शिमला (हिमाचल वार्ता) :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन की जीत हुई, एनआईटी हमीरपुर के डायरेक्टर विनोद यादव को बर्खास्त करने के फैसले का विद्यार्थी परिषद स्वागत करती है। विद्यार्थी परिषद 6 महीने से एनआईटी हमीरपुर के अंदर हो रही भर्ती में धांधली का विरोध करती आ रही थी। लेकिन आज केंद्र सरकार ने एनआईटी हमीरपुर के डायरेक्टर को बर्खास्त कर एक अच्छा कार्य किया है। विद्यार्थी परिषद लंबे समय से स्थानीय एमएलए और एमपी के माध्यम से एनआईटी में हो रही धांधली का मुद्दा उठाती आ रही थी। जिसमें आज कार्यवाही हुई है। विद्यार्थी परिषद इस कार्यवाही का…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचल वार्ता) :- केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन में सुविधाएं बहाल करने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। ऐसे में प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाना चाहती है। बता दें कि बाहरी राज्यों के लिए एचआरटीसी की करीब 200 रूटों पर बसें चलती हैं। ऐसे में एचआरटीसी को रोजाना लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं बस सेवा बंद होने से दूसरे राज्यों में आने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बाहरी राज्यों के सभी रूटों पर एक साथ बसों को नहीं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि कांग्रेसी नेता कृषि विधेयक बिल पर प्रदेश के किसानों को गुमराह करना बंद करें। क्योंकि देश व प्रदेश का किसान भली भांति जानता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वकांक्षी योजना चलाई है। जिसका लाभ देश व प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। रावत ने बताया कि इस योजना के तहत देश के हर किसान के खाते में वार्षिक 6 हजार रुपए केंद्र की भाजपा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत हलांह के ग्रामीणों व राजस्व विभाग में इन दिनों भीब में बनाए जा रहे पटवार भवन को लेकर तनातनी चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हलांह में 42 वर्ष पूर्व पटवार भवन बनाया गया जिसकी हालत जर्जर होने के कारण प्रशासन ने इस भवन को डिस्मेंटल करने के लिए नायब तहसीलदार रोनहाट को आदेश दिए है साथ मे भवन को गिराने के लिए 35 हजार की राशि की अदायगी भी की गई। नया पटवार भवन निर्माण के लिए 12 लाख की राशि भी स्वीकृत हो गई है ,ग्रामीणों…
देहरादून (हिमाचलवार्ता) । इन दिनों सेना के अफसर और उनकी माशूका का मामला काफी चर्चा में है। बरेली में तैनाती के दौरान युवती से जब उनका प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने एक घर उसे तोहफे में दे दिया लेकिन जब उनका ट्रांसफर सहारनपुर हुआ तो माशूका किसी डॉक्टर से दिल लगा बैठी। धोखा खाये सैन्य अफसर ने कोर्ट से नोटिस भेजकर युवती से घर खाली करवाने के लिए कहा। इस पर युवती रोती हुई थाने पहुंची पर वहां भी उसको निराशा ही हाथ लगी। सैन्य अफसर का आरोप है, बदायूं निवासी युवती ने उन्हें प्यार के झांसे में लिया। पूर्व…
कुल्लू (हिमाचल वार्ता) : अटल रोहतांग टनल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। अटल रोहतांग टनल के दुनिया भर में विख्यात होने से इसे देखने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है। खासकर वीकेंड में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से भारी संख्या में सैलानी यहां अटल रोहतांग टनल को निहारने पहुंच रहे हैं। अटल रोहतांग टनल के खुलने के बाद यह पर्यटकों के लिए नया पर्यटन स्थल बन गया है। वही अधिकतर सैलानी केवल टनल और आसपास के इलाके तेलिंग, गुफा होटल और सिस्सू पहुंचने लगे हैं।…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं को बधाई दी और राज्य के लोगों से सामूहिक रूप से समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि हम अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लड़कियों को एक ऐसा विश्व प्रदान करने का संकल्प लें, जो सुरक्षित, समरूप, प्रगतिशील और अवसरों से भरपूर हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के कहा कि राज्य में खाद्य पदार्थों के मानकों की जांच हेतु चल रही दोनों ‘खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं’ को एनएबीएल स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 16.15 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में खाद्य पदार्थों के परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, चंडीगढ़ तथा जिला खाद्य प्रयोगशाला करनाल में काम कर रही है। इन प्रयोगशालाओं के नवीनकरण तथा उपकरणों की खरीद के लिए एफएसएसएआई द्वारा करीब 14.55 करोड़ रुपए जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रयोगशाला के आधारभूत संरचना के…