहली निजि कोविड टैस्ट लैब कोविड टैस्ट के लिए स्थापित श्री सांई अस्पताल नाहन की लैब को भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद ने दी मान्यता नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साई अस्पताल नाहन ने एक और र्कीतीमान कर दिखाया है। कोरोना संकट में भय और असुरक्षा के माहौल से जूझ रहें लोगों के लिए नाहन में पहली निजि कोविड टैस्ट लैब को स्थापित किया गया है। जिसको भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा टैस्ट करने हेतु स्वीकृति भी दे दी गई है। जानकारी देते हुए अस्पताल के उपचिकित्सक अधिकारी प्रमोद रेढू ने बताया…
पक्की फसल को काटना छोड़ किसानों का प्रदर्शन भाजपा के लिए खतरे की घंटी नाहन (हिमाचलवार्ता)। कृषि बिल विधेयक के विरोध में चल रहे देशव्यापी आंदोलन में अब प्रदेश का किसान भी उतर गया है। आज रविवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 9 से अधिक पंचायतों के सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों सहित सड़कों पर विधेयक के खिलाफ उतरे। सुबह करीब 10:30 बजे के लगभग मिश्रा वाला, माजरा, धौला कुआं, रामपुर भारापुर, हरिपुर, सैन वाला टोकियों, फतेपुर, मेलियों आदि पंचायतों के सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर सहित कोलर मैदान में इकट्ठा हुए। यहां से…