Author: Himachal Varta

कोविड -19 मामलों की संख्या लगातार घटने के कारण खेल विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से ज़रुरी प्रोटोकोल मांगे चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कहा कि राज्य भर में कोविड -19 मामलों की संख्या लगातार घटने के कारण खेल विभाग एथलैटिक खेलों के लिए खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण सैशन फिर शुरू करने की योजना बना रहा है। एक प्रैस बयान में खेल मंत्री ने कहा कि विभाग इस समय कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए खिलाडिय़ों को अलग-अलग खेलों के ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है और अब एथलीटों की मानसिक तैयारी शुरू की…

Read More

इस वर्ष शरद नवरात्री 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाई जाएगी देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने ही वाला है। नवरात्रों से पावन त्योहारों की शुरुआत मानी जाती है और नवरात्र कुछ ही दिन बाद शुरू होने वाले हैं । दुनिया भर में हिन्दुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में एक माने जाने वाले नवरात्र इस साल  17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाये जायेंगे। नवरात्रों के बाद दशहरा,  शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली,  भाई दूज , छठ पूजा , सहित अनेक त्यौहार मनाये जायेंगे।  नवरात्रों के दौरान महिलाओं  को  डांडिया, गरबा डांस, दुर्गा पूजा पंडालों  सहित अनेक सामाजिक…

Read More

556 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार नाहन (हिमाचलवार्ता) कोरोना संकट के इस दौर में भी आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा भी नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है जिसके तहत पुलिस किसी भी नशा तस्कर को नहीं बक्श रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति से 556 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजगढ क्षेत्र के  शलाबाग के समीप पुलिस की टीम गश्त…

Read More

4500 जनसँख्या और 2800 मतदाता फिर भी अलग नहीं हुई पंचायत और राजनेताओं का शिकार हो रही है! नाहन (हिमाचलवार्ता)। नागरिक उप मंडल शिलाई की पंचायत बाली कोटी विकासखंड की सबसे बड़ी पंचायत होने के बावजूद सभी मापदंड पूरा होने के पर भी अलग नहीं हो पाई। पंचायत के लोग इसका मुख्य कारण स्थानीय नेता का अड़गा बता रहे है, पंचायत  लोगों का कहना है कि बालीकोटि पंचायत विकासखंड शिलाई की सबसे बड़ी पंचायत है। पंचायत की वर्तमान जनसंख्या 4500 के करीब है जबकि 2800 के करीब मतदाता है, राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रही यह पंचायत राजनेताओं की कठपुतली बन कर…

Read More

जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़ नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रौनक लौटने लगी है। चूड़धार को धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है जिस कारण यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां के धार्मिक स्थल के अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह जगह खूबसूरत नजारो से भरी है, चारों तरफ ऊंचे पहाड़ और सुंदर अल्पाइन वन्सपतियों से घिरा हुआ है। चूड़धार धाम के लिए प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाण, चण्डीगढ और दिल्ली से…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत केरल निवासी स्कूली छात्रा देविका द्वारा गाये गए हिमाचली गीत ‘चंबा कितने के दूर’ के प्रयासों की सराहना की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देविका ने अपनी सुरीली आवाज से लाखों हिमाचलियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने देविका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि’ की संस्कृति और विरासत को नजदीक से जानने के लिए देविका को हिमाचल आने के लिए भी आमंत्रित किया।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिमला जिले के चौपाल पुलिस थाना को देश के शीर्ष दस पुलिस थानों में स्थान दिया है। यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय के रैंकिंग इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर देश के शीर्ष पुलिस थानों का चयन किया है। पुलिस थानों की उपलब्धि का आकलन करते हुए मामलों के निपटान, मामलों की खोज, सामुदायिक पुलिस, बैक एंड वर्क और कानून…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका गत सायं नई दिल्ली में निधन हो गया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम विलास पासवान को दृढ़ प्रतिबद्धता और दलितों के उत्थान के लिए दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राम विलास पासवान को समाजवादी आंदोलन का निष्ठावान समर्थक बताते हुए…

Read More